फिरोजाबाद,जन सामना। शिकोहाबाद क्षेत्र के गडूमा रेलवे लाइन के समीप एक छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव गडूमा के समीप रेलवे लाइन पर एक छात्रा के शव को पडा देखा जिसके समीप ही मृतका की काॅपी किताबें डली हुई थी। घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची इलाका पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद काॅपी नोटस् से छात्रा की शिनख्त नगला खंगर क्षेत्र नगला गुलाल निवासी 20 वर्षीय रितू पुत्री राजू के रूप में की गयी। पुलि ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि छात्रा घर से पढ़ने के लिए निकली थी। जिसकी किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी।
JAN SAAMNA DESK 2
चूडी गोदाम से लाखों की चोरी तीसरी बार घटना को चोरो ने दिया अंजाम
फिरोजाबाद,जन सामना। उत्तर क्षेत्र चैबे जी के बाग स्थित एक चूडी गोदाम से ताला चटका कर लाखों की चोरी अज्ञात चोर कर ले गये। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस गोदाम से पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है।तीसरी बार चोरो ने घटना को अंजाम दिया है।
उत्तर क्षेत्र चौबे का बाग स्थित चूड़ी फर्म जेके बैंगल स्टोर से गेट का कुंडा काटकर चोरो ने एक लाख से ऊपर का माल बीती देर रात चोरी कर ले गए। बताया गया उक्त फर्म जितेंद्र कुमार अग्रवाल की है और पूर्व में भी यहां दो बार चोरी हो चुकी है। आज सुबह जब फर्म मैनेजर ब्रज किशोर यहां पहुँचे तो देखा गेट का ताला अलग पड़ा था कुंडा कटा था जब अंदर जाकर देखा तो सीसीटीवी कैमरा टूटा पड़ा था व अंदर से एलसीडी, टीवी, दो बैट्री, इन्वर्टर, आदि सामान के साथ अलमारी खुली कुछ नगद आदि रूपये गायब थे। सूचना फर्म मालिक व पुलिस को दी गई। मौके पर फर्म मालिक व पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फर्म मालिक के भाई दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया करीब डेढ़ लाख का सामान ले गए है पूर्व में भी चोरो ने चोरी की घटना को दो बार अंजाम दिया है। जानकारी होते ही युवा व्यापारी हिमांशु अग्रवाल और युवा दुष्यंत तिवारी भी मौके पर पहुँच गए। हिमांशु अग्रवाल ने आये दिन होने वाली चोरी की घटनाओं पर रोष जताया और यहां नियमित पुलिस गश्त की बात कही। फिलहाल थाने में तहरीर दी गयी है।
ब्रह्मा बाबा की मनाई गई 52वीं पुण्यतिथि
फिरोजाबाद,जन सामना। केला देवी स्थिति प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय सेंटर पर आज ब्रह्मा बाबा का 52 वां स्मृति दिवस धूमधाम से मनाते हुए भाई बहनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रह्मा बाबा कोयाद करते हुए करते हुए उनके द्वारा बताए गए आध्यात्म के मूल तत्व और सार को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।बाबा के स्मृति दिवस पर सेंटर पर भब्य टावर ऑफ पीस(शांति स्तंभ) का निर्माण किया गया था,जो ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस को खास तौर पर भब्यता प्रदान कर रहा था। बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि और श्रंद्धाजलि अर्पित करने का भाई बहनों का तांता लगा रहा। सेंटर की मुख्य संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि सबके सहयोगी ब्रह्मा बाप सभी रूपों से , सभी रीति से हर बच्चे के स्नेही और सहयोगी बने । सदा एक बाप के स्नेह में समाये रहे । एक सेकण्ड , एक संकल्प भी सहयोग के बिना नहीं गया । ऐसे आप बच्चे भी सबके स्नेही बन सच्चे स्नेह और सहयोगका प्रत्यक्ष प्रमाण दो । सदा फल की इच्छा से मुक्त , इच्छा मात्रम् अविद्या ब्रह्मा बाप ने कोई भी कर्म के फल की इच्छा नहीं रखी । हर वचन और कर्म में सदैव पिता की स्मृति होने कारण फल की इच्छा का संकल्प मात्र भी नहीं रहा । निष्काम वृत्ति से सबकी पालना की ।
हिन्दू महा सभा ने संत परमहंस दास को नजरबन्द किये जाने की निंदा
लखनऊ,जन सामना।भगवन राम की जन्म स्थली अयोध्या की परिक्रमा क्षेत्र में मॉस और मदिरा की दुकानों को हटाने को ले कर हिन्दू महा सभा के संरक्षक सदस्य जगतगुरु परमपूज्य परमहंस दास जी महराज द्वारा चलए जा रहे अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से मांग उठाई गई| जिसके चलते उन्हें आश्रम में नजरबन्द कर दिया गया जो अति निंदनीय है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय महासचिव देवेंद्र पांडेय ने अपने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ब्यक्त करते हुए कहा है कि अयोध्या की परिक्रमा क्षेत्र में जहा सम्पूर्ण विश्व का सनातनी अपने आस्था को सजोये इस पवन धरा में आ कर अपने जीवन को धन्य मानता है । जिस अयोध्या में गौमाता सहित सम्पूर्ण जीवो का निर्भीक जीवन हमारी संस्कृति का हिस्सा है उसी अयोध्या में मांस और मदिरा की दुकान हमारी धार्मिक आस्था पर बज्रपात करती है । पांडेय ने कहा है कि हिन्दू महासभा के संरक्षक सदस्य जगतगुरु परमपूज्य परमहंस दास महराज ने मात्र उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन किया था, कि उक्त दुकानों को वहां से हटाया जाय। किन्तु उन्हें नजरबन्द करना किसी न्यायप्रिय या धार्मिक मान्यताओं आदर करने वाले शासक का नहीं हो सकता। सरकार को चाहिए कि परमहंस दास महराज एवं करोङो तीर्थयात्रियों कि भावनाओ का आदर कर मांस एवं शराब कि दुकानों को हटाया जाय।
कानपुर: शिवसैनिक बडे हर्षोल्लास से मनायेंगे बाला साहेब ठाकरे का पंचानबे जन्मदिवस
कानपुर,जन सामना। रविवार को शिवसेना कानपुर भण्डल पदाधिकारियों की एक बैठक बर्रा.6 स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये मण्डल प्रमुख शिवकुमार विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों को बताया की आने वाली 23 जनवरी को हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे का पंचानबे जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना बडे हर्षोल्लास के साथ मनायेगी। कानपुर जनपद के सभी जिला प्रमुख व नगर प्रमुख अपने .अपने क्षेत्रों मे कार्यक्रम सुनिश्चित करें। मण्डल प्रमुख का कहना था की जन.मानस को बचाने मे दिनरात लगकर जिस मेहनत लगन के साथ हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन तैयार कर जन.मानस को एक नई राह दिखाई है कभी भुलाया नही जा सकता। भाजपा पर निसाना साधते हुए मण्डल प्रमुख ने कहा की सेनाऐं जान पर खेलकर जंग जीतती है, और सीना भाजपा पीटती है अयोध्या मे प्रभु राम के मंदिर का फैसला कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से होता है। लेकिन सीना चौडा भाजपा करती हैं । दिनरात लगकर वैज्ञानिक वैक्सीन बानते है, लेकिन सीना पीटने का काम भाजपा करती है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा यह मत बुले जिस शीश महल मे वो रहते है उसकी बुनियाद मे हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी के शिवसैनिकों ने ईट भरी है।बैठक मे मुख्य रूप मे राजेश तिवारी मीडिया प्रभारी, नरेश शर्मा प्रमुख सचिव, शैलेंद्र सक्सेना नगर प्रमुख युवा शाखा, उमेश सोनी प्रचार सचिव, सुरेंद्र राजपूत महाराजपुर विधानसभा प्रमुख ,महेश शर्मा बिधानसभा अध्यक्ष गोविन्द नगर, कामेश्वर शास्त्री कार्य वाहक प्रमुख आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने एक्सईएन विद्युत को समस्याओं से कराया अवगत
हाथरस,जन सामना। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि व्यापारियों को जो बिजली के बिल प्राप्त होते हैं, उन बिलों पर जमा कराई गई सिक्योरिटी अंकित नहीं है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सभी बिलौं पर सिक्योरिटी की राशि अंकित कराई जाएगी एवं जमा सिक्योरिटी पर ब्याज भी दिलवाई जाएगी। व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी का ध्यान नवीपुर बिजलीघर पर आये दिन होने वाले फाल्ट पर दिलाया। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर लगे हुए कई बिजली के पोल झुके हुए हैं और गिरने की स्थिति में हैं। अधिकारी ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
Read More »दो दिवसीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
हाथरस,जन सामना। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में जनपद में चल रही दो दिवसीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सदर विधायक हरी शंकर माहौर के प्रतिनिधि कप्तान सिंह ठेनुआ एवं परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने अतिथियों को बैज एवं कैप लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी मुरसान, प्रतियोगिता प्रभारी अतुल कुमार वर्मा, सत्यवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।
Read More »कई मामलों में फरार चल रहे सगीर को मुठभेड़ में दबोचा
हाथरस,जन सामना। पुलिस कप्तान के निर्देश में बदमाशों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के तहत एसओजी व सिकंदराराऊ पुलिस ने कई गंभीर मामलों में फरार चल रहे सगीर पुत्र मुन्ने खां निवासी गांव दुबई थाना हसायन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। वह गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिया नहर पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें 1 गोली बदमाश को लगी, पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम सगीर पुत्र मुन्ने खां निवासी गांव धुबई थाना हसायन का निवासी है ।यह अलीगढ़ जाते समय पुलिस वेन की जाली काटकर भागे हुए बदमाशों में से एक है। इसकी पुलिस को तलाश थी।
हाथरस में क्यों नहीं एंटी भूमाफिया अभियान ?
दबंग भू माफियाओं के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा
हाथरस,जन सामना। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एंटी भू माफिया अभियान 2017 से ही चलाया जा रहा है, लेकिन योगी सरकार के मंसूबों में पलीता जमीनी स्तर पर लगता हुआ दिखाई दे रहा है । दिनांक 11 -7 -2017 को एक भू माफियाओं की सूची तैयार की गई जिसमें 10 भू माफियाओं को चिन्हित किया गया । जिन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हुए थे । 10 भू माफियाओं की सूची बनी लेकिन मौके पर किसी भी भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। चिन्हित की गई सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने के तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा अपर जिला अधिकारी को आदेश के साथ निर्देश दिए कि चारों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के माध्यम से सरकारी जमीनों को भू माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए । लेकिन दबंग भू माफियाओं के आगे प्रशासन बेबस नजर आया। प्रशासन कुछ ही जगह से कब्जा हटवाने में सक्षम रहा लेकिन सरकारी जमीनों को भू माफियाओं के कब्जों से मुक्त नहीं करा पाया।
योगी सरकार के एंटी भू माफिया अभियान की सूची में हाथरस शहर के भी कई रसूखदार शामिल है ।2017 की भूमाफियाओं की सूची के अनुसार तमनागढ़ी के निकट एक कॉलोनी,ग्राम महमदपुर बरसे की जमीन,ग्राम सेनपुर की जमीन,सासनी में चारागाह की जमीन,ग्राम पैकबाड़ा,जक्शन आदि स्थानों की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है । क्या जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुनः एन्टी भूमाफिया अभियान हाथरस में शुरू होगा?
जिला जेल में बनाये गये गाय के लिए कोट
फिरोजाबाद,जन सामना।जिला जेल में बंदियों द्वारा गौ सेवा की भावना से प्रेरित होकर जेल अधीक्षक मो0 अकरम खाॅन के निर्देशन में 50 गाय कोट (झूल) बनाये गये हैं। उक्त काऊ कोट तीन लेयर के हैं। ऊपर-नीचे की लेयर टाट की है तथा बीच वाली लेयर ऊनी कम्बलों की है। उक्त कोट की सिलाई इस तरह से की गयी है जिससे तीनों लेयर आपस में जुड़ी रहे, ऊपर नीचे न हो। उक्त कोट के लिये जेल में आने वाले राषन के हैं तथा ऊनी कम्बल वह है जो पुराने हो गये थे तथा उपयोगनीय स्थिति में थे। सभी कोट ग्राम भरतपुर स्थित गौशाला में दान किये गये । लखनऊ से आए पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डा0 एस.आर. मलिक जेल अधीक्षक मो0 अकरम खाॅन तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अपने हाथों से गायों को पहनाया गया। उक्त कोट जेल में सिलवाने में आजीवन कारावास की सजा से दण्डित मनोज कटारा का विशेष योगदान रहा।
Jansaamna