Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 78)

मुख्य समाचार

साइट ना चलने से किसान परेशान

शिकोहाबाद। तहसील परिसर में स्थित खतौनी निकालने वाली खिड़की पर लंबी लाइन लग रही है। दूर दराज से आये किसान घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी खतौनी नहीं मिल पा रही है। तेज धूप और गर्मी में किसान खतौनी ना मिलने से काफी परेशान हैं। तहसील परिसर में किसानों को खतौनी निकालने के लिए एक खिड़की बनाई गई है। इसमें ऑपरेटर कंप्यूटर से खतौनी निकाल कर किसानों को देते हैं। लेकिन 17 अप्रैल से इंटरनेट की साइट नहीं चल रही है। जिसकी बजह से किसानों को खतौनी नहीं मिल पा रही है। खतौनी लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहते हैं।

Read More »

डीएम-एसपी ने शिकायतों को सुन ससमय निस्तारण के दिए निर्देश

हाथरस। जनपद हाथरस की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील सदर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
समाधान दिवस के दौरान कुल 100 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।

Read More »

संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में परियोजना प्रमुख ऊंचाहार का समीक्षा दौरा

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र, रायबरेली का निरीक्षण किया। यह केंद्र 24 जनवरी 2025 को एनटीपीसी लिमिटेड की कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च के सहयोग से शुरू किया गया था। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक ने स्वर और संकल्प के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बैठक की और बीते तीन महीनों में केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की।

Read More »

आगरा मंडल में लोको पायलटों को दी जा रही बेहतरीन सुविधाएं

आगरा। भारतीय रेलवे में लोको पायलटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल स्तर पर आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और ईदगाह जंक्शन पर लोको पायलटों के लॉबी और रनिंग रूम को वातानुकूलित कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
लोको पायलटों को रिफ्रेशमेंट रूम, स्टेशन क्षेत्र में वाकिंग ट्रैक, रनिंग रूम में कैंटीन, योग, पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण आराम जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। ये सभी सुविधाएं न केवल उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी बेहतर बना रही हैं।

Read More »

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

रायबरेली। तहसील ऊंचाहार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में तहसीलों और थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से, एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

शिकोहाबाद। शुक्रवार रात दस बजे के करीब नसीरपुर के गांव गिरधारी की ठार निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर खेत पर पेड़ पर लटका मिला। जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर गई, तो सनसनी फैल गई। शिनाख्त होने पर परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है।
गिरधारी की ठार निवासी मूलदेव (40) का शव बीती रात गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। शव को पेड़ पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की शाम को उसने अत्यधिक शराब पी और फिर पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। युवक की मृत्यु के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

Read More »

विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त कराने की मांग

फिरोजाबाद। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने के साथ ही राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
विहिप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दीपक सोलंकी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। हिंदू बहन बेटियों के साथ गलत काम हो रहे हैं।

Read More »

नगर निगम में अब दो और पार्षदों ने कराया मुंडन

निगम अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पार्षदों ने जताया विरोध
फिरोजाबाद। नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर अब दो और पार्षदों ने नगर निगम में मुंडन कराकर विरोध जताया है। भाजपा की सरकार में भाजपा के ही पार्षद न्याय के लिए भटक रहे हैं। अपनी ही सरकार में विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में शनिवार को वार्ड नंबर 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव और वार्ड नंबर 11 के पार्षद पंकज कुमार नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए नगर निगम परिसर में ही मुंडन कराकर विरोध जताया।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 74 शिकायतें, नौ का निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जसराना में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने लोगों की शिकायतों को एक-एक कर सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व, अवैध कब्जा, राशन, पेयजल, बिजली आदि संबंधित शिकायतें आई।

Read More »

डा. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में पालिकाध्यक्ष ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

हाथरस। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नारी सशक्तिकरण से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में किया गया। यह आयोजन प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलाए जा रहे “जयंती महोत्सव अभियान” के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश स्वर्णकार (प्रभारी कार्यालय अधीक्षक), संजय अग्रवाल (लेखाकार), राजेश परिहार (खजांची), यशुराज शर्मा (प्रभारी नजूल निरीक्षक) एवं अमित कुमार (कर संग्रहक) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नगर पालिका परिषद में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

Read More »