Friday, July 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह ने किया दुर्गा सुपर मार्ट का उद्घाटन

पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह ने किया दुर्गा सुपर मार्ट का उद्घाटन

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को दुर्गा सुपर मार्ट का शुभारंभ किया गया। सुपर मार्ट का उद्घाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सामान बेचना पर्याप्त नहीं है। गुणवत्ता के साथ उचित मूल्य का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। जो व्यापारी ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध कराएगा, वही बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकेगा। उन्होंने दुर्गा सुपर मार्ट के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बाजार की रौनक बढ़ेगी। ग्राहकों को अब घरेलू उपयोग का सामान, किराना एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। कुंवर अजयपाल सिंह ने कहा कि समय के साथ व्यापार और बाजार में लगातार बदलाव हो रहा है। ऑनलाइन खरीदारी ने प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों को गुणवत्ता और उचित मूल्य के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के दुकानदारों से ही सामान खरीदें, इससे स्थानीय बाजार का विस्तार होगा और व्यापारियों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता शिवकरन तिवारी, पारसनाथ पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णचंद ज्यादावल, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा ज्ञान सिंह, प्रधान आनंद पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह ‘रिंकू’, पूर्व प्रधान लालचंद कौशल, इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश मौर्य, मार्ट संचालक मनीष वर्मा, राधेश्याम वर्मा, विकास गुप्ता (संचालक, बी.जी. कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल), दंत चिकित्सक डॉ. महेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मार्ट संचालकों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।