Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील लालगंज, कोटिया एहतमाली और डलमऊ में 26 जून को होगा मॉकड्रिल का आयोजन

तहसील लालगंज, कोटिया एहतमाली और डलमऊ में 26 जून को होगा मॉकड्रिल का आयोजन

रायबरेली। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 जून को तहसील लालगंज के कोटिया एहतमाली और डलमऊ के गंगा घाट (बीआईपी घाट) पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन के तहत बचाव कार्यों की तैयारी और समन्वय को परखने के लिए की जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने एनआईसी रायबरेली में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज के माध्यम से बैठक कर मॉकड्रिल की रणनीति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मॉकड्रिल में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, पीएसी, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, अग्निशमन दल, आपातकालीन सेवाएं और पशु चिकित्सा विभाग समेत कई अन्य विभागों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन से पहले संबंधित विभागीय अधिकारी क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटे हैं। प्रशासन का उद्देश्य इस मॉकड्रिल के माध्यम से संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है, जिससे जनहानि और संपत्ति का नुकसान न्यूनतम किया जा सके।