Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद कानपुर नगर की जिला कार्यकारिणी ने आज नव नियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का बुके भेंट कर स्वागत किया और जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। डॉ. संतोष राय ने संघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संवाद और सहयोग की भावना से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष रीतेश कुमार सचान, जिला सलाहकार अजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव, मंडलीय मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद, जिला न्याय समिति अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, जिला उपमंत्री नेबुलाल, जिला संगठन मंत्री राजेश चावला, जिला उपमंत्री गोविंद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, जिला संरक्षक मनजीत सिंह, अनिल, शिवम तिवारी तथा जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।