देवरिया, जन सामना| डाक विभाग नित् नवाचार के साथ जहाँ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है। वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में डाककर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। आवश्यक दवाओं, पीपीई किट्स, मास्क, वेंटिलेटर से लेकर कोविड टेस्टिंग किट्स तक जरूरतमंदों व अस्पतालों तक पहुँचाया। वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को उनके दरवाजे पर ही बैंक खातों से राशि निकालकर देने का अहम कार्य किया। अधीक्षक डाकघर देवरिया मंडल कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण हेतु पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने उक्त उद्गार व्यक्त किये। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अधीक्षक डाकघर कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों के समुचित रख.रखाव और स्वच्छता पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। देवरिया मण्डल के अधीक्षक डाकघर पीसी यादव ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत कर मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ.साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन है। बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है। पार्सल व कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से डाक विभाग अब ई.कॉमर्स के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें। इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहाँ एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिलेंगी। एक अन्य सुविधा के रूप में अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगीए बल्कि घर बैठे डाकिया के माध्यम से बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
JAN SAAMNA DESK 2
दिव्यांग प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन करें
कानपुर देहात,जन सामना। दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र आन लाइन करने की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर रूपये 15000. एवं महिला के दिव्यांग होने पर रूपये 20000. अथवा दोनों पति.पत्नी दिव्यांग होने पर रूपये 35000 की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। पात्र इच्छुक दिव्यांगजन आन लाइन आवेदन भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण.पत्र ;जिसमें जन्म तिथि का अंकन होद्ध सक्षम स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता आदि अभिलेख स्वप्रमाणित कर http://divyangjan.upsdc.gov.in पर अपलोड करते हुए आन लाइन करायें साथ ही समस्त अभिलेखों की हार्ड कापी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विकास भवन, माती, कानपुर देहात, कमरा नम्बर.105 में उपलब्ध करायें। उन्होंने पात्रता की शर्तो की जानकारी देते हुए बताया कि शादी के समय युवक की उम्र 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की उम्र 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पत्ति में कोई आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। ऐसे दम्पत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरित हो रहे ड्राई राशन की समीक्षा, दिये निर्देश
कानपुर देहात,जन सामना। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद कानपुर देहात में आंगनबाड़ीकेन्द्रों पर वितरित हो रहे ड्राई राशन के वितरण की समीक्षा बैठक विकास भवन माती सभागार में आयोजित की गयी। उक्त योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात की समस्त बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा सम्बन्धित कोटेदारों से गेहॅ व चावल का उठान करते हुयेए आ0बा0 कार्यकत्रियों के द्वारा वास्तविक लाभार्थियों के आधार पर वितरण किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा समस्त ए.डी.ओ, आई.एस.वी निर्देशित किया गया कि क्षेत्रीय स्तर पर ड्राई राशन वितरण से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में करते हुये। ड्राई राशन का ससमय मानक के अनुसार वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उपायुक्त मनरेगा, जनपद कानपुर देहात को नवम्बर तक प्रत्येकदशा में दाल की खरीद करते हुये मानक के अनुसार लाभार्थियों को दाल का वितरण कराने के निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में उपायुक्त मनरेगाए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित आई.सी.डी.एस विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारियों, ए.डी.ओ आई.एस.वी एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
संदिग्ध परिस्थितियों में शराब सेवन से तीन लोगों की हुई मौत
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। जहरीली शराब पीने से मौत के मामले सामने आ जाते हैं। फिरोजाबाद में भी दो लोगों की सुबह तथा एक कि शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। तीनों ने शराब पी थी। मामला खैरगढ़ इलाके के शेखपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि नवींचंद्र और संजय आपस में चाचा-भतीजे हैं। सोमवार की शाम को इन दोनों ने शराब पी। जिसके बाद इनके सीने में दर्द शुरू हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बताया है। एसपी ग्राामीण राजेश कुमार के अनुसार दोनों ने शराब पी थी। लेकिन दोनों की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों की ही मौत एक साथ हार्ट अटैक से कैसे हो सकती है। इधर ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व यानी 14 नवम्बर को भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। खैरगढ क्षेत्र गांव शेखपुरा निवासी 35 वर्षीय नवीचंद्र व इसके हम उम्र संजू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ने देर शाम शराब पी थी।
Read More »कांग्रेस प्रदेश सचिव ने वार्ड में सुनी लोगों की समस्याऐं
फिरोजाबाद, जन सामना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत वार्ड नम्बर 47 दुर्गेश नगर रेशमा धर्म काँटे पर एक बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव व आगरा मण्डल प्रभारी अनिल यादव ने जनता समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने आश्वासन दिया। महागनर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग एवं वकार खालिक ने कहा कि हाल ही यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड में शामिल हुआ। जल्द ही लोगों की समस्याऐं का निस्तारण कराया जाए। बैठक में लाला राईन गांधी, वकार अहमद, हसमत अली, आकिल, शकील खान, शहरुख, जाहिद, इकबाल, निजाम आदि मौजूद रहे।
ठंड के दस्तक देते ही लोगों में गर्म कपड़ों को खरीदने की होड़ हुई शुरु
फिरोजाबाद, जन सामना। सर्दी का आगाज होते ही मंगलवार को लगने वाले बाजार में गर्म कपड़े खरीदने के लिए लोगों की एक साथ भीड़ उमड़़ी। महिलाएं और युवतियों ने बाजार मं गर्म कपड़े खरीदती नजर आई। वहीं मंगल बाजार में दुकानदार से लेकर आमजनमानस कोरोना से बेपरवाह दिखाई दिए। मंगलवार को पुल के नीचे लगने वाले बाजार में सुबह से ही महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। सर्दी के दस्तक देते ही बाजारों में नये व पुराने गर्म कपड़े की दुकानें सज गई। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदते दिखाई दिए। वहीं महिलाऐं अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अपनी पाॅकेट के हिसाब से कपड़े खरीदती दिखाई दी। वहीं युवतियां ने अपने लिए गर्म कपड़ों के अलावा श्रंगार आदि के सामान भी खरीदें।
Read More »
रामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जन सामना। रामगढ़ पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए एक घर से आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को जुआ खेलते समय मौके से दबोच लिया। जिनके पास से लाखों की नगदी बरामद की गयी है।रामगढ़ क्षेत्र में जुआ-सट्टा की सूचना पुलिस को दिन-प्रतिदिन मिल रही थी। विगत रात्रि में मुखबिर ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र सैलई स्थित अम्बेडकर पार्क निवासी हरिओम शंकर उर्फ गुड्डा के घर में लाखों की जुआ हो रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से सात लोगों को जुआ खेलते समय दबोच लिया। जिनके पास से लगभग एक लाखा सत्ताईस हजार चार सौ रूपये ताॅस पत्ते बरामद की है। पकडे गये अभियुक्तों में हरिओम शंकर, विकास पुत्र वीरेन्द सिंह, पुष्पेन्द्र पुत्र मोहनलाल केहरीसिंह, गौतम पुत्र भगवान सिंह निवासी अम्बेडकर पार्क सैलई, गंगासिंह पुत्र सूबेदारसिंह, मुकेश पुत्र कृष्ण, निवासी उत्तमनगर संजय पुत्र शीतल निवासी कबीर नगर थाना उत्तर बताये गये। है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी, उ.नि. सामूनअली, उ.नि. शिवसेवक, सुरेन्द्र सिंह, उ.नि. सर्वेश सिंह, का. पुष्पेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, अनुरोध कुमार आदि मौजूद रहे।
Read More »चार हजार उर्दू शिक्षिकों की नियुक्ति की मांग को लेकर पीस पार्टी ने प्रशासनिक अधिकारियों दिया ज्ञापन
फिरोजाबाद, जन सामना। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मोहम्मद अयूब के निर्देश पर पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी के नेतृत्व में चार हजार उर्दू शिक्षिकों की नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पीस पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। इस दौरान वसीम उद्दीन अंसारी एडवोकेट जिला कोऑर्डिनेटर, अवधेश सिंह जिला महासचिव, अनीश बैग जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर गिर्राज सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद अहमद महानगर अध्यक्ष, आबिद अली विधानसभा अध्यक्ष, आशू यादव विधानसभा अध्यक्ष, शमशाद कुरैशी नगर अध्यक्ष, इमरान कुरेशी सभासद, सज्जन सिंह भारती जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद मुबीन मीडिया प्रभारी, मोहम्मद यूसुफ जिला सचिव, रेहान कदीर आदि मौजूद रहे
दैनिक अखबार के संपादक के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। आगरा से प्रकाशित दैनिक स्वराज टाइम्स के संपादक विजय शर्मा के निधन पर नगर के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। प्रेस क्लब शिकोहाबाद की एक शोक सभा पक्का तालाब स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें समाचार पत्र के संपादक विजय शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में कहा गया कि विजय शर्मा कुशल व्यक्तित्व के धनी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। शोक व्यक्त करने वालों में शशांक मिश्रा, अतुल कुमार, बृजेश राठौर, दिनेश वशिष्ठ, अरुण ठाकुर, प्रमेन्द्र कुमार, देवेन्द्र चौहान , मोहम्मद आरिफ खान, उमेश शर्मा, बनवारी लाल कुशवाह, प्रदीप शर्मा, विकास पालीवाल, मुकेश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, अब्दुल सत्तार, बिलाल अहमद, गगन बिहारी, शीलेंद्र सिंह, गगन तोमर, चंद्रप्रकाश राठौर , तारा सिंह, निकुंज यादव, बबलू खान आदि मौजूद रहे।
Read More »मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग ग्रुप की बैठक, विकास एवं मेट्रो परियोजनाओं की गई समीक्षा
लखनऊ, जन सामना। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग ग्रुप की बैठक में नमामि गंगे परियोजना, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, काशी विश्वनाथ मन्दिर काॅरीडोर का विकास एवं मेट्रो परियोजना की समीक्षा की गयी। नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि कुल 44 प्रोजेक्ट्स स्वीकृत किये गये हैंए जिनमें से 16 पूरे किये जा चुके हैं। 22 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 06 परियोजनाओं की टेण्डर प्रक्रिया चल रही है। परियोजनाओं में प्रयागराज की आठ सीवरेज एवं एसटीपी के कार्य, सीवरेज परियोजना कन्नौज, सीवरेज परियोजना नरौरा एवं अनूप शहर जनपद बुलन्दशहर, सीवरेज परियोजना गढ़मुक्तेश्वर, इंटरसेक्शन एवं नाला डायवर्जन सीसामऊ कानपुर, अयोध्या नगर में आई.एण्ड.डी के कार्य, बिठूर कानपुर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य तथा वृन्दावन मथुरा में नवीनीकरण एवं उच्चीकरण के कार्य शामिल है।22 परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है| उनमें रामगंगा सीवरेज परियोजना मुरादाबाद, जायका सीवरेज योजना वाराणसी, सीवरेज योजना.1 कानपुर, रमना वाराणसी में एसटीपी का निर्माण व रख.रखाव, राम नगर वाराणसी में आई.एण्ड.डी तथा एसटीपी के कार्य, मथुरा नगर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, शुक्लागंज उन्नाव में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, उन्नाव नगर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, कानपुर नगर में एसटीपी के पुनरोद्धार व पनरबा में आई.एण्ड.डी व एसटीपी का निर्माण, नैनी, फाफामऊ व प्रयागराज में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, प्रयागराज नगर में निर्मित एसटीपी के पुनरोद्धार व रख.रखाव, इटावा नगर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, कासगंज में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, सुल्तानपुर व जौनपुर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, चुनार में फिकल स्लम मैनेजमेन्ट के कार्य, फिरोजाबाद में आई.एण्ड.डी के कार्य, बागपत नगर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य, मुजफ्फरनगर के सीवरेज योजनाओं के पुनरोद्धार के कार्य, बुढ़ाना नगर में आई.एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य तथा मुरादाबाद व लखनऊ नगर में आई,एण्ड.डी व एसटीपी के कार्य सम्मिलित हैं।
Jansaamna