फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तगर्त एक महिला ने पति व जेठ पर घर से निकालने के लिये चाय में विषैला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर स्थित कुंआ वाली गली निवासी माधुरी यादव पत्नी हरिओम यादव को अचेतावस्था में उपचार के लिये जिला अस्पताल की इरमजेंसी लाया गया। जहां माधुरी की पुत्री श्रद्धा यादव ने बताया कि घर परिवार वाले आये दिन उसकी मां को परेशान करते है और घर से निकल जाने को बोलते है। उसने बताया कि उसका कोई भाई नही है तीन बहिने है। इसलिये परिवार के लोग माॅ को घर से निकालना चाहते है। श्रृद्वा का आरोप है, कि ताऊ किशनपाल सिंह व पिता हरिओम यादव ने मम्मी को चाय में कुछ मिलाकर दे दिया है। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गयी। महिला ने थोड़ा होश में आने पर बताया कि मेरे पति कोई काम नही करते है में प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हूं। उसके बाद यह बोलते है कि माँ की सेवा करो मुझे समय नही मिलता जिसके लिए घर से निकलने की बोलते है।
JAN SAAMNA DESK 2
22 को होगा आगरा एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव
आगरा, जन सामना । आगरा एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 22 सितंबर को होगा। सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक होगी। इसके लिए कार्यकारी अध्यक्ष केसी शर्मा के चैंबर कश्यप फोटो स्टेट के पास दीवानी कचहरी आगरा से आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं 16 को नामांकन की जांच, 17 को वापसी और 22 को चुनाव कराया जाएगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। कमेटी में चेयरमैन जफर मोहम्मद खां रहेंगें। जबकि सदस्य के रूप में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र लाखन, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, हरी सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र बंसल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष केसी शर्मा रहेंगे।
ब्राहमण युवजन सभा के मण्डल अध्यक्ष स्वागत करते महासभा के पदाधिकारी
फिरोजाबाद, एस .के. चितौड़ी। ग्राम सभा गाजीपुर में राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा के मण्डल अध्यक्ष आकाश गर्ग का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान आकाश गर्ग ने विप्र एकता पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विकास तैनगुरिया एवं सुमित दुबे ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदुल पाराशर आचार्य ने की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राज पलिया, विजय भारद्वाज, जैकी, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विशाल रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन शिविर
फिरोजाबाद, एस .के. चितौड़ी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन शिविर का आयोजन सोमवार 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक वूमेन क्लीनिक (युगल शर्मा) नियर पुरानी बिल्डिंग आगरा रोड टूण्डला फिरोजाबाद पर किया गया है। यह जानकारी देवेश भारद्वाज जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा एवं अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी भाजपा ने दी है।
नारायण दिव्यांग सेवा समिति की बैठक
फिरोजाबाद, एस .के. चितौड़ी। नारायण दिव्यांग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें समिति का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष रविकांत, सचिव धर्मेंद्र यादव एवं उपाध्यक्ष प्रेम कुमार को बनाया गया है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने दिव्यांगों के लिए वैशाखी, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन के फॉर्म भरवाए गए। समिति के प्रदेश सचिव दिनेश चंद्र राठौर ने कहा जिले के सभी दिव्यांगों को उपकरण दिलायें जाएंगे। बैठक में लाल शर्मा, संजेश कुमार, मनीष वर्मा, कमल कुमार कुशवाहा, महेंद्र सिंह, कमलेश, बृजेश, दशरथ आदि मौजूद रहे।
नगर निगम ठेका पंप चालक संघ के अध्यक्ष बने मुनेन्द्र
फिरोजाबाद, एस .के. चितौड़ी। नगर निगम ठेका पंप चालक संघ की एक बैठक ककरऊ कोठी ट्यूबवेल पर आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद मुनेन्द्र यादव को नगर निगम ठेका पंप चालक संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष नंदू ठाकुर, सचिव लालू चौधरी, महामंत्री यतेन्द्र यादव उर्फ बंटू, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी देवू यादव को जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर निगम ठेका पंप चालक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष मुनेन्द्र यादव ने कहा कि आज मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उसे पूरी ईमादारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाऊंगा। साथ ही कहा नगर निगम में कई वर्षो से ठेके पर लगे पंप आपरेटर का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संघ ने महापौर नूतन राठौर से पंप ऑपरेटरों का वेतन देने की मांग की है। अन्यथा उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान प्रदीप यादव, तपेन्द्र सारस्वत, जितेन्द्र कुमार, रवि यादव, अखिलेश यादव, संदीप कुमार, शांतनू शर्मा, राजू यादव, रामसिंह, संतसरन सिंह, जयप्रकाश, कन्हैयालाल, दीपक, मनोज कुमार, रिंकू सिंह, भगवती आदि रहे।
अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान
रसूलाबाद/ कानपुर देहात, संतोष गुप्ता । थाना रसूलाबाद के कार्यवाहक कोतवाल सुखबीर सिंह ने पुलिस सब इंस्पेक्टर जय सिंह हासिक खान राजीव कुमार पंकज कुमार व हमराही पुलिस बल के साथ कस्बा तिराहे पर अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों 4 पहिया वाहनों को चेक कर जनता को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया एवम पैदल गश्त भी किया ।पुलिस के पैदल गश्त से अराजक तत्वों में खलबली मच गई पुलिस को देखकर शराबी इधर उधर छिपते देखे गए । कार्यवाहक कोतवाल सुखबीर सिंह ने कहा मेरे रहते कोई भी अराजक तत्व सम्भ्रांत जनो से अभद्रता नही कर पायेगा ।वैसे आज पैदल गश्त से अराजक तत्वों में खलबली देखी गयी ।
अराजक तत्वों ने अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त की
घाटमपुर/कानपुर, सिराजी । ग्राम मिरानपुर में अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा.बुझाकर नई प्रतिमा स्थापित करवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की रात्रि में अराजक तत्वों द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मिरानपुर के किनारे पार्क में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने पार्क में टूटी पड़ी अंबेडकर प्रतिमा को पार्क में पड़े देखा जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल सत्यदेव शर्मा जाजपुर चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने ग्रामीणों को समझा.बुझाकर शांत किया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की तथा दोषियों को सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। रविवार अपराहन स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से नई अंबेडकर प्रतिमा अंबेडकर पार्क में स्थापित कर दी गई है।
प्रेमी ने प्रेमिका को धक्का देकर यमुना में गिराया
हमीरपुर, अंशुल साहू। प्रेम प्रसंग में फांसकर युवक युवती से दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए रखा। जब युवती ने शादी की बाद कहीं तो प्रेमी मुकर गया। इसी को लेकर दोनों में यमुना पुल के ऊपर कहा सुनी हो गई। जहां प्रेमी ने प्रेमिका को धक्का दे दिया जिससे प्रेमिका नदी में गिर गई। यह देख नदी में मौजूद मछुआरों ने तुरंत तैरकर प्रेमिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात क्षेत्र के मूसानगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती का स्थानीय कोतवाली के मेरापुर निवासी एक युवक से संबंध है। शनिवार को युवक ने उसे फोन कर मूसानगर में मिलने को कहा था। इसके बाद प्रेमिका को लेने मूसानगर पहुचा और बाईक से लेकर हमीरपुर मुख्यालय ले आया। जहां पर शाम छह बजे प्रेमी.प्रेमिका में यमुना पुल के ऊपर किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। तभी प्रेमी ने उसके हाथ से पर्स छीनकर नदी में फेंक दिया और धक्का दे दिया। मछुआरों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया वहीं कोतवाली पुलिस युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद प्रेमिका ने बताया कि उसके साथ दो साल से संबंध है। पर्स में उसके साबूत थे युवती ने बताया कि दो साल से शादी का झांसा दिये है एक बार गर्भपात भी करवा चुका है।
आठ छात्र छात्राओं का जेईई में हुआ चयन
राठ/हमीरपुर, जन सामना। जेईई मेंस की परीक्षा में सेठ छोटे लाल एकेडमी के छात्रों ने परचम लहराया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आसिया बुशरा ने बताया कि छात्र जशनप्रीत कौर ने 98.5, अविरल त्रिपाठी ने 97.8, विकास आनंद ने 96.8, भास्कर जय कश्यप ने 91.8 व गौरव सेन ने 90 फीसदी पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इसी तरह से पिछले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं में सुरभि पुरवार 99.17, विकास गुप्ता ने 98.09, आयुष अग्रवाल ने 92 परसेंटाइल अंक पाए। छात्र छात्राओं के इस प्रदर्शन पर स्कूल स्टाफ समेत मैनेजिंग कमेटी ने सभी छात्र छात्राओं की सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्या ने बताया कि एडवांस परीक्षा 27 सितम्बर को आयोजित होगी।
Jansaamna