Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन (page 17)

मनोरंजन

श्री माथुर चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंटः मैनपुरी ने मथुरा को हराया

दूसरी पारी में जयपुर ने ललितपुर को हराया
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पदमभ्ूषण पं. बनारसीदास चतुर्वेदी एवं सुबोधचंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में अखिल भारतीय श्री माथुर चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट जो कि ओम ग्लास के खेल मैदान में चल रहा है में दूसरे दिन पहली पारी में मथुरा रेड और मैनपुरी ब्लू के बीच मैच खेला गया। जिसमें मैनपुरी ब्लू विजयी रही। दूसरी पारी का मैच ललितपुर और जयपुर के बीच खेला गया। जिसमें जयपुर की टीम विजयी रही।
पहली पारी का मैच मथुरा रेड और मैनपुरी ब्लू के बीच हुआ। मथुरा रेड ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुये मैनपुरी ब्लू ने बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाये। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा रेड की टीम बीस ओवर मंे छह विकेट के नुकसान पर महज 156 रन बना सकी। इस प्रकार मैनपुरी ब्लू की टीम 19 रनों से विजयी रही। बेस्ट बेट्समैन का पुरस्कार मैनपुरी ब्लू के सौमित्र और बेस्ट बाॅलर का पुरस्कार मथुरा रेड के अखिलेश को मुख्य अतिथि अरविंद चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।



Read More »

रजतश्री फाउण्डेशन का आडीशन सम्पन्न

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में वसंत विहार नौबस्ता स्थित एक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउण्डेशन की प्रतिभाओं का चैथा ऑडिशन करा रही हैं। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर में प्रतिभाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का चैथा ऑडिशन जिसमें कुल 144 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो डांस प्रतिभागी 129 डूयूट डांस में 9 एवं ग्रुप डांस में 6 ने अपना हुनर दिखाया। इनमें से सोलो डांस प्रतिभागी 42 डूयूट डांस प्रतिभागी पांच एवं ग्रुप डांस प्रतिभागी 3 चुने गए इस प्रकार कुल 50 प्रतिभागी चुने गए। प्रतिभागियों को 22 अक्टूबर 2017 को प्री फिनाले में जगह मिलेगी। सैकड़ों की भीड़ में तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Read More »

जल्द बनेगी फिल्म ‘एक निहत्था….।

नए स्टार कुमार संचिन के साथ डायरेक्टर जो कि विकास केशरी ने खोज निकाला और पहली एलबम बनाया जिसका एलबम का नाम ‘दिल लागल छोरी से….। और अब कुमार सचिन को लेकर एक हिंदी फिल्म बनाने जा रहे है जिसका नाम ‘एक निहत्था…..। फिल्म बनाने जा रहे है जिसके डायरेक्टर एंड राइटर विकास केशरी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन हैैं और हीरोइन हेमा माधवानी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन ने इसके पहले बॉलीवुड के डांस मास्टर सरोज खान के साथ इस समुंदर और शबीना खान के साथ तेज रफ्तार में काम कर चुके है और फिल्म एक निहत्था की शूटिंग अपने अल्लाहाबाद में होगी। फिल्म की कहानी एक गांव से शुरू होगा जिस कहानी में शुरुआत किसान से होगी जो कि बहुत ही गरीब घर का है जिसके पास छोटी सी जमीन है। ठाकुर की नजर उस जमीन पर जाती है और किसान से खरीदना चाहता है।



Read More »

इश्क का मंजन फिल्म का शुभारम्भ 6 अक्टूबर को

औरंगाबाद, बुलंदशहर, राजेश गोयल। यहां बुलन्दशहर जनपद में बनी स्थानीय कलाकारों की फिल्म इश्क का मंजन का शुभारंम्भ 6 अक्टूबर को होंगा। इसके निर्माता निर्देशक रामऔतार पावडिया है। जिसमें मुख्य कलाकार शक्ति कपूर, असरानी, रजा मुराद, राहुल चौहान, प्रवीण कुमार, मुनीत मेहरा, सोनम चौधरी, इमरान राजपूत, आदि ने काम किया है। इसके बाद मास्टर मांइन्ड व करेक्टर फिल्म भी आ रही है। जिसमें राजपाल यादव का महत्तव पूर्ण रोल रहेगा।





Read More »

नवरात्र के पहले ही दिखी डांडिया व रास की मनमोहक प्रस्तुति

2017-09-18-01.1- SSP-- NEWS_ Dandiyaकानपुर नगर, श्यामू वर्मा। के. डी. पैलेस मैकराबर्टगंज में आॅल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस व इन्नर व्हील क्लब आॅफ कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया व रास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता न रख कर सदस्यों द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता के आगमन पर अपना हर्षोल्लास जाहिर किया व मनमोहक नृत्यों का प्रदर्शन किया। अनीता मेहरोत्रा व आरती मेहरोत्रा ने आए हुए सदस्यों व सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अन्त में सभी पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read More »

संगीतकार राज महाजन न्यू मोर्निंग के बने प्रधान-संपादक

2017-09-12-04 SSP- raj mahajanबिग बाॅस में जाने को लेकर नाम है चर्चाओं में, शो में भाग लेने के लिए मांग रहे हैं 1.5 करोड़
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। न्यू मोर्निंग के आयोजित एक प्रोग्राम में संगीतकार राज महाजन को न्यू मॉर्निंग साप्ताहिक अखबार में प्रधान सम्पादक बनाया गया है। संगीतकार राज महाजन इससे पहले संगीत कंपनी मोक्ष म्युजिक और प्रसिद्ध कंपनी बिनाकाट्यून्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। आपको बता दें, राज एक बेमिसाल कलाकार हैं। साथ ही उन्हें कुशल प्रबंधन का ज्ञान भी है। कहते हैं जिम्मेदारियां इंसान को बड़ा बना देती हैं। यह उक्ति राज महाजन पर सटीक बैठती है। कम उम्र में राज दो कंपनियों का इतना कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। आशा करते हैं न्यू मॉर्निंग भी इनके प्रबंधन में तरक्की के नये आयाम तय करेगा।
इस मौके पर राज महाजन ने कहा, मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए एकदम तैयार हूँ. मेरा मानना है किसी भी अखबार को चलाने के लिए सबसे जरूरी है उस अखबार की पकड़ हर गली-नुक्कड़-कूचे-घर तक हो। राज न्यू मोर्निंग न्यूज पेपर में स्तंभकार भी हैं।

Read More »

‘कांटा लगा गर्ल’ शैफाली जरीवाला की अदाओं का बिखरेगा जादू

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106 वें महोत्सव में मेला पण्डाल में 12 सितम्बर की रात इस बार फिर कांटा लगा गर्ल शैफाली जटीवाला के लटके-झटकों का कमाल होगा और लाखों की भीड उमडने की संभावना है जबकि पाॅप स्टार दलेर मेहंदी के भाई जिन्दू भी पंजाबी व पाॅप सांग से जहां धूम मचायेंगे वहीं बाॅलीवुड सिंगर निमिषा देव भी अपने गानों से झूमने को मजबूर कर देंगी।
लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में 12 सितम्बर की रात 9 बजे से आयोजित विशाल पंजाबी दरबार म्यूजिकल नाइट के सम्बंध में कार्यक्रम संयोजक एवं युवा भाजपा नेता ब्रजेश शुक्ला ने बताया है कि जनता की बेहद डिमाण्ड पर कांटा लगा गर्ल शैफाली जटीवाला पंजाबी दरबार में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी हाथरस के मंच पर अपनी मदमस्त कर देने वाली अदाओं से जनता का दिल जीत चुकी हैं।

Read More »

हाथरस: शहर को जल्द मिलेगा आधुनिक पार्क

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शहरवासियों को जल्द ही एक खूबसूरत मनोरंजन पार्क की सौगात मिलेगी। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी मंजूरी करा ली है। शहर के किसी एक पार्क को इस खूबसूरत पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसके बाद इसे विकसित करने के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को प्रस्ताव भेजा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने बताया कि इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए सुख-सुविधाएं होंगी। लोगों के बैठने के लिए बैचें और नहाने के लिए स्वीमिंग पूल भी बनाया जायेगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सीएम से मंजूरी ले ली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वह किसी एक पार्क का चयन करते हुए उन्हें अवगत करा दें।

Read More »

इंटरनेशनल रेसलर खली को दी महाबली की उपाधि

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106 वें महोत्सव में चल रहे अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल में बीती रात्रि को डब्ल्यू डब्ल्यू ई के इंटरनेशनल रेसलर दिलीप सिंह राना उर्फ द ग्रेट खली के दंगल अखाडे में आने पर खली को देखने के लिए हजारों की भीड़ जहां उमड पड़ी वैसे ही भीड को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को कडी मशक्त करनी पडी। खली जैसे ही अखाड़े में उतरे तो समर्थकों की भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ के बीच से मोबाइल कैमरों से खली की फोटो और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। खली ने चारों तरफ हाथ हिलाकर प्रशंसकों की भीड़ का अभिवादन किया। खली ने प्रशंसकों को संबोधित भी किया।
दंगल अखाड़े में दंगल कमेटी ने खली का डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसी बेल्ट देकर अभिनंदन किया और उन्हें प्रदेश सरकार के केबिनेट पशुधन विकास मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, डीएम अमित कुमार सिंह, दंगल अध्यक्ष आशीष शर्मा, दंगल संयोजक हरीशंकर राना भूरा पहलवान, सह संयोजक अनूप चैधरी, रामवीर सिंह भैयाजी व ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय ने मिलकर खली को महाबली की उपाधि से अलंकृत किया और महाबली का मूमेन्टो भी प्रदान किया।

Read More »

प्रकाश एकाडमी में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

2017.08.31. 04 ssp news 1सासनी, जन सामना ब्यूरो। प्रकाश एकाडमी में श्री प्रकाश चंद्र जैन चैरिटेबिल ट्रस्ट के बैनरतले विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया। जिमसें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चांे को पुरस्कृतकर उत्साहवद्धन किया गया।
गुरूवार को हुई प्रकाश एकाडमी मंे हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य सुनील शाक्य ने कहा कि प्रतियोगिातओं से प्रतिभागी विजयी होते हुए अपने माता पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करता ही हैं मगर अपने देश और समाज का भी नाम रोशन करता हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज हमारे ही निकट गांव अजरोई में रहने वाला सुमित पहलवान सेना में भर्ती होकर जिस प्रकार अपने देश के लिए जी-जान लगाकर कुश्ती लड रहा हैं उसकी प्रकार सभी छात्र-छात्राओं केा प्रतियोगिाताओं में विजयी होकर अपने देश और समाज के लिए कर गुरजना है।

Read More »