Friday, July 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 20 से 23 जुलाई तक लगेंगे विशेष किसान क्रेडिट कार्ड शिविर

20 से 23 जुलाई तक लगेंगे विशेष किसान क्रेडिट कार्ड शिविर

रायबरेली। शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकास खंडों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने एवं नवीनीकरण के लिए 20 से 23 जुलाई 2026 तक विशेष केसीसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि ये शिविर प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे से सभी ब्लॉक सभागारों में लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (कृषि) द्वारा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देशों के क्रम में संभावित सूखे की परिस्थितियों को देखते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने तथा उन्हें संस्थागत ऋण सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) के आधार पर पात्र किसानों को केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठकों में अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला बैंक समन्वयक तथा संबंधित अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक पात्र किसानों के केसीसी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष केसीसी शिविर जनपद के सभी 18 विकास खंडोंकृअमावां, सतांव, हरचंदपुर, राही, लालगंज, सरेनी, खीरो, ऊंचाहार, जगतपुर, रोहनिया, डलमऊ, दीनशाह गौरा, सलोन, छतोह, डीह, महराजगंज, शिवगढ़ एवं बछरावांकृके ब्लॉक सभागारों में 20 से 23 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 10रू30 बजे आयोजित होंगे।
शिविरों में संबंधित बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों के साथ कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। यहां पात्र किसानों के नए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे तथा आवश्यकता अनुसार पुराने केसीसी का नवीनीकरण भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने विकास खंड में आयोजित विशेष केसीसी शिविर में आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं।