Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 783)

जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, लापरवाही पाये जाने पर लगाई फटकार

कानपुर देहात, जन सामना। जिलाधिकारी ने11 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रवेश गेट पर ही बायोवेस्ट कचरा पड़ा मिला जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये है। वहीं महिला सीएमएस डा0 शुभ्रा मिश्रा व प्रभारी पुरुष सीएमएस डा0 बीपी सिंह भी निरीक्षण के दौरान अस्पताल आते मिले जबकि संयुक्त चिकित्सालय का 8.00 से 2.00 तक ओपीडी का निर्धारित समय है। इलाज हेतु आये मरीजों ने समय पर ओपीडी न होने का आरोप लगाया। वहीं जिलाधिकारी को अस्पताल के अंदर भी बायोवेस्टेज कचरा पड़ा मिला जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए महिला व पुरुष सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए जुर्माने की कार्यवाही के निर्देश दिए| और बुखार सम्बन्धी 40 बेड वाले वार्ड का संचालन अतिशीघ्र करने के भी निर्देश दिए तथा 30 सैय्या वाली महिला हॉस्पिटल के संचालन को बंद मिलने के मामले में भी नाराजगी जाहिर। वही जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल व 100 सैय्या एमसीएच सेंटर की समुचित रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Read More »

जनपदीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 4 नवम्बर को

कानपुर देहात, जन सामना। शासन एवं विभागीय निर्देशों के क्रम में जनपदीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी 2020.21 कृषक मेला का आयोजन जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में दिनांक 04 नवम्बर 2020 को 10 बजे से सामुदायिक भवन, ईको पार्क, माती, कानपुर देहात में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बताया कि जनपदीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। फसलों के अवशेष प्रबन्धन एवं अवशेष/ पराली न जलाये जाने हेतु कृषको को जागरूक किया जायेगा। कृषि एवं अन्य सेक्टरों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जायेगी एवं कृषि से सम्बन्धित सभी विभागों तथा निजी विकेताओं द्वारा कृषि निवेश, कृषकों को उपलब्ध कराने हेतु स्टाल लगाये जायेगेंए जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सकें। उक्त रबी गोष्ठी में कृषि विभाग से सम्बन्धित समस्त अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Read More »

धान क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें करें सुनिश्चित-डीएम

कानपुर देहात, जन सामना। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020.21 में क्रय एजेन्सी.खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, नेफेड, एनसीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू व भा0खा0नि0 के जनपद में प्रस्तावित 54 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये थे। अधिशासी निदेशक के द्वारा निगम में धनाभाव के कारण अग्रिम आदेशों तक कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केन्द्र पर खरीद कार्य प्रारम्भ नही किये जाने का अनुरोध किया गया है जिसके दृष्टिगत प्रश्नगत संस्था के जनपद में अनुमोदित दो क्रय केन्द्र वर्तमान में संचालित नही है। जिला प्रबन्घक, पीसीएफ कानपुर देहात के द्वारा कृषकों/जन प्रतिनिधियों की मांग के दृष्टिगत प्रस्तावित अतिरिक्त धान क्रय केन्द्रों को चयनित करते हुए सम्बन्धित क्रय एजेन्सी प्रभारी को निर्देशित किया है |

Read More »

अस्पतालों में आने वाले सभी गंभीर मरीजों का कोविड टेस्ट सुनिश्चित किया जायेः राजेन्द्र कुमार तिवारी

लखनऊ, जन सामना। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कोविड.19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिये आने वाले सभी गंभीर मरीजों का कोविड टेस्ट सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आने वाले ILI एवं SARI के मामलों की कोविड जांच अवश्य की जाये। इसके अतिरिक्त सर्विलान्स में पाये गये सभी ILI एवं SARIमामलों की भी जांच की जाये। प्रशासन, पुलिस, सिविल सोसायटी के सहयोग से कोविड की रोकथाम हेतु मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना व सामाजिक दूरी बनाये रखने के व्यवहार को प्रोत्साहित किया जाये तथा घर.घर यह संदेश प्रसारित कराया जाये कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है तथा लगातार सावधानी एवं सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड से होने वाली मौतों की गहराई से समीक्षा की जाये तथा इसके निष्कर्षों से सीख लेकर भविष्य में होने वाली परिहार्य मृत्यु पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गुणात्मक उपचार, उपयुक्त सर्विलांस तथा उपचार में विलंब की रोकथाम से जिन्दगियां बचाई जा सकती हैं।

Read More »

पुलिस ने पश्चिम बंगाल जा रहे 25 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा,ट्रक चालक फरार

चंदौली,दीप नारायण यादव। सैयदराजा पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान 25 राशि गोवंशों को ट्रक सं० यू.पी.70 ए टी 7385 से बरामद करने में सफलता पायी है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि शातिर किस्म के पशु तस्कर एक ट्रक से गोवंशों को लादकर प्रयागराज से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए आ रहे हैं। जिस पर उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह तथा उनके हमराहियों द्वारा परेवा क्रासिंग के सामने सर्विस लेन दी2 पर गाड़ियों को चेक किया जाने लगा।इसी दौरान उक्त ट्रक को पकड़ा गया जबकि कि चालक पुलिस को चकमा देकर ट्रेन आने का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद गोवंशों को ट्रक सहित स्थानीय थाने पर लाकर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सर्वजीत सिंह तथा राममूरत चौहान शामिल रहे।

Read More »

डेंगू बुखार से युवक की मौत

कानपुर प्राइवेटअस्पताल चल रहा था इलाज
रसूलाबाद/कानपुर देहात, राहुल राजपूत। डेंगू बुखार से बीमार चल है युवक ने इलाज के दौरान रविवार को कानपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। जनपद कानपुर देहात में डेंगू बुखार का प्रकोप तेजी से चल रहा है जिसकी चपेट में आकर जनपद में मौतों का सिलसिला भी जारी है इसको को देखते हुए रसूलाबाद कस्बा के सुभाष नगर में अमित सिंह 32 पुत्र सुभाष सिंह डेंगू से बुखार से पीड़ित थे जिनका इलाज कानपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को अमित की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Read More »

नगर आयुक्त ने गौशाला एवं टीवी वार्ड निर्माणाधीन पार्क का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना। नगर आयुक्त विजय कुमार ने अस्थाई गौशाला आर्यनगर, कान्हा गौशाला जलेसर रोड, चनौरा खत्ताघर एवं टी.बी.वार्ड ग्राउण्ड में निर्माणाधीन पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं ठेकेदार के प्रतिनिधि को चेतावनी के साथ ही पार्क के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता बर्दाश्त नहीं किये जाने के निर्देश दिये।नगर आयुक्त विजय कुमार ने सबसे पहले आर्य नगर अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 90 गोवंश एवं गाय मिली। जहाॅ उन्हें सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त मिली। इसके बाद जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला का का निरीक्षण करने पहुंचे। जहाॅ निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद जोनल सैनेट्री ऑफिसर दलवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में कान्हा गौशाला में 309 गाय एवं गौवशं है। जो कि पूर्ण स्वस्थ्य है। नगर आयुक्त द्वारा जोनल सैनेट्ररी आफीसर को गौशला के भूसे-चारे के अभिलेखों को प्रतिदिन सत्यापित किये जाने एवं गौशाला में पर्याप्त भूसा, चारा का स्टाॅक सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

Read More »

पीड़िता को न्याय न मिलने पर परिजनों संग धरने पर बैठी महिलाऐं

फिरोजाबाद, जन सामना। सुभाष तिराहे पर कुछ युवतियां और महिलायें अचानक से धरने पर बैठ गयीं, जिसको लेकर मौके पर थाना पुलिस संग सीओ सिटी पहुचे। जिन्होने आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद घर के लिए वापिस किया।  मामले को लेकर जब जानकारी की गई तो पता चला कि 27 अक्टूबर को इन महिलाओं में एक महिला ने बताया कि वह उनका पति थाना दक्षिण क्षेत्र टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में शाम को दवा लेकर आ रहे थे तो पहले से ही घात लगाये बैठे गली के ही कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। जिसका पति ने विरोध किया तो उसे मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस पर परिवार के अन्य लोग आ गये उसके बाद थाने तहरीर देने गये तो कोई सुनवाई नहीं हुई। आज फिर थाने गये तो आरोप है मारपीट करने वाले उक्त लोगों ने उनके पति के खिलाफ ही अपने एक बेटे संग मारपीट करने की तहरीर दे दी। उनके पति को ही थाने में बिठा लिया गया। हमें न्याय चाहिये, इस पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने न्याय का आश्वासन देते हुये उनसे थाने जाने को कहा। इसके साथ ही महिलायें धरने से उठ गयीं, एसपी सिटी के समझाने के बाद महिलायें अपने घर के लिए निकल गयी।

Read More »

अमित गुप्ता हत्या काण्ड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना। थाना दक्षिण क्षेत्र बडी छपैटी निवासी अमित गुप्ता हत्या काण्ड के चारो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गये अभियुक्तों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र बड़ी छपैटी में दो दिन पूर्व पथराव, विवाद और फायरिंग में एक युवक की उसी मोहल्ला निवासी अमित गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी सचिन्द्र पटेल के आदेशानुसार इस मामले में थाना दक्षिण पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके नाम मोहसिन कालिया पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मकान नंबर 46, मोहल्ला राजपूताना थाना दक्षिण, कामरान उर्फ काले पुत्र शमीम अख्तर निवासी मकान नंबर 186 मोहल्ला राजपूताना थाना दक्षिण, चीनिया उर्फ मुजीब पुत्र आफताब निवासी मकान नंबर 44 मोहल्लाराजपूताना थाना दक्षिण, दानिस पुत्र खलील अख्तर निवासी हरी मस्जिद के पास राजपूताना थाना दक्षिण को एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के साथ ही जेल भेजा है।

Read More »

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्र-छात्राएं

फिरोजाबाद, जन सामना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जिहादियों द्वारा एक छात्रा की गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में विवेकानंद चौराहे पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें महिलाओं को सुरक्षा एवं बहन निकिता को न्याय दिलाने की मांग की है।  संगठन के महानगर मंत्री विजय दिवाकर ने कहा कि हरियाण के फरीदाबाद जिले में बहन निकिता द्वारा धर्म परिर्वतन व शादी से इनकार करने पर कुछ जिहादियों द्वारा काॅलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही बहन निकिता को न्याय दिलाने की मांग की। अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाघ्य होगा। विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रपति के नाम एक संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह एवं सीओ सिटी हरी मोहन सिंह को सौंपा है। इस दौरान जिला मीडिया संयोजक शिवास कुमार, प्रांत सह छात्रा प्रमुख अवनी यादव, महानगर सह मंत्री अनुरात पंडित, जिला कार्यालय मंत्री मनीष पौनिया, महानगर मीडिया संयोजक विख्यात शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल यादव, कुशाग्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »