Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 749)

गुरूनानक जयन्ती मनाई

हाथरस, जन सामना। कोठी बेलनशाह स्थित सेवा भारती बाल संस्कार केन्द्र पर सेवा भारती द्वारा गुरुनानक जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र मंत्री व पूर्व पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने गुरुनानक जी की छविचित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बासुदेव माहौर, अनिल कुमार अग्रवाल, भंवरसिंह पौरुष जिला उपाध्यक्ष सेवा भारती ने बच्चों को बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम में कु. सीमा, कु. चंचल माहौर एवं रोहित माहौर आदि उपस्थित थे।

Read More »

एड्स के बारे में लोगों को किया जागरूक

हाथरस, जन सामना। नेहरू युवा मंडल भोपतपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आज आयोजन गांव में किया गया। युवा मंडल अध्यक्ष कुलदीप परमार ने बताया कि एचआईवी संक्रमण की सबसे बड़ी वजह सिरिंज शेयरिंग बन रहा है. युवाओं का एक बड़ा वर्ग नशे की चपेट में है। दर्द निवारक, हार्ट और किडनी जैसी बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन लोग नशे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। विश्व एड्स दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि एड्स दिवस 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआइवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक रॉकी चौहानने कहा कि एड्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां समाज में हैं कि एड्स पीड़ित के पास बैठने, उसे छूने या साथ खाना खाने से भी यह बीमारी फैलती है। जबकि यह सब महज अफवाह हैं।

Read More »

शिक्षक व स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के लिये पड़े वोट,युवाओं में दिखा उत्साह

पोलिंग बूथों पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं की दिखी भीड़,सुरक्षा के रहे कड़े इन्तजाम
हाथरस, जन सामना। पूरे प्रदेश के साथ आज जनपद में भी उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के लिए सुबह 8 बजे से ही मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हो गया और पूरे जनपद में मतदान को लेकर शिक्षकों व स्नातकों वोटरों में भारी उत्साह व उमंग नजर आया। जबकि सबसे ज्यादा जोश व उत्साह उन मतदाताओं में दिखा जो पहली बार मतदाता बने हैं और उन्होंने पहली बार ही मतदान किया है और वह मतदाता भारी उत्साहित दिखे। जबकि मतदान में आम मतदाताओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मतदान किया गया। एमएलसी प्रत्याशियों के चुनाव में मतदान के तहत आज भारी सुरक्षा व्यवस्था पूरे जिले में सभी मतदान केंद्रों पर रही है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही मतदान आयोजित हो रहा है।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड क्षेत्र के शिक्षक व स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के लिए आज पूरे प्रदेश के साथ जनपद एवं आगरा खंड के सभी जनपदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतदान पोलिंग बूथों पर शुरू हो गया और पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। लेकिन प्रशासन द्वारा सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के मतदान करने से पूर्व हाथों को सैनिटाइज कराने, गलब्स देने के लिए व्यवस्था कराई गई और टीमों को बिठाकर मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज कराकर उन्हें मास्क व हैंड गलब्स दिए जा रहे थे। जिससे बिना किसी संक्रमण के खतरे के मतदान आसानी से कर सकें। 

Read More »

साहित्यकार लक्ष्मीनारायण गर्ग को मिला संगीत शिखर सम्मान

हाथरस, जन सामना। देश के प्रख्यात एवं हास्य सम्राट पदमश्री काका हाथरसी के पुत्र एवं साहित्यकार डॉ. लक्ष्मीनारायन गर्ग को संगीत शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है और उन्हें यह सम्मान मध्य प्रदेश के भोपाल की प्रसिद्ध पत्रिका कला समय की ओर से दिया गया है।
प्रख्यात हास्य सम्राट कवि पदम श्री काका हाथरसी के सुपुत्र डॉ. लक्ष्मीनारायण गर्ग को सम्मानित करने के लिए भोपाल से प्रसिद्ध पत्रिका कला समय के संपादक व प्रकाशक भंवरलाल श्रीवास, परामर्शक प्रोफेसर सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट रसरंग व जगदीश कौशल सोमवार को हाथरस आए और उन्होंने संगीत कार्यालय में डॉ. लक्ष्मीनारायण गर्ग को प्रशस्ति पत्र शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने डा. गर्ग केी संगीत संबंधी उपलब्धियों और सेवाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर मौजूद साहित्य सेवियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। डॉ. लक्ष्मीनारायन गर्ग ने 150 से अधिक संगीत ग्रंथों का प्रणयन किया है।

Read More »

पोलिंग बूथों का अपर आयुक्त ने लिया जायजा

हाथरस, जन सामना।  पूरे प्रदेश के साथ आगरा खंड स्नातक क्षेत्र एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक एमएलसी पदों के लिए आयोजित चुनाव मतदान में जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया वहीं चुनाव पर्यवेक्षक एवं आईएएस अधिकारी नीना शर्मा द्वारा बागला इंटर कॉलेज व विकास खंड हाथरस के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। जबकि अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त द्वारा भी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया और उक्त अधिकारियों द्वारा बूथों का निरीक्षण करते हुए कोविड के नियमों का पालन करने एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हो रहे मतदान की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा भी साथ थे।  एमएलसी प्रत्याशियों के लिए मतदान में शाम 4 बजे तक शिक्षक प्रत्याशियों के लिए 60.80 प्रतिशत मतदान जबकि स्नातक प्रत्याशियों के लिए 36.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि कुल मतदान 40.78 प्रतिशत हो चुका था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शिक्षक एमएलसी पद के लिये 16 प्रत्याशी व एमएलसी स्नातक के लिये 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Read More »

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या

हमीरपुर, जन सामना। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा लोहार ने आज अज्ञात कारणों के चलते करीब शाम 4.00 बजे खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना जमुना घाट निवासी संजय विश्वकर्मा लोहार समाजवादी पार्टी से युवजन सभा के जिला अध्यक्ष थे। खबर लिखने तक उनकी आत्महत्या करने की कोई ठोस वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताते हैं कि संजय विश्वकर्मा के 3 बच्चे और उनकी पत्नी हैं। घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद रहा तथा पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। उनके बच्चों तथा पत्नी सहित अन्य परिजनों का इस गमगीन घटना से रो.रो कर बुरा हाल है।

Read More »

कोविड-19 के सम्बन्ध में अपेक्षित सावधानियों, कन्टेनमेन्ट जोन एवं निगरानी (सर्विलांस) के विषय  दिशा-निर्देश

लखनऊ, जन सामना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में अपेक्षित सावधानियों, कन्टेनमेन्ट जोन एवं निगरानी (सर्विलांस) के विषय में समस्त मण्डलायुक्तों अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने में राज्य को महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कोविड-19 के सक्रिय केस में निरन्तर कमी आ रही है। विगत कुछ सप्ताह में राज्य के कतिपय क्षेत्रों में सक्रिय केस में कतिपय वृद्धि होने के भी संकेत मिले हैं। वर्तमान में त्योहार सीजन, शीतकाल के आगमन तथा कतिपय क्षेत्रों में कोविड-19 विषयक प्रोटोकाल व निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बरती जा रही किंचित लापरवाही के दृष्टिगत इस महामारी के पुनः प्रसार होने की सम्भावना हो सकती है। ऐसे में पूर्ण सावधानी बरते जाने, कन्टेनमेन्ट कार्य योजना को और सख्ती से लागू किये जाने, कन्टेनमेन्ट जोन की निरन्तर निगरानी किए जाने तथा पूर्व में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का और सख्ती से अनुपालन किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस व नगरीय निकाय प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करते हुये कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कन्टेनमेन्ट मानदण्डों का सख्ती से अनुपालन कराये जाने तथा स्थानीय स्तर पर कतिपय प्रतिबन्ध लगाने हेतु भी उत्तरदायित्व दिए जाने की आवश्यकता है।

Read More »

राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किया स्वागत

कानपुर, जन सामना। राष्ट्रीय हिंदू सेना के मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी दीपक श्रीवास्तव का कानपुर शास्त्री चौक रतनलाल नगर में भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया गया जिसका नेतृत्व अजीत सक्सेना मुख्य सलाहकार फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश शासन एवं सौरभ श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में काफी मात्रा में जनसैलाब उमड़ा दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि लव. जिहाद जैसे मामले अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे| राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा लव जिहाद जैसे मामलों पर एक टीम गठित की जाएगी जो कि यह देखेगी की आने वाले समय में हिंदू लड़कियों को निशाना ना बनाया जाए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजत वर्मा,कमल वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव,राजेंद्र श्रीवास्तव, अजीत सक्सेना, सचिन निगम, सुमित सविता,सुखराम सिंह तोमर,नवाब सिंह यादव,प्रियंका श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

बलरामपुर पत्रकार की हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले- श्रीकांत शास्त्री

प्रयागराज, जन सामना।ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने बलरामपुर मे पत्रकार राकेश सिंह व साथी के हत्यारों के मुकदमा को फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से पत्रकार व उसके साथी की जिंदा जलाकर निर्मम हत्या की गई है, वह बहुत ही दुखद है एवं चौथे स्तंभ को दबाने की कुत्सित प्रयास है, जो बर्दाश्त नही किया जाएगा।शास्त्री ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से देशभर में पत्रकारों की हो रही हत्या, उनके ऊपर हो रहे फर्जी मुकदमे एवं उनपर हो रहे उत्पीड़न व उनको बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। यह बहुत ही दुखद एवं चिंताजनक है।

Read More »

5100 दीप मालाओं से सजाया गया सनातन धर्म मंदिर

फिरोजाबाद,जन सामना।कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर  सनातन धर्म मंदिर आर्य नगर चौक पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण को 5100 दीपमालिका से सजाया गया। सनातन धर्म मंदिर आर्य नगर चैक पर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मंदिर प्रांगण को 51 सौ दीपमालिकाओं से सजाया गया। इस दौरान आर्य नगर चौक में दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। चारो तरफ अलग ही छटा बिखर रही थी। कार्यक्रम में धर्मवीर अरोरा के अलावा सामाजिक संगठन एवं क्षेत्रिय लोग मौजूद रहे।

Read More »