Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरेडिका में साइकिल दौड़ का आयोजन

आरेडिका में साइकिल दौड़ का आयोजन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली के खेल-कूद संघ द्वारा 24 मई को साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ आरेडिका की विशेष खेल-कूद अधिकारी, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी सुधा सिंह तथा खेलकूद संघ के संयुक्त सचिव अमरजीत कुमार ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल दौड़ में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे:

  • 5 से 8 वर्ष (बालक वर्ग):
    प्रथम – उत्कर्ष श्रीवास्तव
    द्वितीय – जय यादव
    तृतीय – जय गुप्ता
  • अंडर-9 (बालिका वर्ग):
    प्रथम – आरोही
    द्वितीय – ईशानी
    तृतीय – अवनी
  • 9 से 12 वर्ष (बालक वर्ग):
    प्रथम – आर्यन राय
    द्वितीय – ओम गुप्ता
    तृतीय – प्रियांशु मीना
  • अंडर-15 (बालिका वर्ग):
    प्रथम – अनुशिका कुमारी
    द्वितीय – रिद्धमा सिंह
    तृतीय – वैष्णवी
  • अंडर-20 (बालक वर्ग):
    प्रथम – श्रेयांशु पाल
    द्वितीय – बिपिन कुमार
    तृतीय – विवेक कुमार
  • अंडर-20 (बालिका वर्ग):
    प्रथम – दिव्या
    द्वितीय – अनीका
    तृतीय – शारदा
  • महिला वर्ग:
    प्रथम – नंदनी
    द्वितीय – सोनी गुप्ता
    तृतीय – पूजा पाल
  • पुरुष वर्ग:
    प्रथम – त्रिलोचन अंथवाल
    द्वितीय – प्रेम कुमार
    तृतीय – मुकेश कुमार

आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी विभागों एवं कर्मचारियों की सराहना की। इस कार्यक्रम की जानकारी आरेडिका के मुख्य जन संपर्क अधिकारी आर.एन. तिवारी ने दी।