Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 863)

ग्रामीण अंचल में भाजपाइयों ने मनाया सेवा सप्ताह दिवस

हमीरपुर, अंशुल साहू।  ग्रामीण अंचल के ग्राम मुंडेरा एवं बिरखेरा गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्रामीण अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह का रूप दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण अंचल के भाजपा समर्पित कार्यकर्ता रमाकांत दुबे, सोहन कुशवाहा, गौरव पांडे, देवेंद्र दुबे, अरिमर्दन सिंह, कोमल गुप्ता, संजय सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

बुजुर्ग किसान दंपति को लेखपाल ने गाली देकर भगाया

हमीरपुर, अंशुल साहू। जनपद मुख्यालय में तैनात एक लेखपाल के उत्पीड़न से परेशान एक किसान ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। किसान का आरोप है कि लेखपाल द्वारा उसे खसरा खतौनी की नकल तक नहीं दी जा रही है। जिसके कारण उसका किसान क्रेडिट कार्ड तक नहीं बन पा रहा है। शहर के मशहूर रमेड़ी निवासी मदन सिंह पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सपा शासनकाल में उसने कॉलोनी के लिए आवेदन किया था। उसके नाम कॉलोनी स्वीकृत भी हो गई। कॉलोनी का निर्माण लेंटर लेवल तक हो गया। इस बीच विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें सरकार बदल गई। ठेकेदार काम बंद करके भाग गया। आज मदन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विस्तार के लिए आवेदन किया। तीन-चार लोग जांच करने आए और 10 फीसदी कमीशन मांगा और कमीशन न देने पर कॉलोनी फार्म में कॉलोनी बनी हुई दिखाकर आवेदन खारिज कर दिया। अभी मदन वृद्ध व्यक्ति है। उसकी कूल्हे की हड्डी टूट चुकी है। चल फिर न सकने के कारण अपना पेट तक नहीं भर पाता है। गरीबी का शिकार अभिवादन इलाहाबाद बैंक गया तो मैनेजर को उस पर तरस आ गया, उसने कहा की खसरा खतौनी की नकल ले आओ तुम्हारा किसान क्रेडिट कार्ड बनवा देंगे। इसके बाद किसान लेखपाल राजकिशोर के पास गया और खसरा खतौनी की नकल मांगी। किंतु लेखपाल कल परसों आने की बात कहकर का तारा एक दिन तो हद हो गई। लेखपाल ने गाली-गलौज कर भगा दिया। आज मर्दन ने लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। किसान ने आत्महत्या करने की बात कही है। उक्त किसान आदि मदन सिंह का कहना है कि यदि मैं आत्महत्या करता हूं तो उसकी आत्महत्या की कार्रवाई सदर लेखपाल राजकिशोर के ऊपर होना चाहिए। किसान अरीमर्दन सिंह ने सदर लेखपाल राजकिशोर के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Read More »

विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसपी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

हमीरपुर, अंशुल साहू। बहुजन समाज पार्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। बसपा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार के नेतृत्व में बसपाई कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को भेंट किया। ज्ञापन में बताया गया है, कि प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार हत्या की घटनाएं आएदिन हो रही हैं, जिन पर रोक लगाई जाए। किसानों को खाद बीज की आपूर्ति समय से कराई जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाए। जनपद के व्यापारियों किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की जाए दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। कोरोना महामारी के कारण प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कोविड-19 के तहत सभी विद्यालयों की फीस माफ कराई जाए। ज्ञापन देते समय आशादीन वर्मा, मंडल प्रभारी जयप्रकाश वर्मा, बलराम निषाद, चंद्रशेखर, उमाशंकर वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, मनीष वर्मा तथा बसपा विधानसभा अध्यक्ष भानु प्रताप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

केन्द्रीय नीतियों का सपा नेता टीम ने किया पिण्ड दान

सपा छात्रसभा नेता बीटू यादव हुए गिरफ्तार
हमीरपुर, अंशुल साहू।  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता बीटू यादव पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा के नेतत्व में एक दर्जन सपाई कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों व बेरोजगारी के विरोध के चलते नगर के मेरापुर मुहल्ले यमुना नदी में केन्द्र सरकार का पिण्ड दान करते हुये विरोध जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी होने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार न उपलब्ध कराने पर खासा नाराज है। केन्द्रीय नीतियों के चलते युवा वर्ग आज भी बेरोजगार है। रोजगार न होने से रोजीरोटी के लिये संघर्ष कर रहा है। सपा नेता मनीष निगम का कहना है, कि सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। जबकि चुनाव के दौरान भाजपा एजेण्डे में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, संसाधन सृजित करने तथा किसानों की आय को दोहरा किये जाने की घोषणा की थी। लेकिन केन्द्र सरकार ने सदन में किसान विरोध विधेयक पारित कर यह जता दिया, कि भाजपा सरकार विरोधी के साथ-साथ युवा विरोधी भी है। सपा नेताओं द्वारा पिण्ड दान कार्यक्रम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुचकर पिण्डदान कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एसके पटेल ने बताया, कि पिण्ड दान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सपा नेता बीटू यादव, मनीष निगम व अनूप कुमार को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय में पेश किया गया। जहां उपजिलाधिकारी ने तीनों सपा नेताओं को जमानत पर रिहा कर दिया।

Read More »

सर्प दंश से पुत्र के बाद पिता की मौत

सासनी/हाथरस, जन सामना। गांव गडउआ में चार दिन पूर्व सर्प दंश से ग्रामीण की हालत बिगडने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए अलीगढ में भर्ती कराए जाने पर उपचार के दौरान ग्रामीण छह दिन बाद मौत से हार गया। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। करीब चार दिन पूर्व गांव के कालीचरन को विषैले कीडे ने काट लिया था। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन और अन्य ग्रामीण उसे उपचार के लिए सासनी लाए जहां हालत गंभीर होने पर अलीगढ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान कालीचरन की करीब छह दिन बाद मौत हो गई। बता दें कि कालीचरन को सर्प द्वारा काटे जाने के बाद उसे देखने उसकी पुत्री पिंकी भी अपनी ससुराल से आ गई थी। जो पिता का अस्पताल में हाल जानने के बाद घर आकर अपने भाई और बच्चों के साथ घर की छत पर सो गई।

Read More »

अलग-अलग स्थानों पर दो लोग विषाक्त सेवन से अचेत

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में विषाक्त सेवन से दो लोगो अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के प्रताप नगर सैलई निवासी 43 वर्षीय नरेश बाबू पुत्र सुम्मेर सिंह ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको आनन-फानन मे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलवाडी निवासी 50 वर्षीय सत्यभान पुत्र स्व. चन्द्रभान ने भी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Read More »

मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। अलग-अलग थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नारखी के गांव जाखई निवासी 45 वर्षीय विमलेश पुत्र श्यामपाल सिंह, 24 वर्षीय बीरू पुत्र श्यामपाल, 22 वर्षीय अवनीश पुत्र विमलेश, जय पुत्र श्यामपाल का विवाद पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। उक्त घायलों ने बताया कि हसनपुर चौराहा पर कुछ लोगो ने घेर लिया। जिन्होने लाठी-डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें से तीन लोगो को आगरा भेजा गया। दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर हुक्कावाली गली निवासी 20 वर्षीय मुकेश पुत्र सत्यवीर सिंह, 20 वर्षीय गुड्डी पत्नी सूरज को परिवार के ही मंगल, राजेश कालिया आदि लोगो ने गृह कलह के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। जिनको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में घायल देवर भाभी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

चिकित्सक की शवयात्रा में देखने को मिली हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। नगर में एक चिकित्सक की मौत पर शव यात्रा के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। जिसमें सैकडों की संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। थाना दक्षिण क्षेत्र नालबंद चैराहा नाले की पुलिया पर चिकित्सक डा. विनोद गुप्ता अपना चिकित्सालय चलाते थे। जिसकी खासियत थी वह मरीजों से पैसे नहीं लेते थे, और वह हर वक्त मरीजों के इलाज को तत्पर रहते थे। अधिकांशत आसपास मुस्लिम बाहुल्य एरिया होने के साथ ही वे सभी से प्रेम भाव के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी को देखने के लिये पूरी लगन से तल्लीन रहते थे। बीती रात उनकी हालत खराब होने पर निधन हो गया। जिनके अंतिम संस्कार को जब लाया गया। हैरत भरी बात यह रही कि उनकी जब अर्थी लायी गयी तो मुस्लिम भाईयों के कंधे पर लायी गयी, राम नाम सत है के स्वर गूंजते रहे। जो कि देखा जाये तो हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बन गई।

Read More »

अनियंत्रित मैक्स वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, एक की मौत

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहम्मदाबाद रोड पर मैक्स गाडी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों का जिला अस्पताल के साथ संयुक्त चिकित्सालय में उपचार किया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मोहम्मदाबाद रोड पर मैक्स वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गयीं। जिन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से सात लोगों को अत्यधिक चोटें होने पर जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया, यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, बाकी अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Read More »

लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। थाना टूण्डला पुलिस ने विगत 25 अगस्त 2020 की मध्य रात्रि थाना क्षेत्र राजा का ताल पर एक स्कूटी व दो बाइक सवारों से छीन ली गई थी। उक्त घटनाओं को लेकर एसएसपी सचिन्द्र पटेल के आदेशानुसार सीओ टूण्डला के कुशल निर्देशन में गठित टूण्डला थाने की तीन संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो अभियुक्त भागने में सफल रहे। एक अन्य को शरणदाता के रूप में गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सागर उर्फ लुक्का उर्फ धर्मेंद्र कुमार पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम भरसैन थाना कोतवाली जिला ओरैया हाल पता सीमा उपाध्याय कालोनी गिजरौली थाना कोतवाली हाथरस, जिला हाथरस को सिकरारी बम्बा के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

Read More »