Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 739)

पुजारी का शव मिलने मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

फिरोजाबाद, जन सामना। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत एक कोठरी में एक पुजारी का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर चोटों क निशान होने से हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है और मामले की जांच में जुट गयी है। दीक्षिण नगर निवासी विजय कुमार दीक्षित (40) पुत्र सतीश दीक्षित मोहल्ले में ही स्थित शिव मंदिर पर पुजारी था। उसका शव सोमवार को मंदिर के पास ही पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान है। इस सम्बंध में एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि विजय कुमार दीक्षित का शव मंदिर के पास मिला है। उनके शव के पास शराब की बोतले मिली है। वह शराब पीने का आदी था। तथा मंदिर में पूजा पाठ करता था। परिजनों ने बताया कि विजय की किसी से कोई रंजिश नही थी। हत्या का कारण जानने के लिये शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

किसानों के समर्थन में सपा ने निकाली मोटर साइकिल रैली

फिरोजाबाद,जन सामना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसानों के समर्थन में एक मोटरसाइकिल यात्रा गांव नगला मोती से ढोलपुरा, आलमपुर, जालूपुरा, जरौली, अलीनगर केंजरा राजा ताल होते हुए मीरा चौराहे पर आकर समाप्त हुई। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानूनों को वापस करने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव, रामकिशोर यादव, भोला यादव, गणपत शंखवार, अंशु यादव, ओम यादव, अजय यादव, मंगल सिंह यादव, रितिक यादव, जगमोन यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

समरसता के रूप में मनाई अंबेडकर की पुण्यतिथि

सासनी/ हाथरस, जन सामना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सवंधिान रचियता डॉ भीमराव आंबेडकर जी की पुण्य तिथि को समरसता दिवस के रूप मे मनाया। नगर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सविधान के रचियता डॉ भीमराव अम्बेडकर देश मे एक महापुरुष के रूप मे माने जाते हैं। उन्होंने सर्वसमाज को समरसता का सन्देश दिया उन्होंने कहा कि समाज को जाति के आधार पर न बांटा जाये हर व्यक्ति को स्वतंत्र देश मे स्वतंत्र अधिकार है। आज के युवाओ को डा. भीमराव अम्बेडकर जी से प्रेरणा लेकर समाज के लिए आगे आकर काम करना चाहिए। जातिवाद के दलदल से निकल कर देश को नई दिशा देनी चाहिए। नगर मंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपना सर्वस्व दलितों और पिछड़े वर्ग को एक करने के लिए जीवन लगा दिया। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिषेक शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघठन है,

Read More »

ग्रामीण को गोली मारकर चोरों ने किया घायल

सासनी/ हाथरस,जन सामना। गांव नगला लुड्डी में चोरी के इरादे से आए चोरों को ललकारान एक ग्रामीण को भारी पड गया। चोरों ने ग्रामीण के ऊपर जानलेवा फायर झोंक दिया। जिससे ग्रामीण बाल-बाल बच गया। ग्रामीण का उपचार सीएचसी में कराया हैं। वहीं ग्रामीण ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली दी तहरीर में नगला लुड्डी निवासी नेत्रपाल सिंह रात्रि को खाना पीना खाकर अपने घर में सो रहा था। तभी देर रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान पर धाबा बोल दिया। जिसकी आहट छत पर होने की आवाज आई तो ग्रामीण की नींद खुल गई। ग्रामीण ने छत पर जाकर देखा तो कथित अज्ञात चोर के रास्ते घर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जिसे ग्रामीण ने ललकारा तो चोर ने ग्रामीण के ऊपर जानलेवा फायर झोंक दिया। असलाह से निकली गोली नेत्रपाल के पैर में जाकर लगी।

Read More »

भाजपा ने अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

हाथरस,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारत के संविधान व प्रथम कानून मंत्री का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर जी ने कहा था कि सबसे पहले हम भारतीय हैं, भारत की एकजुटता कायम रखने के लिए एक बनो, नेक बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीशंकर राणा (भूरा पहलवान), नगर महामंत्री अशोक गोला, नगर महामंत्री दिनेश शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, सचिन वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More »

कोरोना योद्धाओं को  श्याम सेना ने किया सम्मानित

हाथरस,जन सामना। श्याम सेना संगठन ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश मीणा व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे राधे महाराज तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता दिवाकर के आह्वान पर ऐसे सभी योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने कॉरोना महामारी में समाज की सेवा की और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जैसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश मीणा व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि श्याम सेना संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता दिवाकर, प्रदेश अध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश मंत्री लोकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी आकाश सिंह व अरविंद दिवाकर तथा जिला अध्यक्ष शिवम् अग्रवाल उपस्थित रहे।

Read More »

किसान आंदोलन: भारत बन्द को स्वदेशी हिन्द पार्टी का समर्थन

हाथरस,जन सामना। स्वदेशी हिंद पार्टी की एक आवश्यक बैठक हतीसा बाईपास पर आयोजित की गई। जिसमें देश के अन्नदाता किसान के हित में वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा की गई और स्वदेशी हिंद पार्टी द्वारा किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया गया। बैठक में स्वदेशी हिंद पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र सिंह गहलोत एडवोकेट एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह राघव, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है सभी के पेट को भरने का काम करता है और किसान पर ही काले कानून को लगाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसानों के आंदोलन को स्वदेशी हिंद पार्टी का पूर्ण समर्थन है। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी कल 8 दिसंबर को भारत बंद में स्वदेशी हिन्द पार्टी किसानों का पूर्ण सहयोग करेगी एवं समर्थन प्राप्त करेगी तथा किसान आंदोलन में सहभागिता करेगी।

Read More »

क्षत्रिय महासभा ने किया एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप का सम्मान

हाथरस,जन सामना। आगरा स्नातक खंड भाजपा से नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी का नगला भुस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष व भाजपा सेक्टर प्रभारी डा. योगेन्द्र सिंह गहलौत के साथ तमाम समाज के लोगों ने व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उन्हें फूल मालाओं और पट्टिकाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, एमएलसी गुरुजी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
स्वागत करने वालों में राजेश सिंह गुडडू,नरेश प्रधान, लक्ष्मी राज सिंह, भीकमसिंह चौहान, नीरेश सिंह जादौन, हेमंत सेंगर, धर्मेन्द्र शर्मा, नानकचन्द पचौरी , शैलेन्द्र शर्मा, राजा गरुड़ध्वज सिंह, विवेक गुप्ता, शरद माहेश्वरी, अशोक सिंह आदि थे।

Read More »

बाबा साहब के 65वें परिनिर्वाण दिवस पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस,जन सामना। दबे कुचले, कमजोर, मजदूरों के मसीहा, नारी मुक्तिदाता व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख एड. के बाईपास स्थित आवास पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राम गोपाल चौधरी, पूर्व जिला सचिव सौबी कुरेशी, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत सिंह, झम्मन सिंह बैंक वाले, रामेश्वर दयाल एड., रमेश चंद्र एड., धीरज कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश चौधरी , रेखा देवी, शिवाला शिरोमणि, गौरव सिंह, गुलाब देवी, सत्येंद्र कुमार, लल्लू एड., मुकुल चौहान एड., नदीम कुरैशी, बल्लू कुरैशी, प्यारेलाल ठेकेदार, सिद्धार्थ देशमुख, गर्वित देशमुख, कुमारी पूर्वी, रिया, रिशु, मीनाक्षी, कृपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Read More »

मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्य समय से पूरा कराएं- डीएम

कानपुर,जन सामना। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति,रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों मे प्रगति लाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी| जिलाधिकारी ने नहर विभाग की समीक्षा करते हुए प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई के लापरवाही के चलते पत्र लिखे जाने निर्देश दिए हैं तथा निर्देशित किया है कि अपने कार्य में प्रगति लाए। वहीं जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग व प्रांतीय निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कार्य में काम प्रगति पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि कार्य शत.प्रतिशत किया जाए अन्यथा की स्थिति में शासन को लिखा जाएगा वही कई विभागों द्वारा विद्युत का बिल बकाया होने पर सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विद्युत विभाग का बिल जमा कराएं तथा बजट न होने पर पत्राचार कर मंगाया जाए|

Read More »