Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 852)

कुल्हैंडा गांव में डेंगू बुखार ने पसारे पैर

125 अधिक मरीज विभिन्न निजी अस्पतालों में करा रहे इलाज

राठ/हमीरपुर, जन सामना। डेंगू का प्रकोप इस समय गांवों में कहर बरपा रहा है। गल्हियाए देवरा के बाद अब डेंगू ने कुल्हैंडा गांव में पैर पसारने शुरू कर दिए। कुल्हैंडा गांव में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 125 से अधिक हो चुकी है। डेंगू से पीड़ित करीब सौ मरीज झांसी के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर जांच शुरू की। बुखार से जूझ रहे 35 ग्रामीणों की जांच में 20 ग्रामीण डेंगू पाॅजिटिव निकले। गांव में डेंगू फैलने को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था। सोमवार को गांव में डेंगू से हाहाकार मचा रहा है। गांव का ऐसा कोई घर नहीं था जिस घर में बुखार से पीड़ित कोई मरीज न हो। गांव के भगवान सिंह ने बताया कि करीब दस दिन पहले गांव में डेंगू से लक्षण ग्रामीणों में दिखने शुरू हो गए थे। ग्रामीणों ने जब इसकी जांच निजी पैथालाॅजी में कराई तो डेंगू के लक्षण निकले। धीरे धीरे गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा। बताया कि रविवार तक गांव में करीब 100 मरीज डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। जिनका इलाज झांसी के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। झांसी, उरई में इलाज कराने वालों में जसोदा,राजा, जगतरानी, उमा] मंगल, संकेत, गोमती, सियारानी, सृटि, रामकरन, चेतराम, सोनू, रामदेवी, निखिल, जयहिंद, सुनीता, भूमेा, ब्रजेंद्र समेत करीब 100 ग्रामीण इलाज करा रहे हैं। गांव में फैले डेंगू से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग नींद जागी। नौरंगा सीएचसी चिकित्सकों ने गांव जांच शिविरलगाया। बुखार से पीड़ित 35 मरीजों की जांच में 20 मरीज डेंगू पाॅजिटिव निकले। जिन्हें उपचार के लिए झांसी भेज दिया गया। नौरंगा सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर संतोष मिश्रा का कहना था, डेंगू की रोकथाम के लिए गांव में छिड़कांव कराया जा रहा है।

Read More »

हेडमास्टर की डेंगू बुखार आने से हुई मौत

राठ/हमीरपुर, जन सामना। बुखार की चपेट में आए एक हेडमास्टर की तबियत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डाॅक्टरों ने हेडमास्टर को झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते समय गोहांड के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता के शरीर में प्लैटस कम हो गई थी। हालांकि डेंगू की संभावना जताई जा रही है। कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी 52 र्वाीय प्रभूदयाल पुत्र रामसनेही गोहांड ब्लाक के रिगवारा कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में हेडमास्टर हैं। प्रभूदयाल के छोटे पुत्र सरेंद्र ने बताया कि शनिवार को उनके पिता को बुखार आ गया था। बुखार आने के बाद भी उनके पिता स्कूल में ड्यूटी की। रविवार को जांच कराई तो ब्लड में प्लैटस कम थी। सोमवार की सुबह हेडमास्टर की अचानक तबियत बिगड़ गई। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। डाॅक्टर भरत राजपूत ने उन्हें उरई रेफर कर दिया। झांसी जाते समय गोहांड के पास हेडमास्टर ने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र ने बताया कि सीएचसी में में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। आरोपित किया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते उसके पिता मौत हुई है। अगर उनका इलाज सही तरीके से हो जाता तो उनकी मौत न होती। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह छोड़ गए हैं। पति की मौत पर पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Read More »

गांव में युवक की हत्या से फैली सनसनी

राठ/हमीरपुर, जन सामना। दुकान के बाहर साथियों के साथ सो रहे मोबाइल दुकानदार की कुल्हाड़ी से गला काट हत्या कर दी। कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर हत्या की दूसरी वारदात है। दुकानदार की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने चंद्रोखर लोधी के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के धनौरी गांव निवासी खेमचंद्र राजपूत के दो पुत्र मंगल और 19 वर्षीय पिंटू राजपूत हैं। पिंटू धनौरी स्टैंड़ पर मोबाइल की दुकान किए है। रविवार की रात पिंटू दुकान बंद कर दुकान के बाहर पडे तख्त पर गांव के बबलू और सतीस के साथ सो गया। पिंटू बीच में सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे गांव का चंद्रोखर पुत्र प्रेम लोधी कुल्हाड़ी लेकर आया और पिंटू की गर्दन व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिंटू के छटपटाने पर बबलू और सतीस जाग गए। जब दोनों युवक ने पिंटू को लहूलुहान देखा तो चिल्ला पडे। आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्वजन पिंटू को लेकर सीएचसी पहुंचे। डाॅक्टरों ने पिंटू को झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते समय रास्ते में पिंटू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ को कोतवाल ने घटना की जांच शुरू कर हत्यारोपित की तलाश शुरू कर दी।
पिंटू की हत्या के बाद हत्यारोपित चंद्रोखर को हुआ पछतावा

Read More »

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से गरीबों का सपना हो रहा है साकार

प्रयागराज, जन सामना। परियोजना निदेशक श्री के0के0 सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना.2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना.ग्रामीण के अन्तर्गत तैयार की गयी भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी ढंग से आवास का आवंटन किया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य सभी बेघर परिवारो और कच्चे तथा जीर्ण.षीर्ण मकानो मे रह रहे, परिवारो को वर्ष 2022 तक बुनियादी सुविधा युक्त पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आवास निर्माण के लिए 25 वर्ग मीटर का क्षेत्रफल निर्धारित है, जिसमें 01 कमरा, किचन एवं बरामदा सम्मिलित है। योजनान्तर्गत ऐसे व्यक्तियो को आवास का लाभ दिया जायेगा, जो आवास से वंचित,आवास विहीन, भिखारी परिवार, मैला ढोने वाले परिवार, जीरो रूम वाले परिवार, वन रूम वाले परिवार, टू रूम वे परिवार जिनमे कोई वयस्क सदस्य 16 से 59 आयु केद्ध का नही है, महिला मुखिया परिवार जिनमे कोई वयस्क सदस्य 16 से 59 आयु केद्ध का नही है, ऐसे परिवार जिसमे कोई भी साक्षर सदस्य 25 वर्ष से अधिक आयु का न हो, भूमिहीन परिवार जिसकी रोजी, मजदूरी रोजगार से हो, तथा ऐसे परिवार जिनके किसी सदस्य की आय रू0 10000ण्00 प्रति माह से कम होगी।
योजनान्तर्गत आवास निर्माण की इकाई लागत रू0 1.20 लाख रखी गयी है, जिसे तीन किश्तो मे लाभार्थियो के बैंक खातो मे क्रमश 40000, 70000, 10000 एफ0टी0ओ0,इलेक्ट्रानिक तरीके से किया जाता है। आवास की लागत रू0 1.20 लाख के अतिरिक्त आवास के लाभार्थियो को आवास निर्माण के लिए मनरेगा के अन्तर्गत 90,95 मानव दिवस की मजदूरी रू0 18090.00 एवं स्वच्छ भारत मिशन/सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत आवास के लाभार्थियो को रू0 12000.00 शौचालय निर्माण के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।
सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 के आधार पर की प्राथमिकता सूची के सभी पात्र लाभार्थियो को आवास आवंटित कर दिया गया है तथा इस सूची से अब कोई भी पात्र परिवार आवास पाने से वंचित नही है। प्रधानमंत्री आवास योजना.ग्रामीण के अन्तर्गत सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना2011 से छूटे हुए पात्र व्यक्तियो का नाम आवास प्लस ऐप पर जोड़ने की व्यवस्था की गयी हैए जिसमे 233793 लाभार्थी पंजीकृत है। वर्तमान समय मे पंजीकृत लाभार्थियो के सत्यापन का कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना.ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016.17 से 2019.20 तक 53037 लाभार्थियो का आवास स्वीकृत करते हुए 52020 आवास पूर्ण किया गया है, जो कुल स्वीकृत आवास का 99.15 प्रतिशत है।

Read More »

शराब को रुपये न देने पर भाई को पीटा

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। एक युवक ने शराब के नशे में शराब पीने के लिए भाई से रुपये मांगे। बड़े भाई ने जब रुपये नहीं दिये तो शराबी युवक ने भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में परिजन घायल वृद्ध श्रीबाबू पुत्र लटूरी प्रसाद (60) निवासी गोसपुरा को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी ने बताया कि सिरसागंज के गांव एदलपुर निवासी विवेक कुमार (45) राधेश्याम कौरारा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गये। गंभीर हालत में युवक को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

Read More »

ऐप डाउनलोड कराने की कहकर खाते से 59 हजार रुपये किये पार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। सीधे-साधे युवकों को अपने जाल में फंसा कर उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा रहे हैं। एक युवक से क्यूएस ऐप डाउनलोड करा कर उसके खाते से तीन बार में 59 हजार रुपये पार कर दिये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेलावाला बाग निवासी विमल कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि उसकी पुत्री ने ऑनलाइन शॉपिंग की। इसके बाद उस उत्पाद को बापस करने के लिए रैनबो फैशन कंपनी की हैल्पलाइन नंबर पर फोन किया। कुछ देर बाद कंपनी के बंदे ने दूसरे मोबाइल नंबर से फोन किया और क्यूएस ऐप डाउन लोड करो। पीड़ित की बेटी ने पूछा कि ऐप क्यों डाउन लोड करना है। तो उसने जवाब दिया कि तुम्हारे पैसे रिर्टन करने के लिए।

Read More »

बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर चालक से रिक्शा छीना

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। मैनपुरी चौराहे से बीती सायं दो युवकों ने एक ईरिक्शा को भाड़े पर किया। दोनों युवक रिक्शा में बैठ कर मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी की तरफ चल दिये। उनके पीछे दो युवक बाइक पर भी चल रहे थे। रास्ते में पानी की टंकी के समीप उन्होंने रिक्शा को रुकवाया और चालक से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवक को रिक्शा से उतार कर रिक्शा को लेकर भाग गये। इस संबंध में पीड़ित कैश (25) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी उसायनी हाल निवासी शौकीराम पेट्रोल पंप के सामने ने थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों में पैसे के लेनदेन का है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

‘‘वैल्यू एजेकुशन इन शेपिंग द माइण्ड‘‘ विषय पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद, एस. के. चितौड़ी। दाऊ दयाल महिला (पीजी) काॅलेज में ‘‘वैल्यू एजेकुशन इन शेपिंग द माइण्ड‘‘ विषय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जैन मुख्य विकास अधिकारी ने अपने वक्तव्य में प्रारम्भिक शिक्षा को महत्व देते हुए बच्चों की मनोस्थिति पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल कराना बहुत ही सुखद है। किसी भी परिस्थिति में हमको अपने नैतिक मूल्यों में गिरावट नहीं लानी चाहिए। सेमिनार में लन्दन से शिरकत करने वाली मुख्य वक्ता डा. मनदीप राय ने कहा कि जो हमारे मूल्य हैं उनका हम क्रम निश्चिित करें। प्रत्येक संस्थान को अपने पाँच मूल्य विकसित करने चाहिए। अच्छी शिक्षा वही है जिसमें हमारे नैतिक मूल्य शामिल हों, कठिन परिश्रम, मेहनत व अनुभवों से ही जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

Read More »

एनएसएस की एक दिवसीय सेमिनार 25 को

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। पालीवाल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा 25 सितंबर को रोल ऑफ वॉलिंटियर्स एंड काउंसलर्स ड्यूरिंग कोविड-19 पांडेमिक विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सचिव एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर एमपी सिंह की सूचनानुसार वेबीनार के माध्यम से कोविड के दौरान देश के लाखों वालंटियर तथा हजारों काउंसलर द्वारा समाज के लिए दी गई सेवाओं को विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में पारंगत वक्ता भाग लेंगे। सेमिनार  के चेयरमैन कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल होंगे। मुख्य अतिथि रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर एके श्रोत्रिय तथा तमिलनाडु स्टेट के एनएसएस के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर सी सैमुअल चलाया के अलावा जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा, डॉ चंद्रमणि जैन तथा एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आरबीएस चौहान होंगे।

Read More »