Sunday, September 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 24)

मुख्य समाचार

मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में मासूमों से कथित क्रूरता का आरोप

➤ एक की आंख में पेंसिल घोंपने और दूसरे छात्र की पिटाई करने का लगाया आरोप

फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में दो मासूम छात्रों के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। एक चार वर्षीय छात्र की आंख में शिक्षिका द्वारा पेंसिल घोंपने से गंभीर चोट लगने तथा दूसरे छात्र की पिटाई से उसके कान में गंभीर चोट पहुंचने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना उत्तर पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर तथा दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनका चार वर्षीय पुत्र अनमोल मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। आरोप है कि 6 जुलाई को कक्षा के दौरान शिक्षिका काजल ने उसकी आंख में पेंसिल मार दी, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया।

Read More »

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं को किया जागरूक, सिखाए सुरक्षा के गुर

फिरोजाबाद। सेवा पथ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में शुक्रवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षक जयप्रकाश राजपूत ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हाथ पकड़ने पर स्वयं को छुड़ाने, पीछे से पकड़े जाने की स्थिति में बचाव करने, संतुलन बनाए रखने, हमलावर की पकड़ कमजोर करने, तेज आवाज लगाकर सहायता मांगने, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने तथा आवश्यकता पड़ने पर आसपास उपलब्ध वस्तुओं का आत्मरक्षा में उपयोग करने के तरीके बताए।

Read More »

संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावन नगरी काशी (वाराणसी) से प्रारंभ हुई कलश वंदन यात्रा के फिरोजाबाद महानगर आगमन पर भाजपा महानगर इकाई द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पवित्र कलश का विधि-विधान से पूजन एवं वंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

Read More »

वार्ड 35 में 90 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 लालऊ में लंबे समय से जलभराव और निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में लालऊ पानी की टंकी से मां संतोषी ट्रेडर्स तक जल निकासी के लिए बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण विकास कार्य पर लगभग 90 लाख रुपये की लागत आएगी। नाला निर्माण पूरा होने के बाद बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुचारु हो सकेगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।

Read More »

आप समाज के सफाईकर्ता, मैं आपका ऋणी हूंः ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज में सफाईकर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि सफाईकर्मी अपना कार्य न करें तो समाज का जीवन दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सफाईकर्मियों की मेहनत और जज्बे के सामने वह नतमस्तक हैं तथा स्वयं को उनका ऋणी मानते हैं। रविंद्रालय सभागार में जनकल्याण केयर टेकर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सामुदायिक शौचालय (ग्रामीण) केयर टेकर महासम्मेलन एवं सफाई कर्मचारी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ प्रदेश, स्वस्थ प्रदेश के निर्माण में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Read More »

यूनियन पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत किया वृहद पौधारोपण

हाथरस। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से यूनियन पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक माधुरी राजावत एवं मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

Read More »

जनकल्याण के प्रति समर्पण ने अभिलाष कौशल को दिलाई विशिष्ट पहचान

ऊंचाहार, रायबरेली। दूसरों को हक और इंसाफ दिलाने का जुनून समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। इन्हीं गुणों को आत्मसात करते हुए ऊंचाहार के अभिलाष कौशल ने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजनीति में उनके धरातलीय कार्यों, जनकल्याण के प्रति समर्पण और व्यावहारिक सोच ने उन्हें आम भीड़ से अलग खड़ा किया है। उनके कार्य, दृष्टिकोण और नीतियों ने उन्हें एक विशिष्ट एवं जनप्रिय पहचान दिलाई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने अपनी कार्यशैली के कारण अलग पहचान बनाई है। हर पीड़ित की निःस्वार्थ भाव से मदद करने के कारण उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

Read More »

सदर विधायक अदिति सिंह की पहल से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सदर विधायक अदिति सिंह की एक और पहल रंग लाई है। विधायक निधि से स्वीकृत छह महत्वपूर्ण सड़क एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस), रायबरेली ने निविदा जारी कर दी है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। जारी निविदा के अनुसार हनुमानपुरवा, न्यू राम नगर, गुदवल टोली, चुरुवापुर और मुनेश्वर सहित विभिन्न गांवों में खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर लगभग 37 लाख रुपये की लागत आएगी तथा प्रत्येक कार्य को तीन माह की निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा।

Read More »

कानपुर नगर एवं देहात के 80 गांवों की बदलेगी तस्वीर

♦ करीब 200 वर्ग किमी क्षेत्र का तैयार हो रहा मास्टर प्लान, फील्ड सर्वे शुरू

♦ फैक्ट्रियां, स्कूल-कॉलेज समेत पहले से मौजूद निर्माण भी होंगे प्लानिंग के दायरे में

कानपुर । कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के विस्तारित विकास क्षेत्र में शामिल 80 राजस्व गांवों के करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, मास्टर प्लान लागू होने के बाद इन गांवों के भविष्य के विकास की दिशा तय होगी। इसके तहत आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों के लिए भूमि उपयोग (लैंड यूज़) निर्धारित किया जाएगा।

मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नियुक्त टाउन प्लानिंग, जीआईएस एवं अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इन दिनों विस्तारित क्षेत्र में फील्ड सर्वे और ग्राउंड वेरिफिकेशन कर रही है। सर्वे के दौरान मौजूदा आबादी, सड़क नेटवर्क, वर्तमान भूमि उपयोग, कॉलोनियों, औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक गतिविधियों, सार्वजनिक सुविधाओं तथा अन्य प्रमुख निर्माणों का अध्ययन किया जा रहा है।

Read More »

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

– डॉ. अमित सिंह गौर बने अध्यक्ष, डॉ. संगम सिंह सचान बने सचिव
कानपुर: हिमांशु। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, कानपुर नगर की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गैंजेस क्लब, कानपुर में सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही निदेशक, उर्सला चिकित्सालय, अपर निदेशक (कानपुर मंडल), सीएमएस कांशीराम ट्रॉमा सेंटर, उर्सला चिकित्सालय, डफरिन चिकित्सालय, केपीएम चिकित्सालय तथा कानपुर जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों ने सहभागिता की।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, कानपुर नगर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित डॉ. अमित सिंह गौर तथा सचिव पद पर डॉ. संगम सिंह सचान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. दीपमाला चक, उपाध्यक्ष (सामान्य) के दो पदों पर डॉ. अनुज दीक्षित एवं डॉ. नीरज सचान, वित्त सचिव पद पर उर्सला चिकित्सालय के डॉ. मुन्नालाल विश्वकर्मा, सदस्य (केंद्रीय कार्यकारिणी) पद पर डेंटल सर्जन डॉ. शेख हसनैन तथा संपादक पद पर डॉ. शशि रंजन पटेल ने भी शपथ ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर वर्तमान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा पूर्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सचिव का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।

Read More »