Sunday, August 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेल व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : प्राचार्या

खेल व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : प्राचार्या

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा एवं खेल विभाग की अध्यक्षा संध्या चतुर्वेदी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कई आउटडोर एवं इंडोर खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ एवं कैरम प्रतियोगिताएं विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। छात्राओं ने खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ने के लिए पूरा दमखम दिखाया। प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यक्ति को सामाजिक और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने छात्राओं से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. प्रीति अग्रवाल, प्रो. विनीता यादव, प्रो. विनीता गुप्ता, डॉ. इंद्रा रानी गुप्ता, डॉ. रूमा चटर्जी, डॉ. माधवी सिंह, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. शमाबी, डॉ. सरिता रानी, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. रितु नारंग, शिखा यादव आदि मौजूद रहीं।