Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन (page 20)

मनोरंजन

बिग बॉस के बदले समीकरण:बिग बॉस में नहीं हैं राज महाजन और राधे माँ

दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस का पहला एपिसोड 16 अक्टूबर को प्रसारित हुआ और बहुत समय से चल रही नामों का शंकाओं पर विराम लगकर सभी फाइनल बिग बॉस के मेहमानों के नाम खुलकर आ गए। न्यूज में राधे माँ, कबीर बेदी, शाइनी आहूजा, सना सईद, नक्षत्र बागवे, राहुल राज सिंह, अरमान जैन और राज महाजन के नामों के चर्चा बहुत जोरों पर थी। लेकिन बिग बॉस ने चर्चाओं के विपरीत जाकर वीजे बानी, रोहन मेहरा, राहुल देव, गौरव चोपड़ा, लोपामुद्रा राउत, करण मेहरा और मोनालिसा को बिग बॉस में सेलिब्रिटीज प्रतियोगी के तौर पर उतारा। इसके अलावा, आम आदमी केटेगरी में नितिभा कौल, मनोज पंजाबी, मनवीर गुर्जर, लोकेश कुमारी शर्मा, प्रियंका जग्गा, आकांक्षा शर्मा और ओम स्वामी बिग बॉस के घर में एंट्री करने में सफल हुए।
सुर्खियों से अलग हटकर बिग बॉस के बदले समीकरणों के बारे में स्टोरी टेलर राज महाजन ने कहा, “बिग बॉस के बदले समीकरणों के बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहूँगा. बिग बॉस की अपनी पालिसी है. जिन सलेब्स के साथ संभावित प्रतियोगिओं के तौर पर मेरे नाम की चर्चा चल रही थी, उन सब में से कुछ के साथ मेरी लगातार बातचीत चल रही थी. जब से हमारे नाम खबरों में आये थे, हम लोग लगातार संपर्क बनाकर रखे हुए थे।”

Read More »

ए जिंदगी तेरे वास्ते वीडियो होगी जल्द लाॅंच

2016-09-26-2-sspjsजिले के नवोदिक कलाकार करेंगे इसमें अभिनय
फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तौड़ी। नगर के स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता के दौरान रेड कलर फिल्म एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाहरूख साहिल खान ने जानकारी देते हुये बताया कि जल्द ही एक वीडियो एलबम की शुरूआत की जायेगी जिसमें नवोदित कलाकारों को मौका दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिये कुछेक कलाकार चयनित हो गये हैं और कुछ का चयन होना अभी बाकी है। वीडियो एलबम जिंदगी तेरे वास्ते के नाम से होगी। जिसमें सुुहागनगरी के नवोदित कलाकारों को मौका दिया गया है। उन्होंने इसकी अभिनेत्री सोनी शर्मा से भी परिचय कराया।

Read More »