Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 731)

सासनी: पुलिस ने शांतिभंग में किए दो लोगों को पाबंद

सासनी/ हाथरस,जन सामना। कोतवाली पुलिस ने आपसी कहासुनी को लेकर झगडा करने वाले हरदयाल और मानिकचंद पुत्रगण नेत्रपाल, निवासी लहौर्रा तथा हरवीर पुत्र मनोहर सिंह निवासी कैलाश धाम कालोनी सासनी के खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है।

Read More »

सफाई कर्मियों ने एसडीएम का सौंपा ज्ञापन

सासनी/ हाथरस,जन सामना। नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम राजकुमार यादव को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि सातवें वेतन का एरियल, एक महीने का रूका हुआ वेतन, दीपावली का बोनस, करीब चार माह का पीएफ फंड दिलाया जाए। इसके साथ करीब तीन वर्ष से ठंडी व गर्म वर्दी नहीं मिली है, और दस वर्ष कार्रकाल पूरा होने पर सर्विसबुक को भी पूरा नहीं किया गया है। वहीं एसीपी लगभग 15 साल से कुछ कर्मचारी इससे बंचित है, उन्हें सिलेक्सन ग्रेड दिलाया जाएगा। इसके अलावा करीब दर्जनभर से अधिक मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन देने वालों में  गीता, अशोक कुमार, शारदा देवी, कुलदीप, दीपक, प्रेमकुमार, सूरजमुखी, सावित्री देवी, नीलम देवी, पूजा देवी, हरीशंकर, निक्की, चंद्रभान, आकाश, राजाबाबू, राजेश, सुधीर, सोनू, छोटू, सूरज, दिनेश, नवलकिशोर, ताराचंद्र, आदि मौजूद थे।

Read More »

विद्यापीठ इंटर कालेज में हुआ नई रोशनी का शुभारंभ

सासनी/ हाथरस,जन सामना।  राम ग्राम सेवा संस्था द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित कराने तथा योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु नई रोशनी कार्यक्रम का शुुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर एवं प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें चलाई जा रही है, जिससे महिलायें भी पुरूषों की बरावरी कर देश और समाज में अपना योगदान दें। नई रोशनी कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं का नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को प्रशिक्षितकर उन्हें स्वावलंबी और मजबूती प्रदान की जा सके। संस्था की सचित  सुनीता वार्ष्णेय ने कहा कि छह दिन के कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुडी जानकारियों के साथ उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस दौरान कालेज प्रबंधक प्रकाश चंद्र शर्मा, चाल्वी शर्मा, गुलनार अली, अरूण कौशिक, संजय यादव विनय कुमार, महेन्द्र सैनी, अशोक कुमार, सुनील वार्ष्णेय, नीरज गुप्ता, रजनी कुशवाहा, महेश दिवाकर आदि मौजूद थे।

Read More »

मिशन शक्ति के तहत दी गईं महिला सुरक्षा से जुड़ी विधिक जानकारियां

सासनी/ हाथरस,जन सामना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षण हेतु संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को विधिक जानकारियां दी गई। जिसमें हाथरस सीजेएम सुशील कुमार ने महिलाओं को उनके कानून और अधिकारों के बारे में बताया।  विकास खंड परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीजेएम ने बताया कि महिलाओं को किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है। और जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए किन-किन हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सीजेएम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधित कई सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में पीडी एके मिश्र, श्रम परिवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम, एआरपी जितेन्द्र पाल सिंह, जिला प्रोवेशनल अधिकारी डीके सिंह ,जिला समन्वयक ज्येाति तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन यादव, सीमा गौतम, पटल सहायक संजीव वर्मा, देवेश दीक्षित, यज्ञवती उपाध्याय, अनीता देवी, रश्मि प्रभा, राजरानी, रूकमणी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

छात्रा ने सरेराह की मनचले की पिटाई,वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने पर, एसपी के निर्देश पर सासनी पुलिस जुटी छानबीन में
सासनी/ हाथरस,जन सामना। छात्रा का पीछा करना एक मनचले को भारी पड़ गया। छात्र ने सरेराह उसकी मरम्मत शुरू की तो युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस कप्तान ने कोतवाली सासनी पुलिस को इस मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कस्बा में कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। कई दिन से एक मनचला नियमित उसका पीछा करते हुए उसपर कमेंट्स कर रहा था। धीरे-धीरे मनचले की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। यह बात छात्र को नागवार गुजरी। बताते हैं कि छात्र सहेलियों के साथ जब कोचिंग क बाद घर वापस लौट रही थी तब इस मनचले ने उसका पीछा किया। छात्र ने के एल जैन इंटर कालेज के पास हिम्मत जुटाते हुए मनचले को पकड़कर सरेआम सबक सिखाते हुए मनचले को न केवल जमकर खरी-खोटी सुनाई, बल्कि जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं कुछ लोगों ने घटना को मोबाइल फोन से वीडियों में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Read More »

वराह भगवान मन्दिर पर विशाल भव्य फूल बंगला

हाथरस,जन सामना। हर वर्ष की भॅाति इस वर्ष भी डिब्बा गली स्थित प्राचीन मन्दिर\ वराह भगवान पर आज मोक्षदा एकादशी के अवसर पर भव्य फूल बंगला व मण्डली द्वारा विशाल संकीर्तन का आयोजन होगा। उक्त जानकारी देते हुये मन्दिर वराह भगवान के पं. चक्रपाणि ने बताया कि मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु ने शूकर रूप धारण कर पृथ्वी को हिरणाच्छय नामक राक्षस का वध कर उसके चंगुल से बचाया था, इस कारण इसे मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन कुरूक्षेत्र मे विष्णु रूपी  कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था । इसे गीता जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है। चक्रपाणि ने सभी धर्म प्रेमी जनता से भव्य फूल बंगला के दर्शन कर होने बाले विशाल संकीर्तन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Read More »

किसान सम्मान समारोह में हुआ किसानों का सम्मान

फिरोजाबाद,जन सामना। भारत के पूर्ब प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय दबरई पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। किसान सम्मान समारोह का शुभारम्भ विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। इस सुअवसर पर किसानों ने विभिन्न किस्म की फसलों, सब्जियों आदि की स्टाल भी लगाई। इस अवसर पर किसानों को उनकी आमदनी दुगनी करने के उपाय भी बताये गये। इस मौके पर विधायक टूण्डला प्रेमपाल सिंह धनरग, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, ब कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर किसानों को पुरस्कार भी वितरित किये गये।

Read More »

सांसद के घर ताली थाली बजाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने घर पर ही किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद,जन सामना। किसान बिलों के विरोध में सांसद के घर ताल व थाली बजाने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। उन्हें वहां तक जाने नही दिया गया।  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आहवान पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस सरकार को कुम्भकर्ण नींद से जगाने के लिए तथा तीनों किसान विरोधी बिल की वापसी हेतु फिरोजाबाद सांसद चंद्रसेन जादौन के घर पर ताली व थाली बजाने जाना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घर पर ही गिरफ्तार कर लिया।प्रदेश सरकार की इस कायराना हरकत पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हित में खड़ी है और खड़ी रहेगी। किसान हमारा अभिमान है लेकिन सरकार किसानों के प्रति बेईमान है। हम इन तीनों काले कानूनों को रदद करने की मांग करते हैं और किसानों पर हुए अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Read More »

डेयरी में चोरों ने बोला धावा, नकदी व सामान ले उड़े चोर

फिरोजाबाद,जन सामना। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत चोरों ने एक डेयरी से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी है। थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर सर्विस रोड पर  कृष्णा डेयरी है। डेयरी संचालक \उमेश माहेश्वरी मंगलवार की रात डेयरी कर बंद कर घर गये थे। बताया जाता है कि तभी आधी रात्रि बाद चोरों ने उनकी डेयरी को निशाना बना लिया और चोरी कर भाग गये। घटना की जानकारी डेयरी संचालक को बुधवार की सुवह उस समय हुई जव वह डेयरी खोलने पहुंचे। वह डेयरी का ताला टूटा देख सन्न रह गये। पीड़ित के अनुसार चोर उनके यहां से इन्वर्टर, वैटरी व आठ हजार रूपये चोरी कर ले गये है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More »

अज्ञात वाहन के रौंदने से फ्लाई ओवर पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत

फिरोजाबाद,जन सामना। थानाशिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत फ्लाई ओवर पर काम करते समय अज्ञात वाहन के रौंदने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। जनपद बुलंदषहर के कस्बा डिवाई निवासी पंकज (28) पुत्र अजय सिंह व उसका साथी भारत सिंह (27) पुत्र गंगाचरन किसी प्राइवेट कम्पनी में कर्मचारी थे। वह दोनों बुधवार को शिकोहाबादथाना क्षेत्र अन्तर्गत फ्लाई ओवर पर साइड़ पर ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि तभी अचानक उन दोनों को कोई अज्ञात वाहन रौंद गया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Read More »