Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से जनता में रोष

लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से जनता में रोष

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों की रोकथाम और खुलासा न होने से नाराज भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से मामलों की शिकायत की है। एसपी सिटी ने घटनाओं के रोकथाम और खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रिषभ यादव ने बताया कि किसान पार्टी के सिकंदर खां रामगढ़ के आजाद नगर में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई थीं। इसके अलावा वसीम खान के ट्रैक्टर की भी बैटरी चोरी हुई थी। दोनों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब सिकंदर का ट्रैक्टर चोर चोरी कर ले गए हैं। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौका मुआयना करते तक नहीं आई। रामगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। थाना पुलिस की अनदेखी से एसपी सिटी को अवगत कराया गया है। उन्होंने घटनाओं के खुलासे और वारदातों की रोकथाम का पूरा आश्वासन दिया है।