फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था समेत जेल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में भी सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैरकों और पूरे परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने को कहा। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं कारागार विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Jansaamna