हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज भारतीय जनता पार्टी के नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में मोदीजी का 70 वां जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में हम सभी लोग सेवा सप्ताह मना रहे हैं और मैं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से अपील करूंगा कि सेवा सप्ताह के कार्यक्रम बूथ तक होने चाहिए।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने केक काटकर मोदी जी का जन्म दिवस मनाया। मोदी जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में रामकुमार माहेश्वरी, मीतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, गगन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, रमन माहौर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेन्द्र गुप्ता कप्तान, हरीश सेंगर, अर्जुन बाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, धीरज जैन, मनोज वर्मा, अमित भौतिका, विवेक गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, राजकुमारी चौहान, दिलीपचौधरी , नरेश गुप्ता, मुकेश सोनी, मधुकर दुबे, दिनेश माहौर, अमन पंजाबी आदि उपस्थित थे।
JAN SAAMNA DESK 2
मोदी के जन्म दिन पर महिला मोर्चा ने बांटे फल
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 70 वें जन्म दिन के उपलक्ष में भाजपाइयों द्वारा पूरे जनपद भर में जगह-जगह पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपाइयों द्वारा सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारियों द्वारा बागला जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्रीमती श्वेता चैधरी ने भाग लिया। इस मौके पर महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष बबीता वर्मा, संतोष जोशी, मनीषा गोस्वामी, बबली सिंह आदि मौजूद थे।
Read More »कांग्रेसियों ने बेरोज़गारी दिवस मना कर जताया विरोध, प्रदर्शन
कौशाम्बी, विकास सिंह। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ बेरोज़गारी और संविदा पे रोजगार के मुद्दे पे धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा वक्त अगाया है कि देश को इस सरकार से छुटकारा मिले, युवा से लेकर हर वर्ग बुरी तरह परेशान है। पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अज़ीम ने कहा कि युवा ही सरकार लेकर आया है,और युवा ही लेकर जाएगा।जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष तमजीद अहमद ने कहा कि युवाओं के साथ जो धोखा हुआ है,उसका जवाब अब देश का युवा ही देगा। इस मौके पे वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी, राजेन्द्र त्रिपाठी, सशी त्रिपाठी,देवेश श्रीवास्तव, मिस्बाहुल ऐन रजनीश पांडेय, कौशलेस द्विवेदी, हरीश मिश्रा, रामप्रकाश सरोज, गुलाम मोहम्मद, नथ्न यादव, वेद, इजहार, भरत, नकुल, मो0 सलमान सहित बड़ी संख्या में लोग धरने प्रदर्शन में शामिल रहे।
पीएम मोदी के Birthday पर समाजवादी पार्टी ने मनाया बेरोजगारी दिवस
रसूलाबाद/ कानपुर देहात, संतोष गुप्ता| समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी व छात्र नेता अभय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रसूलाबाद में एक जुलूस निकाल सरकार की युवा विरोधी नीतियों के विरोध में नारे बाजी करते हुए बेरोजगार दिवस मनाया । नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव ने कहा भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में युवाओं की बेरोज गारी एक गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गयी है, जिससे आज की युवा पीढ़ी भाजपा द्वारा अपने को ठगा महशूस कर रही है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में बढ़ती बेरोज गारी चरम पर है, और बेरोजगारो में भाजपा के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। समाजबादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व रसूलाबाद विधान सभा के प्रभारी हाजी फैजान खान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बेरोजगारो को रोजगार दे या गद्दी छोड़े। उन्होंने कहा कि ये सरकार युवाओं को बेरोजगार बनाकर सोने का ड्रामा कर रही है जिसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है।समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि युवाओं अब ललकार दो सरकार से कहो रोजगार दो अगर आज युवा खामोश रहा तो युवा बेरोजगार ही रहेगा ।मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी ने कहा कि आज युवाओं को रोजगार की जरूरत है भाषण की नही अब जुमले बाजी से काम नही चलेगा बेरोज गारो को काम देना होगा। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नेता अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार विजन की नही टेलीविजन की सरकार है ।उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव ने ऐलान किया है, युवाओं निराश हताश मत हो सपा सरकार बनने पर पहली ही कैबिनेट मीटिंग में बदल देंगे संविदा का फैसला। छात्र नेता ने कहा सपा का इतिहास रहा है वह जो कहती है वह करती भी है ।
इस मौके पर गजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष यदुवंशी महासभा दीपक यादव राघवेंद्र यादव धर्मवीर भारत शर्मा वरिष्ठ सपा नेता पंकज सिंह, प्रदीप यादव, सभासद सौरभ पठान ,आलोक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से कानून तोड़ने वालों में दहशत
कौशाम्बी, वी. डी. पाण्डेय। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय की ताबड़तोड़ कार्यवाही से कानून तोड़ने वालों में भय का माहौल कायम हो गया है। इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय ने जब से कमान संभाली है, ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहे हैं। वह चाहे अपराधियों पर हो या अवैध तरीके से चल रहे शराब माफियाओं पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क न लगाकर कानून तोड़ने वालो पर हर जगह कानून का राज कायम कर दिया है। विजय कुमार राय एक ईमानदार कर्मठ और अपने कार्य के प्रति वफादार व्यक्तित्व के धनी हैं। इन्हीं सब अच्छाइयों की बदौलत पर लगातार अच्छे कार्य करने में माहिर हैं। क्षेत्र में चारों ओर विजय कुमार राय के प्रति जनता में पुलिस के प्रति एक भरोसा कायम हुआ है, की हमारे साथ कहीं भी कुछ भी गलत नहीं होगा, और हमें न्याय मिलेगा। यदि यह कहा जाए ,कि बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह, तो गलत नहीं होगा क्योंकि जिस तरह इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय से अपराधी और माफिया खौफ जादा है, ठीक उसी तरह एयरपोर्ट चौकी इंचार्ज अमित कुमार दुबे भी कार्य कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन व अवैध तरीके से शराब बनाने वालो पर, राहजनी करनें, जुआ की फड़ पर बैठने वालों में चौकी इंचार्ज की कार्यवाही का दहशत कायम है। इस कोरोना काल की महामारी के भीषण संकट में भी अपनी जान जोखिम में डालकर इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लगातार रात दिन कार्य कर रहे हैं, सबसे बड़ी बात देखेंने को हमें मिली की इंस्पेक्टर विजय कुमार राय और चौकी इंचार्ज अमित कुमार दुबे कई दिनों से बुखार में पीड़ित होने के बावजूद अपनी सेहत को दरकिनार कर कानून का राज कायम कराने में दृढ़ संकल्प हैं।
बेरोजगारी एवं निजीकरण को लेकर समर्थ किसान पार्टी का हल्ला बोल
कौशांबी,विकास सिंह। समर्थ किसान पार्टी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी के तमाम किसानों एवं युवाओं के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में डायट मैदान मंझनपुर में जुटे पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर महमहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विरूद्ध लाए जा रहे। तीन किसान अध्यादेश तत्काल वापस लेने, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निजीकरण रोकने, प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी में पांच साल तक संविदा पर नियुक्त करने के मामले को वापस लेने, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा विशेष सुरक्षा बल के गठन को रद्द करने जैसी मांगे शामिल थीं।
राठ क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कोरोना संक्रमण के जूझ रहे नागरिकों को अब डेंगू बुखार का भय सताने लगा है। क्योंकि कई गांव और मोहल्लों में डेंगू का प्रकोप देखा जा रहा है। नगर के जुगियाना मुहल्ला, राठ-चरखारी रोड व गल्हिया में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। रहने वाले लोग डेंगू संक्रमित मरीज कुछ दिनो पहले पाये गये थे और अब चरखारी रोड पर रहने वाले लोग भी डेंगू संक्रमण की चपेट में आने लगे है। कई महीनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे नगर के लोग अब डेंगू संक्रमण के फैलने पर बेहद चिंतित और परेशान हैं। कुछ महीनों पहले नगर से सटे गल्हियां गांव के लोग डेंगू संक्रमण से बुरी तरह जूझते रहे हैं और बुखार के कारण करीब आधा दर्जन ग्रामीणों की मौत हो गई थी। कई दर्जन ग्रामीण अपना उपचार कराते रहे हैं। जबकि काफी संख्या में लोग गांव से पलायन कर गये थे।
Read More »दिनदहाड़े दुकान से हुई लूट
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुई व्यापारी की गुल्लक की लूट से कस्बे में हडकंप मच गया। हालांकि अभी तक गल्ला मंडी में हुई गुल्लक लूट की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कस्बे के नेशनल हाईवे पर स्थित त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस के बगल में पाल ट्रेडर्स के मालिक अरुण पाल ने कोतवाली मौदहा मे दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि दोपहर में जब वह अपनी दूकान पर था। तभी कुछ सामान लेने के लिए दूकान के अंदर चला गया। तभी बाइक सवार तीन युवक मेरी गुल्लक उठा कर ले गए। जिसमें तीस हजार रुपये नकदी और बैंक की पासबुक, चेकबुक सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के हाईवे पर दिनदहाड़े हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Read More »पड़ोसियों ने विधवा से घर में घुसकर की मारपीट
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे में इस समय हो रही लडाई झगड़े और छोटे अपराधों को कोतवाली पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है।और भविष्य में यही छोटे अपराध बडी वीभत्स घटना के रूप में उत्पन्न होते हैं। कस्बे के मोहल्ला फत्तूबाबा निवासी निवासी सलमा पत्नी स्व.मुहम्मद साबिर ने कोतवाली मौदहा मे दिए अपने शिकायती पत्र मे बताया कि आज दिनांक 16-09-2020 सुबह लगभग साढे नौ बजे जब मैं अपने घर पर थी तभी पडोस के ही रहने वाली कल्लो पत्नी बुद्धू तथा उसके पुत्र यूसुफ, इमाम उददीन, निजामुद्दीन पुत्रगण बुद्धू व इन्हीं की पुत्री एक राय होकर आये और मेरे घर के दरवाजे पर गालीगलौज करने लगे।मना करने पर सभी लोग मेरे घर के अंदर घुस आये और मेरे लडके शकील के साथ लात घूंसों और नेलकटर के छोटे से चाकू से प्रहार करने लगे और इमाम उददीन देशी तंमचा लहराता रहा। महिला ने बताया कि उक्त लोगों से मेरे परिवार को जान का खतरा है। मेरे द्वारा डायल 112 पर फोन किया, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही उक्त लोग फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
Read More »खेलते समय मासूम झुलसा
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। खेलते समय मासूम बच्चा जल गया।जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मासूम बच्चे का इलाज किया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा निवासी गुफरान का दो वर्षीय पुत्र जुनैद घर में खेलते समय जल गया।जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मासूम बच्चे का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मासूम बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा।
Read More »
Jansaamna