कानपुर,जन सामना। गोबिन्द नगर आर्य समाज के रविवार को संपन्न चुनाव मे वीरेन्द्र मल्होत्रा प्रधान, शम्मी कपूर मंत्री एवं सुरेंद्र गेरा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। बाकी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के लिए उक्त चुने गए तीनों पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है कि वह आर्य समाज के सिद्वांतो,आदर्शों पर चलने वाले कर्मठ व उर्जावान लोगों का समायोजन कर आर्य समाज के कार्यो को आगे बडाएंगे।
उक्त निर्वाचन पर शुभ कुमार वोहरा, त्रिलोकी नाथ रावल,वीरा चोपड़ा, कैलाश मोंगा,प्रकाश वीर आर्य, चन्द्र कान्ता गेरा,अनिल चोपड़ा, शकुन्तला मेहन्दीरत्ता आदि के ने हर्ष व्यक्त किया है।
JAN SAAMNA DESK 2
गढ़ी गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा,जन सामना। जिला आगरा के ग्वालियर रॉड स्थिति गाँव गढ़ी ठाकुर दास में गौ रक्षा क्रांति एव एक कदम वेलफेयर सोसायटी द्वारा नव युवाओं के लिए दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस आयोजन में गौ रक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया, गिरीश चौधरी मुख्य अतिथि रहे। रीना सिंह, भावना वरदान शर्मा,सुनीता सारासत, पूनम शर्मा, धुर्व चौधरी आदि लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दौड़ प्रतियोगिता में हर जिले से लड़के एव लड़कियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया ।आयोजन में जीतने वाले विजेता को प्रथम पुरस्कार 5100 रु दूसरा 3100 रु तीसरा 1100 रु का इनाम घोषित किया गया था। इस दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों में प्रथम पुरुस्कार लखनऊ से विशाल, दूसरे स्थान पर आगरा से बलवीर,तीसरे स्थान पर एटा से पवन ने प्रतियोगिता हासिल की। लड़कियों में पहले स्थान पर मथुरा से रेनू चौधरी,दूसरे स्थान पर बरेली से विनीता गुर्जर, तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की शिवानी प्रतियोगी भग्यशाली विजेता रहे । इन सभी को विजेता के रूप में घोषित कर दिया गया और ईनाम का पैसा एवं गौ रक्षा क्रांति द्वारा सम्मानित पुरुस्कार दिया गया। दौड़ प्रतियोगिता में जो विजयी नहीं हुए उन प्रतियोगीयो को गौ रक्षा क्रांति द्वारा सम्मानित पत्र दिया गया।
खेल से स्वस्थ शरीर व तन मन का विकाशः हाफिज मुईन खान
रसूलाबाद/ कानपुर देहात,जन सामना। कहिजरी के चुन्नीलाल पार्क में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रसूलाबाद नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि समाजसेवी हाफिज मुईन खान द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने पहली गेंद का सामना कर भगवंत पुर क्रिकेट क्लब व एनसीसी कहिजरी के बीच हुए मैच का दर्शकों के साथ आनन्द भी लिया। कमेटी द्वारा हाफिज मुईन खान का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया । इस मौके पर हाफिज मुईन खान ने कहा कि खेल कोई भी हो इससे भाई चारा आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती, जब कोई बाहरी हमारे साथ क्रिकेट खेलता है उससे दोस्ती हो ही जाती है ।उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ तन मन का विकाश होता है ।खेल से आप आने ग्राम जिला राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते ।उन्होंने कहा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है इस लिए समय समय पर खेलो का आयोजन होते रहने चाहिए।
मोदी और मुख्यमंत्री योगी की योजनाओं से दलितों का सशक्तिकरण-डॉ0 निर्मल
कानपुर,जन सामना। देश को सामाजिक विषमताओं से बचाने का काम बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं से दलितों का सशक्तिकरण हो रहा है। पहली बार दलितों के लिए समग्र विकास का एजेंडा लेकर सरकार आई है। ये बातें कानपुर के रामलीला मैदान में महादलित परिसंघ के तत्वावधान में सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कही है। डॉ0 निर्मल ने स्वच्छ भारत मिशन को आजाद भारत की सबसे बड़ी योजना बताया है। उन्होंने कहा कि हाथ से मैला उठाए जाने का काम पूरे देश में लगभग खत्म हो गया है। यह प्रथा मुगल काल से चली आ रही थी। ये काम कौन समाज कर रहा था। इसे बताने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकारों ने इसे खत्म करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। प्रदेश की सरकारें भी उदासीन रहीं और दलित समाज इस कलंक को ढोने के लिए मजबूर रहा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दसवें दिवस पर ट्रक ड्राइवरों के लिए कार्यशाला का आयोजन
हेलमेट एवं सीट बेल्ट न प्रयोग किये जाने पर 125 लोगों का किया गया चालान
प्रयागराज,जन सामना। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मासिक कार्यक्रम के दसवें दिवस में सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में ट्रक एसोसिएशन के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपराह्न के बाद लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया चालक सीट बेल्ट न प्रयोग किये जाने पर 125 लोगों का चालान किया गया। इस अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम अलका शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय भूपेश कुमार गुप्त, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय सुरेश कुमार मौर्य, यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, विक्रान्त सिंह एवं समस्त प्रवर्तन सिपाहियों ने जागरूकता हेतु पम्प्लेट का वितरण किया गया।
सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गाँधी को किया याद
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद,जन सामना। नगर की आवास विकास कालोनी पार्क में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्य तिथि पर एक दिन का किसानो के सम्मान में सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने उपवास रख कर बापू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व राम सेवक वैद्य जिला महासचिव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व आदर्शवादी रहा है। उनका आचरण प्रयोजनवादी विचारधारा से ओतप्रोत था। देश विदेश के अधिकांश लोग उन्हें महान राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक के रूप में जानते हैं। उनका यह मानना था कि सामाजिक उन्नति हेतु शिक्षा का एक मत्वपूर्ण योगदान है।
Read More »आबकारी विभाग ने 40 लीटर कच्ची शराब व 250 लीटर लहन किया नष्ट
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद,जन सामना। नगर की गिहार कालौनी मे आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों ने छापा मार कार्यवाही की। अधिकारियों की कार्यवाही से कालोनी के लोगो मे अफरा-तफरी मच गयी। लोंग इधर-उधर भागने लगे। आबकारी विभाग के लोगो ने गिहार कालौनी के लगभग सभी घरों व आस-पास की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पाँच प्लास्टिक के डिब्बों मे जिसमें 200 मिली लीटर के पाउच मे 40 लीटर कच्ची शराव व 250 लीटर लहन को वरामद कर नष्ट किया गया। मौके पर कोई अभियुक्त नही मिला। अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
Read More »गोवंश ले जाते दो युवक गिरफ्तार
फिरोजाबाद,जन सामना। दक्षिण क्षेत्र के जैन मन्दिर के निकट गोवंश ले जाते दो युवकों को लोगो ने पकड कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
सुभाष तिराहे पर घूम रही एक गाय को तीन युवक रस्सी से बांधकर ले जा रहे थेे। तभी वहां से निकल रहे लोगो ने गाय को ले जा रहे लोगो को टोका। तो वह घबडाकर भागने लगे। जिसमें से दो युवको को लोगो ने पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही थाना प्रभारी दक्षिण ने बताया कि दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा गया। युवको से पूछताछ की जा रही हैैै।
राम मंदिर निर्माण को दी निधि
टूंडला/फिरोजाबाद,जन सामना। राम मंदिर धन समर्पण अभियान के तहत शनिवार को राम मंदिर समर्पण निधि हेतु शहर के प्रसिद्व चिकित्सक डाक्टर एमएसी अग्रवाल एवं उनके परिवार ने 179311 रूपए का सहयोग प्रदान किया है। सहयोग राशि देने वालों में डा. राजीव अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, प्रतीक्षा, प्रियंका, तनीशा, तृषा अग्रवाल रहे। संघ के टोली में विभाग प्रचायक धर्मेन्द्र भारत, सह विभाग कार्य वाह बृजेश यादव, महानगर संघचालक डा. रमाशंकर सिंह, डा0 एसपीएस चैहान, डा. विनोद अग्रवाल, गौरव आदि रहे। वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान में प्रमुख राजीव दुबे, विभाग कार्यवाह, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सह अभियान प्रमुख यतेन्द्र कुमार जैन, सह अभियान प्रमुख सुनील पाठक, निधि प्रमुख राममोहन श्रीवास्तव को जितेन्द्र शर्मा ने अपने आवास पर बुलाकर एक लाख 51 रुपए का चेक अपने पुत्र के साथ भेंट किया।
समय से नही मिलती है लोगों को 108 की सेवा-उदयप्रताप
फिरोजाबाद,जन सामना। जसराना से सड़क हादसें में घायल होकर आये रामबाबू को हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक द्वारा आगरा रैफर किया गया था। उसी दौरान भाजपा नेता नामित पार्षद उदय प्रताप अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होने 108 को सहायता के लिए फोन किया। लेकिन लगभग 45 मिनट तक 108 की सेवा नही मिल सकी। उसी दौरान आक्रोशित होकर 108 के प्रभारी को फोन पर हडकाया गया तब जाकर एम्बुलेंस आ सकी। जबकि जिला अस्पताल में खडी एम्बुलेंस सफेद हाथी की तरह खडी रही। जबकि जिला अस्पताल की एम्बुलेंस केवल ऑक्सीजन सिलेंडर ढोने के काम में ही ली जाती है।
Read More »
Jansaamna