Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 702)

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ काउंट सीजर मैटी की धूमधाम जयंती मनाई गई

रसूलाबाद/ कानपुर देहात,जन सामना।  इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी की 212 जयंती वी एसआर मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रोपैथी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रसूलाबाद में समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गयी जहां काउंट सीजर मैटी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर द्वारा समाजसेवियों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्यति के जनक काउंट सीजर मैटी का जन्म दिन आज ही के दिन इटली में हुया था । जिनकी यह पद्यति गरीबो के लिए एक वरदान है । युवाउद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने इस मौके पर कहा . कोई पद चिन्हों पर चलता है कोई पद चिन्ह बनाता है ।उन्होंने कहा कि यह इंस्टिट्यूट प्रदेश के लिए गौरव की बात है, जहां गरीबो को सफल उपचार मिल रहा है निश्चित तौर पर इलेक्ट्रोपैथी के उपचार से मरीजो को मिल रहे लाभ से आगे चलकर यह पद्यति अपना नाम रोशन करेगी। उनका कहना था कि जिस देश प्रदेश में स्वास्थ शिक्षा चिकित्सा मजबूत होती है तो वह देश प्रगति करता है । झीझक विकाश खण्ड के पूर्व ब्लाक प्रमुख व समाजसेवी सतेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि यह चिकित्सापद्यति गरीबो के लिए वरदान स्वरूप है । वीएसआर मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रोपैथी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर सन्तोष सिंह चौहान ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया, कि इस चिकित्सा पद्धति से कई तरह की छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों का उपचार किया गया है।

Read More »

सपा व्यापार सभा ने बढ़ते अपराधों को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कानपुर,जन सामना। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा संजय गर्ग के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रतिनिधि मंडल ने कानपुर जिले समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध, विशेषकर व्यापारियों से बढ़ते अपराध, के विरुद्ध राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर में दिया। ज्ञापन देने वालों में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार, कानपुर देहात अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह मुख्य थे। जिनके साथ काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। ज्ञापन में कहा गया की व्यापारी समाज बढ़ते अपराध की वजह से आतंक और भय में जीने को मजबूर हो चुका है। आए दिन किसी व्यापारी या परिजन की लूट या हत्या की खबर अब बहुत आम है। 10 जनवरी 2021 को ही खबर है की कानपुर के आनंदपुरी में निवास कर रहे एक परिवार के शोरूम में 75 लाख की लूट हो गई। लखनऊ बस्ती फोरलेन पर आलू कारोबारी की हत्या हो गई और संदिग्ध का ट्रक कानपुर में देखा गया।

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि आज, शहर कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर,जन सामना। महानगर कॉंग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 55 वें निर्वाण दिवस पर तिलक हाल में आयोजित श्रद्धांजलि   सभा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद निवर्तमान अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे शास्त्री जी ने परिवारिक दुश्वारियों के बावजूद गांधी वादी सिद्धांतो व आदर्शों को अंगीकार कर स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वह स्वतंत्रता के महानायक बने! अग्निहोत्री ने कहा कि त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति शास्त्री जी अपने कर्मशील व्यक्तिव और कुशाग्र बुद्धी कौशल के कारण प्रधानमंत्री बने। देश की अस्मिता की रक्षा के लिए शास्त्री ने अपने प्राण तक निछावर कर दिये! उन्होंने कहा कि शास्त्री का जय जवान जय किसान का उद्घोष आज भी प्रासंगिक है, जिस पर चल कर देश समृद्धी की ओर अग्रसर हो सकता है।  श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, अशोक धानविक, अतहर नईम, चंद्रमणि मिश्रा, सुबोध वाजपेयी, बृजभान राय, सुरेश अग्रहरि, मुन्ने खां, ज़फ़र शाकिर, ज़फ़र अली लखनवी, आर एन सिंह चंदेल, संजय श्रीवास्तव, संदीप चौधरी आदि उपस्थित थे!

Read More »

 टेबिल टेनिस व योग एकेडमी का शुभारंभ

कानपुर,जन सामना। रूकमणी विधा मंदिर यशोदा नगर में टेबिल टेनिस व योगा एकेडमी का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी व समाज सेवी संजीव पाठक ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि संजीव पाठक ने सम्बोधन में कहा कि आज के परिवेश पर खेल पर प्रकाश डालते कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान समय पर खेलकूद पर बहुत ध्यान दे रही है। नवयुवकों को जागरूक करके टेबिल टेनिस खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। केन्द्र सरकार फिट इंडिया मूवमेंट चला कर खेल को बढ़ावा देने का काम कर रही है। भारत देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन नवयुवकों को सही दिशा नही मिल पा रही है। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण खेल को लेकर केंद्र सरकार खिलाड़ियों को सुविधाएं दे रही है। यह विचार भी कर रही है कि किस तरह से खिलाडी ओलम्पियाड में मेडल जीत सके। अन्य वक्ता संजय टंडन, सुधीर शुक्ला, संजय तिवारी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

Read More »

पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन वितरण

कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव मोनू के नेतृत्व में उनके पिता स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब असहाय राहगीरों को भोजन वितरण, सर्दी से बचाव के लिए चाय एवं कंबल वितरण किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे एवं पुलिस कर्मियों, क्षेत्रवासियों को भी सम्मानित किया गया। गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव मोनू ने बताया कि पिता स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव ने हमेशा गरीबों असहाय लोगों की मदद की आज उनके ना रहने पर किसी को यह महसूस ना हो की पिताजी नहीं रहे ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। परमेश्वर मुझे ताकत दे, कि गरीब असहाय मजदूरों की मदद करता रहूं! पुण्यतिथि पर आशीष चौबे, किसलय, पंकज बाथम, राजू खन्ना, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण निखिल, संतोष ददआ, मिंटू यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, पुलाई,आलम अंसारी ,अनिल सिंह, गुड्डू सेगर, मोहम्मद रिजवान,पवन सिंह, हरप्रकाशआदि लोग मौजूद रहे!

Read More »

शहर में बर्ड फ्लू की दस्तक, हो जाएं सावधान

कानपुर, जन सामना। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल है, तो वहीं अब उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। शहर के दक्षिण में स्थित एक डिग्री कालेज में मृत कौवा मिलने से हड़कंप मचा गया। विद्यालय के प्रधानचार्य ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। वहीं दूसरी ओर साड़ क्षेत्र में भी म्रत कौवों की सूचना मिली सूचना पाकर पहुँची वन विभाग की टीम ने मृत कौवे के शव को कब्जे में लेकर जाँच के लिए भेजा।कल ही शहर के पक्षी उद्यान मे दर्जन भर पक्षियों में हुई थी, बर्डफ्लू की पुष्टि, शहर के अन्य कई जगहों पर सूचना मिल रही है।

Read More »

कानपुर:संकल्प सेवा समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक दक्षिण कार्यालय में कम्बल वितरण

कानपुर, जन सामना। विगत पांच वर्षों की भांति 11 जनवरी दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिण कार्यालय में संकल्प सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंदों को एकत्र करके कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दक्षिण दीपक भूकर और संकल्प सेवा समिति की टीम के द्वारा सभी को कम्बल वितरित किये गए। संकल्प सेवा समिति की टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक दक्षिण को बुके देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संस्था के द्वारा पूरी सर्दियों में कम्बल वितरण इसी प्रकार चलता रहेगा। कम्बल वितरण में विजय मिश्रा, पुनीत द्विवेदी, राजकुमार मिश्रा, नीरज चौहान, विमल सेंगर, आनंद स्वरूप निगम, रविन्द्र पालीवाल, रजनीश, योगेंद्र, अनूप सचान, समर जिलानी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

बर्रा पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा, एक दर्जन अधिक दोपहिया वाहन बरामद

कानपुर,जन सामना। बर्रा थाना क्षेत्र के सचान चौराहे के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए शातिर वाहन चोर को चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिसिया पूछताछ मे आरोपी ने बताया की शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम घूम कर बाईके चोरी करता है।आरोपी ने बताया की उसके पास शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की गई बाईके खड़ी है। बताए हुए जगह से पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक बाईके बरामद की। क्षेत्राधिकारी गोविंद नगर वी के पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी सूर्या कनौजिया जो कि जिला फतेहपुर का रहने वाला है। वह मास्टर चाबी से शहर में विभिन्न जगहों पर जा जाकर वाहन चोरी करता था। आरोपी को पकड़ कर मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजा जा रहा है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम बर्राथाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह, उप निरीक्षक सुमित सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल गनेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, जितेन सिंह, अश्वनी कुमार आदि थे।

Read More »

सासनी मे लगाया लाइफ लाइन न्यूरोथेरपी शिविर, किया बीमारियों का उपचार

सासनी/हाथरस,जन सामना। वर्धमान सिटी, विद्यापीठ स्कूल के सामने, बम्बा पार, रामनगर रोड, सासनी में रविवार को न्यू दहेली लाइफ लाइन न्यूरोथेरपी कैम्प लगाया गया। जिसका शुभारंभ सासनी चेयरमैन लालता प्रसाद माहोर ने उनके साथ विपुल लुहाडिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया।  शिविर में लुहाड़िया ने कहा कि यह कैंप बिना किसी दवा के मरीजों को निशुल्क उपचार दिया जा रहा है जिसमें बिना दवा बिना दर्द बिना कोई साइड इफेक्ट के कमर दर्द घुटनों का दर्द गर्दन दर्द कंधों का दर्द बीपी शुगर पेट संबंधित बीमारियों का उपचार निशुल्क किया जा रहा है इसमें क्षेत्र की जनता से अपील है कि इस निशुल्क कैंप में आकर अपने शरीर में हो रही विभिन्न प्रकार की बीमारी का इलाज कराएं साथ ही उनके साथ में श्री महावर ने इस एमपी भूरी भूरी प्रशंसा की जिसमें अमित राज वर्मा ने कहा कि बिना दवा के बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी हर तरह की बीमारी ठीक हो सकती है निधि के उपचार से हमारा विनम्र निवेदन है सासनी की जनता से आप लोग आए और इस निशुल्क उपचार का लाभ उठाएं हर रविवार हर रविवार यह कैंप सुबह 11.00 बजे से 2.00 बजे तक वर्धमान सिटी, विद्यापीठ स्कूल के सामने, रामनगर रोड, सासनी पर लगाया जाएगा तो सभी सासनी की जनता से निवेदन करते हैं कि अगर आप दवा खाते-खाते परेशान हो चुके हैं|

Read More »

सासनी:मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनरतले स्वामी विवेकानंद जयंती पर कराई मेंहदी प्रतियोगिता

सासनी/हाथरस,जन सामना। कस्बा में सासनी-नानऊ रोड स्थित दयानंद कन्या विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासनी इकाई के बैनरतले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में करीब 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जीवन में आगे बढने के लिए प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। क्योंकि प्रतियोगिताओं में विजयी होते हुए प्रतिभागी अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ देश और समाज का भी नाम रोशन करता है। साथ ही वह देश और समाज के प्रति अपनी अच्छी भावना रखता है उसे समाज में सम्मान प्राप्त होता है। इस दौरान प्रवास पर जय ललिता कुशवाह, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा मंचासीन रहे इसके अलावा रोहित माहौर, अंशुल कुशवाह, शगुन शर्मा, दीपेश गुप्ता, चेतन शर्मा, मुस्कान, सौम्य, समीर, लक्ष्य, मनीष, आदित्य, लव उपाध्याय और अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम संयोजक दीपेश गुप्ता रहे। मंच का संचालन समीर हुसैन ने किया।

Read More »