फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् जिला समन्वय समिति द्वारा नारी प्रतिभा वंदन एवं श्रीकृष्ण चरित्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन आर्शीवाद पैलेस में किया गया। कार्यक्रम मे चिकित्सा, अध्ययन, खेलकूद, कवियत्री, साहित्यकार, प्रशासनिक अधिकारी, लोकसेवा, समाजसेविका एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता रखने वाली 38 महिलाओं का पट्टिका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता, स्वगताध्यक्ष पुष्पेन्द्र गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ तरूण शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि आज भारत विकास परिषद् द्वारा नारी प्रतिभा वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की विभिन्न क्षेत्रों से विशेष योग्यता रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। आज की नारी पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कहीं कम नहीं है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ तरूण शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद् के माध्यम से महिला सहभागिता प्रकल्प पर एक विशेष कार्य किया जा रहा है। द्वितीय सत्र में श्रीकृष्ण चरित्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Read More »