Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1706)

मुख्य समाचार

जिलाधिकारी ने नौबस्ता गल्लामंडी दो गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कानपुर नगर। शासन द्वारा निर्धारित गेहूं के समर्थन मूल्य 1975/ प्रति कुण्डल पर ही किसानों को गेहूं का भुगतान किया जाए। सभी क्रय केंद्रों में किसानों को लाइन न लगानी पड़े। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। समय से फीडिंग कर उनका भुगतान समय से कराया जाए। आने वाले किसानों के बैठने की व्यवस्था व पेयजल की व्यवस्था रहे। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा जनपद में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान दिए। जिलाधिकारी द्वारा नौबस्ता गल्लामंडी स्थित खाद विभाग व पी0 सी0एफ0 के दो गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हुई या किसी के द्वारा उनसे पैसा मांगा गया हो। इस पर किसान विनय द्वारा बताया गया कि वह अपना गेहूं लेकर आए हैं। आज ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है और उनका गेहूं आज ही तौलाया गया है। मुझे कोई समस्या नहीं हुई ।

Read More »

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति ने इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल.चाल

इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव ने विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी ट्रामा एवं फ्लू ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कोविड.19 अस्पताल का वाह्य निरीक्षण कर कोविड.19 अस्पताल की व्यवस्थाओं के सम्बन्घ में व्यापक जानकारी ली। इमर्जेसी एवं ट्रामा सेन्टर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमर्जेसी सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने की बात कही। इसके अलावा इमर्जेसी ट्रामा एवं कोविड.19 अस्पताल के आस.पास त्वरित कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सेनिटेशन प्रभारी को निर्देश दिया। इमर्जेसी वार्ड के निरी़क्षण के दौरान उन्होंने जीवन.रक्षक औषधियों तथा जरूरी उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इमर्जेसी तथा न्यूरो वार्ड में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से भी बात की। बातचीत के दौरान मरीजों तथा परिजनों द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही इमर्जेंसी तथा अन्य जरूरी सेवाओं को बेहतर बताया गया। निरीक्षण के अन्त में कार्यवाहक कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव ने एमआरआई, सीटी स्कैन तथा अल्ट्रासाउण्ड यूनिट का भी निरीक्षण किया।

Read More »

डीपीआरओ ने तीन गांवों में साफ-सफाई का जाना हाल, लापरवाही पर की कार्यवाही

कानपुर देहात। शासन के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने आज विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत मैथा तहसील क्षेत्र के तीन गांव में यह अभियान चलाया गया, जिसमें सर्वप्रथम वे मैथा ब्लाक के टाेंडरपुर गांव गए। जहां सफाई की व्यवस्था ठीक दिखी, लेकिन ग्राम वासियों द्वारा इस बात की शिकायत की गई कि पंचायत भवन के पास बना हुआ सरकारी हैंडपंप खराब हो गया है और उसमें से पानी कम निकल रहा है ।इसके लिए ग्राम सचिव को आदेशित किया गया वह 2 दिन के अंदर इसको पूरी तरह से ठीक करा दें, ताकि ग्राम वासियों को पानी के संबंध में किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही गांव में सैनिटाइजेशन और साफ सफाई की कार्यों को भी कराया जाये। साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि वे पल्स ऑक्सीमीटर जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों को हमेशा ठीक रखें जिससे कोविड.19 के मरीजों की पहचान करने में कोई दिक्कत न आए| इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने मलिकपुर गांव का दौरा किया।

Read More »

फ्रन्टलाइन वर्करों को लगे टीका,सभी विभागाध्यक्ष करें सुनिश्चित, विभागाध्यक्ष ऐसा नही करते है तो उनका रोका जायेगा वेतन- डीएम

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में टीम.9 की समीक्षा बैठक लगातार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हो रही है। इस बैठक के माध्यम से टीम .9 के कार्यो का सूक्ष्मतम मूल्यांकन किया जाता है। इसी क्रम में आज यह बताया गया कि होम आइसोलेशन में कुल 771 व्यक्ति रह रहे है। जिनकी स्थितियों की जानकारी लगातार दूरभाष के माध्यम से लिया जा रहा हैए। इसके लिए 60 टीम लगातार काम कर रही है। इसके माध्यम से यह भी पता चला कि 103 मेडिकल किट मरीजों को वितरित की गयी। एल.1 की समीक्षा करते हुए पाया गया कि एल.1 में पांच मरीज है जिसमें से तीन आक्सीजन पर है। जबकि एल.2 में कुल 19 मरीज है। जिसमें दो की मृत्यु हो गयी, जिसमें एक का नाम राधेश्याम जिसकी उम्र 70 वर्षए जबकि दूसरी सरला नाम की महिला थी, जिसकी उम्र 60 वर्ष है। एल.2 में 15 वेन्टीलेटर उपलब्ध है। कोविड हेतु 5 प्राइवेट अस्पताल है जिनमें रेट दर लगा दी गयी है, क्योकि सूचना मिली थी, कि यह मनमारी लोगों से पैसे वसूल रहे है। इन प्राइवेट अस्पतालों में कुल 54 मरीज भर्ती है।

Read More »

कैरियर काउंसलिंग को लेकर हुआ लाइव वेबिनार

आगरा। श्री कृष्णा जन कल्याण समिति द्वारा बच्चो के उज्जव भविष्य को लेकर लाइव वेबिनार का आयोजन किया गया।श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा बताते है कि लॉकडाउन और स्कूल बंद होने को लेकर बच्चों के माता.पिता बहुत चिंतित थे। और उनके मन मे तमाम तरह के सवाल भी उठ रहे थे। उन्ही प्रश्नों का जवाव देने के लिए श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के नेतृत्व में लाइव वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ कुमार पुष्कर( प्रोफेसर गलगोटिया यूनिवर्सिटी) आर बी अधिकारी (एजुकेशनल काउंसलर, नेपाल)  समाज सेविका सौम्या सिन्हा (लखनऊ)  तमर लोलिशविली(एजुकेशनल एडवाइज़र, जेवर्जिया ) वीके मित्तल डायरेक्टर मिगफ़्रे ग्रुप द्धए नूपुर सिंगल ( कोऑर्डिनेटर. डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज )एस के मिश्रा(अध्यापक.रसायन विज्ञान, कानपुर)आदि उपस्थित रहे। लाइव वेबिनार का नेतृत्व कृष्णा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा द्वारा किया गया।

Read More »

बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों पर कार्यवाही की मांग

फिरोजाबाद। आल इण्डिया मजदूर महा संघ के अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने शहर में बिना लाइसेंस के संचालित हो रही मीट की दुकानों पर कार्यवाही करने की मांग की है। शाहिद हुसैन के अनुसार शहर के लालपुर हाजीरा, ताडो वाली बगिया, मोमिन नगर, वी.पीएल ग्राउंड एवं शहर के अन्य हिस्सों में बिना लाइसेंस के मुर्गा, मछली आदि की दुकाने खुलेआम संचालित की जा रही। इनके द्वारा बची हुई गंदगी को बोरो में भरकर रात के समय जहां चाहे वहां पर फेंक दिया जाता है।

Read More »

एसएसपी ने कई थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

फिरोजाबाद। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी अजय कुमार ने फेरबदल करते हुये थानेदारों को इधर से उधर किया है। वहीं दो थाना प्रभारियों को लाइन में भेजा गया। एसएसपी ने खैरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक जसराना जितेंद्र द्विवेदी को लाइन हाजिर किया है। वहीं थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह को खैरगढ़ का चार्ज दिया गया है। एसटीएस प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा को थाना पचोखरा का चार्ज दिया गया है।

Read More »

सुहागनगरी में चला सैनेटाइजेशन अभियान

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार रोकथाम के लिये नगर निगम महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशन में मशीनों की सहायता से शहर में वृहद सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर निगम द्वारा शहर के दतौजी कला, दतौजी खुर्द, नगला विष्णु, बिहारी नगर, यादव कालोनी, विभव नगर, मथुरा नगर, गुंजन कालोनी, गणेश नगर, सुहाग नगर, बौद्धाश्रम, शिवजी मार्ग, हनुमान गंज, सदर बाजार, जिला अस्पताल, सर्विस रोड, जलेसर रोड आदि जगहों पर सैनेटाईजेशन अभियान चलाया गया।

Read More »

धूल फांक रहे वेंटीलेंटर का शासन ने लिया संज्ञान

फिरोजाबाद। जनपद के मेडिकल काॅलेज में धूल फांक रहे वेंटीलेंटर का मुद्दा कुछ दिन पूर्व मीडिया में छाया रहा। शासन ने मामले को गंभीरता से लेकर अन्य शहरों के हाॅस्पीटलों में भेजे जाने के निर्देश दिए। बीते कुछ दिनों पूर्व मीडिया में एक मामला छाया हुआ था कि शहर के मेडिकल काॅलेज में काफी वेंटीलेटर धूल फांक रहे हैं। जिनको किसी प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। जिस मामले को संज्ञान में लेकर मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने सरकार को लिखित शिकायत पत्र भेज अवगत कराया था।

Read More »

मेडिकल काॅलेज में औरंगाबाद से आया आक्सीजन प्लांट, कार्य शुरू

फिरोजाबाद। कोरोना काल में आक्सीजन की किल्लत से स्वास्थ्य सेवाये लड़खड़ाती देखी जा रही थी। लेकिन अब यह समस्या बहुत जल्द दूर होती दिख रही है। प्रदेश में लग रहे तीन प्लांटों में सबसे बड़ा फिरोजाबाद मेडिकल काॅलेज में एक हजार लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का आक्सीजन जनरेशन प्लांट का कार्य प्रारंभ हो गया। आगामी दिनों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयास के बाद उप्र में लग रहे तीन प्लांटों में सबसे बडा फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात्रि में 1000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन जनरेसन प्लांट औरंगाबाद से आ चुका है। मंगलवार से इसके स्थापना का कार्य प्रारंभ गया। प्रदेश में इस तरह के लग रहे तीन प्लांटों में फिरोजाबाद में सबसे बड़ा प्लांट है। दूसरा मुरादाबाद 800 एलपीएम एवं तीसरा अंबेडकर नगर 500 एलपीएम का लगेगा।

Read More »