Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 29)

मुख्य समाचार

किसान समाधान दिवस में कृषकों को योजनाओं की दी जानकारी

फिरोजाबाद। किसान समाधान दिवस में जिले के कृषकों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। विकास भवन सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व एवं राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध धान, तिल, संकर मक्का, संकर बाजरा, मूंग एवं उर्द के बीजों तथा जिप्सम की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वजीत सिंह ने कृषकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा पालतू पशुओं को गला घोंटू, खुरपका और मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी। सहायक उद्यान निरीक्षक बृजेश कुमार ने कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

Read More »

महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ‘‘रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक‘‘ से सम्मानित

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, रमेश चन्द्र को राजभाषा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
आज 17 मई को सम्पन्न रेलवे बोर्ड की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 155 वीं बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Read More »

एम्स रायबरेली की टीम ने किया टीबी जागरूकता व शोध सर्वेक्षण

रायबरेली। भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा क्षेत्र में टीबी रोग के प्रति जन-जागरूकता का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) रायबरेली की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों – सोथी, बावन बल्ला बुजुर्ग, हरदासपुर, बुधनपुर, बंदीपुर, सिधौना आदि गांव में जाकर टीबी जागरूकता और अनुसंधान सर्वेक्षण किया।
टीम की प्रमुख शोधकर्ता डॉ. हिमांशी शर्मा, तथा उनके साथ डॉ. आदर्श पांडेय (इंटर्न) और डॉ. अभिनव कटारिया (इंटर्न) ने ग्रामीणों को टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (TPT) की जानकारी दी और इसके महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह दवा उन व्यक्तियों को दी जाती है जो टीबी मरीजों के संपर्क में रहते हैं, जिससे संक्रमण को रोका जा सके। समझने का प्रमुख कारण यह भी रहा है आम जनमानस में जागरूकता बढ़ और इस बीमारी से लोगों को बचाया जा सके।

Read More »

धूमधाम से निकलेगी बाबा महाकाल की पालकी यात्रा 14 जुलाई को

फिरोजाबाद। श्री बाबा महाकाल मित्र मंडल समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7वीं बाबा महाकाल की पालकी यात्रा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। समिति अध्यक्ष निक्की वाष्र्णेयऔर संस्थापक दुष्यंत तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पालकी यात्रा 14 जुलाई, श्रावण मास के प्रथम सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। पालकी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा होते हुए सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर जाकर समाप्त होगी। यात्रा में डमरू यात्रा, काली अखाड़ा, अद्भुत झांकियां शामिल होंगी। वहीं, राजाधिराज बाबा महाकाल मध्य प्रदेश उज्जैन नगरी से सुहागनगरी में पधार कर पालकी में सवार होकर सभी भक्तों के दुख-संकट दूर करेंगे।

Read More »

15 दिवसीय चलाया जाएगा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान

हाथरस। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं ट्रांसपोर्ट के साथ बैठक आयोजित कर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात संकेतों की जानकारी दी जाएगी। नुक्कड़ नाटक, चौपाल आदि के माध्यम से व्यवसायिक संस्थानों सहित जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा।

Read More »

पार्क की दीवार महिला ने गिराई, पार्षद ने लगाया सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

कानपुर नगर। नौबस्ता वार्ड 65 स्थित संजय गांधी नगर के सुभाष पार्क पर उस समय माहौल गरमा गया जब क्षेत्रीय महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पार्क की नवनिर्मित दीवार गिरानी शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा सुभाष पार्क का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, जिसमें लोहे के गेट लगवाए जा रहे हैं ताकि हरियाली विकसित हो सके। किंतु क्षेत्र के कुछ लोगों को विकास कार्य न होने का जुनून ऐसा परवान चढ़ा कि उन्होंने हाथों में सरिया, लाठी एवं कुल्हाड़ी से नवनिर्मित दीवार को जबरन गिरा दिया। पार्षद योगेंद्र ने कहा कि महिला के पथराव करने से मौके पर कार्य कर रहे मजदूर काम छोड़कर भाग गए। क्षेत्रीय वरिष्ठजनों के साथ पार्षद ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

Read More »

जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी का किया स्वागत

फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्टेडियम परिसर में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव नियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार का स्वागत किया गया।
ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज एवं स्टेडियम के समस्त खेलों के प्रशिक्षकों, बच्चों, समस्त खेलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा नए क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार का बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि नए क्रीड़ा अधिकारी ताइक्वांडो के प्रशिक्षक भी हैं, जिससे फिरोजाबाद जिले के ताइक्वांडो के खिलाड़ी भी अब स्टेडियम में अभ्यास कर सकेंगे।

Read More »

बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

बढ़ाई गई बिजली दरों को कम करने की मांग, वार्ड की समस्याओं को भी उठाया गया
फिरोजाबाद। बिजली और विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल और डीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा है। कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं का निदान कराने की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि बिजली की अघोषित कटौती को बंद किया जाए। तिलक नगर और शहर के अन्य मुहल्लों में बिजली मीटर जंप मार रहे हैं, जिसके नाम पर विभाग ने लूट मचा रखी है। तिलक नगर की संकीर्ण गलियों में बिजली के खंबे नहीं लगे हैं। नीचे तार झूलते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। पोल लगाकर तारों को व्यवस्थित किया जाए। विद्युत विभाग में दलालों का बोलबाला समाप्त कराया जाए। दलालों को विभाग द्वारा दी जा रही फ्री बिजली समाप्त की जाए।

Read More »

जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ग्लास सिटी ने अनाथ बालिका को प्रदान की पाठ्यक्रम सामग्री

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ग्लास सिटी द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बालिका को पढ़ाई का पूरा पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। यह प्रयास इस उद्देश्य से किया गया कि आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई बाधित न हो और वह शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ी रहे।
ग्रुप की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजौरिया ने बताया कि विगत वर्ष उनके संज्ञान में आया था कि रामनगर में तीन बालिकाएं हैं, जो अनाथ हैं और उनका कोई रिश्तेदार भी नहीं है। बालिकाएं चूड़ी आदि का काम करके अपनी आजीविका चलाती हैं। तब उन्होंने एक शिक्षिका सरस्वती राठौर के माध्यम से बालिकाओं से मुलाकात की और आर्यन मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सहयोग से उसकी शिक्षा को जारी रखते हुए बालिका को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई।

Read More »

भाजपा महानगर के योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अटल पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य वीरेश कुमार यादव ने सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया। साथ ही योग से होने वाले फायदों से भी अवगत कराया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि आज की जीवनशैली में व्यस्तता के कारण अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाता, जिसके कारण वह कई प्रकार के रोगों से घिर जाता है। रोगों से बचाव के लिए हम सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए। सभी को योग को प्रतिदिन अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जो व्यक्ति नियमित योग अभ्यास करता है वह हमेशा तंदुरुस्त रहता है। योग से सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। महानगर कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि भाजपा महानगर द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में योग दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। हमको केवल एक दिन नहीं बल्कि हर रोज योग करना चाहिए।

Read More »