Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 896)

शहीदों को किया नमन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर किला गेट स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचे जहां संध्या कालीन मोमबत्ती जलाकर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि इस देश पर मर मिटने वाले शहीदों को कांग्रेस पार्टी बारंबार नमन करती है।
इस अवसर पर एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश पचौरी, सत्य प्रकाश राजा रंगीला, डॉ. विष्णु गुप्ता, गिर्राज सिंह गहलोत, कण्पिल नरूला, पन्नालाल, राकेश बाबू गांधी, संतोष उपाध्याय, श्रीमती श्यामला देवी, अनिल कुमार रंगीला, पं. शिवकुमार कौशिक, बृजमोहन शर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, मोहम्मद ताहिर, विकास शर्मा, संजय कप्तान आदि मौजूद थे।

Read More »

नगर पालिका डिवाइडर पर लगवाई रंगीन लाइट

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर पालिका ने शहर वासियों को एक राहत भरी सौगात दी है। तालाब चैराहे पर आयेदिन बढ़ रहीं दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने पूर्व में सौर ऊर्जा द्वारा संचालित चेतावनी लाइट लगवाई थी तो वहीं डिवाइडर पर रंगीन लाइट और मर्करों से पेंट करा कर अपने नेतृत्व में कार्य कराया।
उल्लेखनीय है कि पहले मथुरा रोड पर डिवाइडर से कार टकरा गई थी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया था। इससे पहले भी कई लोग डिवाइडर के न दिखने के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा चेतावनी लाइट और रंगीन लाइट लगयी गयी है।

Read More »

हिंदू जागरण मंच की जिले में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हिन्दू जागरण मंच जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार पर हुई। जिसमें गूगल मीट के माध्यम से हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इसके बाद जिले के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की योजना बनाई। आगामी 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के अवसर पर हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत के फेसबुक पेज से लाइव संबोधन सुनने के लिए दस हजार लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बैठक में सभी थाना इकाइयों के प्रभारियों को भी नियुक्त किया गया। जो थाना क्षेत्रों की बैठक कर थाने की इकाइयों को गतिशील बनाएंगे। हिंदू जागरण मंच के आयामों, युवा वाहिनी, वीरांगना वाहिनी, स्वावलंबन, लैंड जिहाद, बेटी बचाओ, विधि, प्रचार विभाग एवं संपर्क विभाग आदि को भी शक्तिशाली बनाने का निर्णय लिया गया।

Read More »

बूथ सत्यापन कार्य लगभग पूरा-शरद

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के शहर अध्य्क्ष शरद माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश से संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने फोन कॉल के माध्यम से निर्देशित किया है कि पूरे उत्तर प्रदेश मे हर बूथ सत्यापन का कार्य सभी मिलकर करेंगें। उसी श्रृंखला मे सभी भाजपा हाथरस के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस कार्य को भलीभांति अंजाम दे रहे हैं।
सेक्टर चामड़ गेट, दिल्ली वाला चौक, नगला बेलनशाह, बालापट्टी, रामलीला मैदान, लाला का नगला, लेवर कॉलोनी, सीयल खेड़ा आदि का सत्यापन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सेक्टर संयोजक नारायण लाल, अनिल कुशवाहा, अर्जुन गुप्ता, दिलीप चौधरी, प्रदीप गुप्ता, रमेश राजपूत, मूवीन खान, रमन माहौर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, लीलावती पुंडीर, नरेंद्र ग्रोवर, प्रदीप गुप्ता, मनोज वर्मा, कृष्ण गोपाल रावत, सुनील पंडित, प्रेमचंद गुप्ता व सेक्टर प्रभारी एसपीएस चौहान, लक्ष्मीनारायण कश्यप, मोहन पंडित, नरेंद्र बंसल, धीरेंद्र चौहान, नरेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संध्या आर्य, विपुल सिंघानिया, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, विशाल गुप्ता, हरि शंकर राणा भूरा पहलवान, अमित भौतिका, संतराज सिंह, गोपाल चैहान, आशीष शर्मा, विवेक चौहान आदि ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकर सेक्टरों की बूथ की कमेटी के लिए सभी बूथ अध्यक्षों को बताया।

Read More »

नवग्रह मंदिर पर सजे फूल बंगला

हाथरस, नीरज  चक्रपाणि । ‘‘जयजय जय हनुमान गुसांई, कृपा करउं गुरुदेव की नाई।’’ आदि हनुमान चालीसा की गूंज से गुंजाय मान हुआ प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर सुबह से वार्षिकोत्सव की धूम थी।
मंगला आरती के साथ शुरू हुए इस उत्सव पर शनिवार को भगवान के भव्य फूलबंगला के श्रंगार सजाए गए। साथ ही बाध्य यंत्रों की तान और भजनों की धुन पर सुमधुर धार्मिक संगीत पर माहौल पूरी तरह पर्वीय था। खासतौर से चमन बिहार काॅलोंनी के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा और प्रसादी वितरित की।
इस मौके पर अमित अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, डीपी अरोरा, कन्हैयालाल अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नवीण कुमार वाष्र्णेय, गौरव वार्ष्णेय, शारदा देवी, लता शर्मा आदि ने जमकर प्रभु कृपा का लुत्फ उठाया।

Read More »

विद्युत संविदा कर्मी का चालान काटा पुलिस को पड़ा भारी

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। पुलिस द्वारा कोतवाली चौराहे पर वाहन चेकिंग  के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा ने विद्युत उप केन्द्र छौड़ा पर तैनात एक संविदा कर्मी का चालान काट दिया। गुस्साए विद्युत कर्मियों ने कोतवाली की बिजली गुल कर दी। जिससे पुलिस ऑफिस और आवासों में रहे रहे परिवारीजनों में खलबली मच गई। बाद में कनेक्शन जोड दिया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान काटे गये संविदा कर्मी के चालान के बाद संविदाकर्मी अपने अफसरों से मिला और अपने वाहन के चालान काटने की बात कही। इससे विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विद्युत विभाग के नाराज कर्मचारियों ने पुलिस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। और कोतवाली पर बकाया बिल खंगाला तो कोतवाली पर 13 लाख 72 हजार 391 रूपये बकाया होने पर कोतवाली ऑफिस तथा आवासों की बिजली बंद कर दी। जिससे कोतवाली कर्मचारियों में खलबली मच गई। तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने विद्युत अफसरों के मिलकर कोतवाली का कनेक्शन जुडवाया तब जाकर कोतवाली में रोशनी हुई और कोतवाली के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जान में जान आई।

Read More »

कोरोना के देखते घर पर मनाई हरियाली तीज

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। इनरव्हील क्लब ऑफ सासनी के बैनर तले क्लब अध्यक्षा श्रीमती रमा वार्ष्णेय  के आवास पर हरियाली तीज महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अध्यक्षा श्रीमती रमा वाष्र्णेय ने बताया कि कोविड-19 को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइज तथा फेस मास्क का प्रयोग करते हुए मनाई गई हरियाली तीज के दौरान लोकगीत मल्हार तथा झूला झूलाई एवं मेंहदी प्रतियोगिता के बाद नारी सोलह श्रंगार का सामान बांटा गया। तथा स्वल्पहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान क्लब की महिलाओं ने भरपूर आनंद की अनुभूति की।

Read More »

झाडियों में फेंका कलेजे का टुकडा, पत्थर दिल मां ने किया ममता का खून

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। वाह से इंसां सही कहा हैं, किसी ने कि तेरी फितरत का कोई पता नहीं। यदि पत्थर दिल हो जाए तो क्या न कर दे। ऐसा ही कस्बा के चंपा बाग में हुआ, एक पत्थरदिल मां अपने जिगर के टुकडे को पैदा होते ही झाडियों में फेंक गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर जुटी भीड और खेतों में काम कर रहे, किसानों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार कराया।
कस्बा के चंपाबाग में होकर कई गांव के लिए रास्ते जाते हैं यहीं गांव नगला लुड्डी की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर एक पत्थर दिल मां ने अपने जिगर के टुकडे केा पैदा होते ही ऐसा फेंका कि उसकी झाडियों में गिरने के बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी खेतों में घास खोदने वाले लोगों को एक मेंड के निकट खास खोदते हुए हुई। घास खोद रहे वृद्ध ने खेत की मेंड के निकट झाडियों में एक नये कपडे में कुछ लिपटा देखा तो जिज्ञासा जाग उठी, वृद्ध ने कपड़े को जैसे ही खोल तो उसमें एक नवजात शिशु का शव था। जिसे देखकर उसने शोर मचाया तो खेतों में काम करने वाले अन्य किसान और रास्ते में चल रहे, लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार करा दिया। जुटी भीड मृत नवजात शिशु की पत्थरदिल मां और पापी पिता को कोस रही थी।

Read More »

कोविड-19 अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें हों चुस्त-दुरुस्त: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने स्वरूपरानी अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के संक्र्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कराये जायें। उन्होंने कहा कि जितनी अधिक से अधिक टेस्टिंग की सुविधा होगी, कोरोना संक्रमण के प्रसार को उतनी ही जल्दी नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर यह जागरूकता लायी जाये कि संदिग्ध लोग स्वयं टेस्टिंग सेंटर पर जाकर अपनी सैम्पलिंग करायें। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाये। डोर-टू-डोर सर्वे कार्यक्रम में जो भी लोेग संदिग्ध रूप में मिले उनको तत्काल नजदीक के टेस्टिंग सेंटर पर ले जाकर उनकी सैम्पलिंग करा ली जाये।

Read More »

बमरौली पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

प्रयागराज, मिथलेश वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत जीटी रोड बमरौली पुलिस चौकी प्रयागराज मे बकरीद त्यौहार को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है जिससे अपराधियों के हौसले पस्त बमरौली पुलिस चौकी प्रभारी अशीष कुमार राय एवं रमेश सिंह कांस्टेबल दीपक यादव हेड कांस्टेबल मोहम्मद तारिक कांस्टेबल जगमोहन सिंह अवैध वाहन चालकों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। जिससे अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया धूमनगंज पुलिस का कहना हैं, कि सभी लोगों से मेरी अपील है कि लोग भाई चारा एवं सौहार्द बनाए रखें एवं शांति का परिचय दें किसी भी तरह के गलत अफवाह पर ध्यान ना दें, जब तक लोग नियम से वाहन नहीं चलाएंगे एवं लॉकडाउन का सही ढंग से पालन नहीं करेंगे तब तक हमारा अभियान अवैध वाहन चालकों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ बा दस्तूर चलता रहेगा। बमरौली चौकी प्रभारी ने कहा कि अगर कोई अपराधिक तत्व किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न करता हैं। तो पुलिस को तुरंत अवगत कराएं उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।

Read More »