डीएम, एसपी से एसडीएम सीओ कोतवाल डॉक्टर्स व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल भी हुए सम्मानित
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना। कोरोना महामारी से बचाव के उपायो को जन जन तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकार भाइयो स्वास्थ कर्मियों एवम सफाई कर्मचारियों का ग्राम भैसाया में राम बहादुर ट्रस्ट के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व संघटन मंत्री रामकृपाल सिंह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत द्वारा सभी कोरोना फाइटर्स का प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया के साथ प्रधान मंत्री केयर फंड में दान देने वाले इस क्षेत्र के जनप्रिय प्रेट्रोल पम्प मालिक राजनारायण यादव को भी सम्मानित किया गया।यहाँ संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य कलाकारों द्वारा बड़े ही मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि जिन कोरोना फाइटर्स ने महामारी के समय अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो को जागरूक कर महामारी से बचाने वालो में सफाई कर्मचारी स्वास्थ कर्मचारियों के साथ पत्रकार भाइयो का भी विशेष योगदान रहा है। पत्रकारो को सम्मानित करते समय हम स्वयं को भी गौरान्वित महशुस कर रहा हूँ। पत्रकार समाज का वह आईना है|
JAN SAAMNA DESK 2
कोरोना काल में डाक विभाग निभा रहा अहम् भूमिका – पोस्टमास्टर जनरल
आजमगढ़, जन सामना। डाक विभाग नवीनतम टेक्नोलॉजी के साथ जहाँ कस्टमर फ्रेण्डली सेवाएँ लागू कर रहा है। वहीं कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में डाककर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में अहम भूमिका निभाई। दवाओं, मास्क, पीपीई किट्स, वेंटिलेटर से लेकर कोरोना टेस्टिंग किट्स तक जरूरतमंदों और अस्पतालों तक पहुँचाया। वहीं शहर से लेकर गाँव तक लोगों को उनके दरवाजे पर ही बैंक खातों से नकदी निकालकर देने का अभूतपूर्व कार्य किया। अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन है और बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है।आजमगढ़ मंडल कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण हेतु आये वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। कृष्ण कुमार यादव ने प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान रिकार्ड के समुचित रख.रखाव एवं स्वच्छता पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों.कर्मचारियों से ग्राहकों से अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। आजमगढ़ मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर योगेंद्र मौर्य ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत कर मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति की जानकारी दी। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ.साथ बचत बैंकए डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। पार्सल व कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से डाक विभाग अब ई.कॉमर्स के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें। इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है।
दीपावली पर जनआधार कल्याण समिति ने शहीद की प्रतिमा पर जलाएं दीये
फिरोजाबाद, जन सामना। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर दीपावली के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों के नाम गांधी पार्क में मिट्टी के दीपक से रोशनी कर दीपमालिका सजाई गई। जनआधार कल्याण समिति द्वारा गांधी पार्क स्थित भारत माता पार्क में एक दीया देश के अमर शहीदों के नाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनआधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर जहां हम लोग भयमुक्त वातावरण में दीपावली का पर्व मनाते हैं तो वहीं, दूसरी ओर हमारे सैनिक देश की सरहदों पर देशवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने के लिए हमेशा तैनात रहते हैं।
Read More »कांग्रेस नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का स्वागत करते शहर अध्यक्ष
फिरोजाबाद, जन सामना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कश्मीरी गेट पर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें तीन वार्ड अध्यक्षों को चयन किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 57 कश्मीरी गेट पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं का अध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें मिर्जा मजहर, मोहम्मद सलीम, शाकिर भाई वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में नुरूलहुदा लाला राइन गांधी, निशान्त, अमर कंसल, अनबर अली, याकूब अंसारी, बाबुद्दीन, शाहिद खान, गुफरान भाई, बलिहसन आदि मौजूद रहे।
Read More »
त्योहार पर शहर से हाईवे तक जाम, यातायात व्यवस्था चौपट
फिरोजाबाद, जन सामना। सोमवार को हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहे पर जाम के हालात नजर आए। चारों तरफ जाम में सुहागनगरी की लाइफ लाइन रेंगती नजर आई। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए इंतजाम भी धरासाई दिखे। सोमवार को भाईदौज का त्यौहार के चलते हाईवें पर सुबह से ही जाम के हालत नजर आए। हाईवे सुबह से लेकर शाम तक बहिनें वाहनों का इंतजार करती नजर आई। वहीं डग्गेमार वाहन सुभाष तिराहे पर आड़े-तिरछे खड़े रहे। जिसके चलते हाईवें चारों तरफ जाम जैसे हालत दिखाई दिए। ट्रैफिक पुलिस भी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था सुधारने में निष्क्रिय नजर आई। वहीं शहर के प्रमुख चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम के हालत दिखाई दिए। लोगों काफी देर जाम फंसकर इंतजार करना पड़ा। शहर जलेसर रोड, कोटला रोड, सदर बाजार, गंज चौराहा, रामलीला चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सर्विस रोड आदि जगह जाम के कारण लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
मिठाईयों की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़, कोविड-19 के नियमों का नहीं दिखा पालन
फिरोजाबाद, जन सामना। देश में कोरोना संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। लेकिन सरकार द्वारा कोरोना की गाइड लाइन का पालन न तो दुकानदार कर रहे नहीं आम जनमानस। सोमवार को भाईदौज होने के कारण मिठाईयों की दुकानों में सुबह ही भीड़ रही। दुकानदार और ग्राहक दोनों ही कोरोना संक्रमण की अनदेखी करते नजर आए। न तो दुकानदार द्वारा मास्क पहने नजर आए और नहीं ग्राहक। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं कराया गया।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज,भाई को तिलक लगा मांगी लंबी उम्र की कामना
फिरोजाबाद, जन सामना। दीपावली और गोवर्धन पर्व के बाद सोमवार को भैया दूज का त्योहार सुहागनगरी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं सड़कों पर हर जगह जाम के हालात नजर आए। बहिनों को भाईयों की दौज करने के लिए डग्गेमार वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। वही डग्गेमार वाहनों ने दो से तीन गुना किराया बसूला किया। भाईयों की लंबी उम्र और सलामती को लेकर सोमवार को दूर-दराज से बहिनें डग्गेमार वाहनों का सहारा लेते हुए भाईयों के तिलक करने के लिए घर पहुंची। हालांकि सरकार द्वारा रोडबेज बसों के इंतजाम भी किए गए। लेकिन भैया दूज पर हर बहिन की चाहत होती है। वह अपने भाई के माथे पर तिलक करे। जिसके चलते बहिनों को धक्का-मुक्की के बीच रोडबेज बस एवं डग्गेमार वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। बहिनों ने घर पहुंचकर भाईयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वही भाईयों ने भी बहिनों को निराश नहीं किया। भाईयों ने उनकी पसंद के उपहार भी दिए।
रामभरोसे चल रहा सरकारी ट्रॉमा सेंटर, अक्सर सीट से गायब मिलते हैं डॉक्टर
फिरोजाबाद, जन सामना। जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज बनने के बाद अस्पताल की सेवायें रामभरोसे पर चलने लगी है। सरकारी ट्रामा सोमवार को तीन लोगों के भरोसे चला है, अस्पताल में इमरजेंसी ही तीन लोगों पर चल रहा है। तो मेडिकल कालेज का स्टाप कागजों में कार्य करते हुए सरकारी पैसा पा रहा है। जिला अस्पताल जब से मेडिकल कालेज बना है, तब से आये दिन मरीज व तीमारदारों की अनदेखी होने लगी है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक प्राईवेट मरीजों को देख रहे है, मेडीकल काॅलेज में तैनात चिकित्सक व स्टाप का पता ही नही चलता है |कि डयूटी कहां कर रहे है। सरकारी ट्रामा सेन्टर में जिला अस्पाल में तैनात चिकित्सक डा. शैलेन्द्र सिंह, फार्मेसिस्ट जगदीश, स्टाप में जूली के अलावा कोई कार्य पर तैनात नही मिला। जबकि घायलों की पट्टी करने के लिए भी कोई नही था, अस्पताल में बाहरी मेडीकल काॅलेज में अध्ययनरत्न छात्र आकर मरीजो का उपचार करते है। वह भी त्यौहार के चलते सरकारी ट्रामा सेन्टर में नहीं देखे गये। अस्पताल प्रशासन से बात करने का प्रयास किया तो किसी का फोन भी नही उठा सका। कुछ समय के लिए चिकित्सक टीपी सिंह भी सेवा के लिए देखे गये थे।
Read More »टापाकलां में युवक पर फायरिंग, युवक घायल
फिरोजाबाद, जन सामना। शनिवार रात को थाना उत्तर के टापाकलां में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। गोली जांघ पैर को पार करते हुए निकल गई। घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया है। भाई की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टापाकलां निवासी रवीश उर्फ रवि 25 पुत्र रामसेवक शनिवार की रात करीब दस बजे घर के पास ही खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान पडोस में रहने वाले युवक ने उस पर फायरिंग की गई। गोली लगने से रवीश लहूलुहान होकर गिर गया। फायरिंग करने वाला युवक मौके से भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। परिजन घायल रवीश को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। गोली रवीश के जांघ को पार होकर निकल गई। चिकित्सक ने उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में घायल युवक के भाई धर्मेंद्र कुमार ने पडोस में रहने वाले युवक जयप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि शराब के नशे में विवाद के दौरान गोली लगने से रवीश घायल हो गया है। घायल युवक के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी थी। लेकिन अभी हाथ नहीं आ सका है।
Read More »निगम मार्केट में दीपावली की रात दो दुकानों में चोरी, उड़ाया समान
फिरोजाबाद, जन सामना। दीपावली की रात चोरों ने थाना उत्तर के बाईपास रोड स्थित नगर निगम मार्केट में दो दुकानों के शटर तोड कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर एक दुकान से दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। दूसरी दुकान का फर्नीचर बन रहा था इसके कारण कुछ हाथ नहीं लगा। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।तिलक नगर निवासी गोपाल पाठक पुत्र जगदीश पाठक की नगर निगम मार्केट में मारुति कोरियर सर्विस संचालित करते हैं। दीपावली की शाम को दुकान में पूजन करने के बाद घर चले गए थे। रविवार को सुबह मार्केट में पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। सामान पूरी तरह से बिखरा था। उन्होंने थाना पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर एसएचओ थाना उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच पड़ताल की। चोर उक्त दुकान से करीब दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पड़ोस में गुंजन कालोनी निवासी उमेश राजौरिया पुत्र रामदास राजौरिया की निर्माणाधीन भव्य फार्मा की दुकान का शटर भी उठाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन दुकान चालू नहीं होने के कारण चोरों को यहां कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उक्त दुकान की जांच पड़ताल की। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप भारतीय ने कहा कि एक दुकान से दस हजार कीनकदी चोरी हुई है वहीं दूसरी दुकान निर्माणाधीन होने के कारण कोई सामान नहीं गया है। आस-पास क्षेत्र की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है।
Read More »
Jansaamna