Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन (page 3)

मनोरंजन

अब समय है जश्नै मनाने का! सोनी सब के ‘मैडम सर’ ने दो साल पूरे किये!

सोनी सब के ‘मैडम सर’ के कलाकारों और तकनीशियनों को मिला है जश्नस मनाने का मौका, क्योंकि इस शो ने अपने दो सालों का सफर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा और सोनाली नायक अभिनीत इस शो का प्रीमियर फरवरी 2020 में किया गया था और इस शो ने मामलों को सुलझाने से जुड़ी जज्बारती कहानियों के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीता है।
गुल्की जोशी, जोकि एसएचओ हसीना मलिक का किरदार निभा रही हैं ने कहा, “मैडम सर का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है। यह शो समस्यालओं को सुलझाने के अपने नये-नये तरीकों से खुशियां फैला रहा है। इसके साथ ही, शो में नये अवतारों को धारण कर मुझे एक कलाकार के रूप में अपने दायरे को बढ़ाने का और हर नये किरदार के साथ एक्सखपेरिमेंट करने का मौका मिलता है। इस शो ने बतौर कलाकार हमारे अलग-अलग रंगों को प्रदर्शित करने का मंच दिया है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मुत मानती हूं कि मुझे इतने सपोर्ट करने वाले कलाकार एवं तकनीशियन मिले। मैडम सर को 2 साल पूरे करने पर बधाईयां।‘’

Read More »

जया अम्मा के जैसा दमदार और प्रेरणादायक किरदार निभाना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थी: कंगना राणावत

एंड पिक्चर्स 27 फरवरी को रात 8 बजे फिल्म ‘थलाइवी’ के प्रीमियर के साथ आपको एक ऐसे शख्स की कहानी से प्रेरित करने जा रहा है, जिन्होंने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया और भारत के इतिहास की सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक बनकर उभरीं। इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव बताते हुए कंगना ने इस किरदार को निभाने की प्रेरणा और हावभाव अपनाने के बारे में चर्चा की।
      फिल्म के बारे में वे कहती हैं, “मेरे लिए थलाइवी निश्चित तौर पर जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था, क्योंकि इसमें सीखने के लिए बहुत कुछ था। जया अम्मा जैसा दमदार और प्रेरणादायक किरदार निभाना मेरे लिए एक शानदार अनुभव था। वे एक प्रभावशाली राजनेता थीं, जो जीवन पर्यन्त अपने लोगों के लिए लड़ती रहीं। उनके जैसी फिज़ीक और हाव-भाव अपनाने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस कहानी में जया अम्मा का किरदार, उनकी किशोरावस्था से उनकी उम्र के 40वें दशक के शुरुआती दौर तक का है। इस बदलाव को अपनाना अपने आप में बेहद चुनौतीपूर्ण था। हालाँकि, फिल्म के डायरेक्टर विजय सर ने मुझमें विश्वास जगाया और मैं थलाइवी का हिस्सा बनीं। मुझे खुशी है कि मैंने यह फैसला किया।”
   जयललिता के किरदार को लेकर कंगना कहती हैं, “जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट करती हूँ, तो मैं यह सुनिश्चित करती हूँ कि मैं उसके साथ पूरा न्याय करूँ। मैंने उनके किरदार, तौर-तरीके और व्यक्तित्व से जुड़ी हर बारीकी पर गौर किया और इसे अपनी परफॉर्मेंस में शामिल किया। जया अम्मा की कई खूबियों में से एक खूबी यह भी थी कि वे एक प्रशिक्षित पेशेवर डांसर भी थीं। उनकी इस खूबी को अपनी परफॉर्मेंस में शामिल करना बहुत बड़ा चैलेंज था। इस सफर के हर पहलु ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। यह कुछ ऐसा था, जिसके बारे में जानने का मौका मुझे इससे पहले कभी नहीं मिला था।”

Read More »

ज़ी बॉलीवुड मना रहा है 101% शुद्ध ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुदाई’ के शानदार 25 साल का जश्न, 28 फरवरी को

“लालच बहुत बड़ी कमजोरी है इंसान की”….. 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुदाई’ का यह डायलॉग इस फिल्म के संदेश को बखूबी समेटता है। इस फिल्म में बॉलीवुड की बेमिसाल जोड़ी – अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को दुनिया भर में बड़ी पहचान और तारीफें मिलीं, वहीं उपासना सिंह के पॉपुलर डायलॉग ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ और माथे पर सवाल का निशान लिए परेश रावल के किरदार ‘हमशक्ल’ ने इस फिल्म में कॉमेडी एलिमेंट शामिल किया था, जिसका दर्शकों पर लंबे समय तक असर रहा। इस फिल्म में न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस थीं, बल्कि यह बॉलीवुड का एक सफल प्रयास भी था, जिसमें पैसों की लालची एक औरत और उसका सफर दिखाया गया था। एक ताज़गी भरी कहानी, हिट गाने और बेहतरीन डायलॉग्स के साथ यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। हालांकि जुदाई श्रीदेवी और अनिल कपूर की एक साथ आखिरी फिल्म थी, लेकिन यह मशहूर जोड़ी आज भी लोगों की फेवरेट है। यह फिल्म 28 फरवरी को 25 साल का धमाकेदार सफर पूरा कर रही है। इस मौके का जश्न मनाते हुए 101% शुद्ध बॉलीवुड चैनल ज़ी बॉलीवुड 28 फरवरी को रात 9 बजे 90 के दशक का यह 101% शुद्ध ड्रामा प्रसारित करने जा रहा है।

Read More »

अक्षिता जसवाल का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बांका बाबू’ हुआ रिलीज

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। कांगड़ा की बेटी अक्षिता जसवाल का पहला म्यूजिक वीडियो शनिवार को रिलीज हो गया है। अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर अक्षिता उत्साहित हैं। पहाड़ी नॉन स्टॉप म्यूजिक वीडियो बांका बाबू में अक्षिता लीड रोल में है इसके सिंगर ओम प्रकाश चंदेल हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी है।डीओपी प्रवीण शर्मा तथा लिरिक्स प्रदीप राणा के हैं प्रड्यूसर पलवी चंदेल है। अक्षिता जसवाल हालांकि दर्जनों मंचों पर अपने हुनर का जादू बिखेर चुकी है,लेकिन बांका बाबू अक्षिता का पहला म्यूजिक वीडियो है। जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। कम उम्र में बड़ी उड़ान भरने जा रही अक्षिता इंडिया नेक्स्ट मास्टर
किड्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी है। जिला कांगड़ा के (सिलेटी) प्रागपुर से ताल्लुक रखने वाली अक्षिता जसवाल ने मॉडलिंग कैटिगिरी में दूसरा स्थान हासिल कर कांगड़ा ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल का नाम देश में रोशन किया है। 14 साल की अक्षिता जसवाल की मंजिल हालांकि डॉक्टर बनना है लेकिन वे मॉडलिंग और एक्टिंग में भी मुकाम हासिल करना चाहती है। थ्री शॉर्ट मूवी आईना दो, बेटी संघर्ष और कोरोना का काल में अक्षिता जसवाल लीड रोल कर चुकी है।और जल्द ही एक और स्टार्ट मूवी गुड बाई पापा में नज़र आएगी। मिस्टर एंड मिस कांगड़ा जूनियर में भी वह प्रथम रही है। चार साल के से अंतराल में हिमाचल गोट टैलेंट, हिमाचल स्टार, इंडिया टैलेंट फास्ट जैसे कॉन्टेस्ट में वह अवल रही है।

Read More »

असंभव को संभव बनाने का नाम है रजनीकांत

दिल्ली में विज्ञान भवन में 25 अक्तूबर को आयोजित 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सिनेमा जगत के ‘थलाइवा’ अभिनेता और दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रजनीकांत को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भारत का सर्वाेच्च फिल्म सम्मान ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि रजनीकांत न केवल एक महान् प्रतीक हैं बल्कि भारतीय सिनेमा की दुनिया के लिए एक संस्था हैं।

Read More »

काव्य वर्षा द्वारा लिखित ‘समाज’ जल्द होगी रिलीज़

शार्ट फ़िल्म द पिल्लो ओर पॉकेट मनी की अपार सफलता के बाद काव्य वर्षा की एक ओर लघु फ़िल्म बनकर लगभग तैयार है और जल्दी रिलीज़ की जाएगी जिसका शीर्षक समाज है फ़िल्म का निर्देशन एक बार फिर एकलव्य ने किया है इसे एन एम इंटरप्राइजेज एवं बैक बेंचर्स टीम ने प्रोड्यूस किया है। समाज लघु फ़िल्म एक बहुत ही गम्भीर विषय पर आधारित है जो आज की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अक्सर होता है बहुत से लोग ऐसी स्थिति में होते कुछ समाज की कुरीतियों के साथ समझौता कर लेते हैं कुछ उन कुरीतियों से लड़ते हैं बस उसी विषय के संदर्भ में दो दोस्तों की आपस की बातचीत और समाज को लेकर उनके नज़रिये को दर्शाती है।

Read More »

खुदा हाफिज चैप्टर 2 के पहले दिन मंत्रियों ने सेट का दौरा किया

लखनऊ। निर्देशक-लेखक फारूक कबीर की खुदा हाफिज चैप्टर 2 का फिल्मांकन लखनऊ में शुरू हुआ। शूटिंग के पहले दिन कई गणमान्य व्यक्तियों को व्यवस्था देखने के लिए तथा अनुभव के लिए सेट पर आते हुए देखा गया। हाल ही में, उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा स्थान रहा है।
एक सूत्र का कहना है, खुदा हाफिज चैप्टर 2 की शूटिंग का पहला दिन था। शाहनवाज हुसैन और सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे मंत्री सेट पर पहुंचे। उन्होंने निर्देशक फारुक कबीर, निर्माता कुमार मंगत और अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ विस्तार से बातचीत की।

Read More »

Koo (कू) बना सार्वजनिक क्षेत्र में एमिनेंस मानदंड शेयर करने वाला पहला भारतीय सोशल नेटवर्क

द Yellow Tick (येलो टिक) – जिसे एमिनेंस कहा जाता है – भारतीय जीवन में भेद को पहचानता है और प्रदर्शित करता है; यह उन सम्मानित व्यक्तित्वों को बढ़ावा देता है जो कूकी यूज़र्स और सोशल मीडिया पारिस्थिति की तंत्र की पारदर्शिता की विचारधारा की दिशा के अनुरूप काम करते है।
Koo (कू) पर एक पीला टिक भारतीय जीवन में यूज़र्स की प्रतिष्ठा, कद, उपलब्धियों, क्षमताओं और पेशेवर स्थिति को पहचानता है और उसका जश्न मनाता है। इसका तात्पर्य है कि यूज़र चाहे- एक कलाकार, विद्वान, खिलाड़ी, राजनेता, व्यवसायी या किसी अन्य क्षेत्र में हो, उसको भारतीय ढाँचे में सम्मानित माना जाता है।

Read More »

वागले की दुनिया में अथर्व को मिली मां की फटकार

सोनी सब के वागले की दुनिया कुछ महत्व पूर्ण सीख देते हुये हमें यह दिखा रहा है, कि छोटी.छोटी बातों में कैसे खुश रहा जा सकता है। आने वाले एपिसोड में वागले परिवार में होने वाली एक ऐसी ही रोजमर्रा की बातचीत की झलक नजर आती है। लेकिन इस बार चीजें थोड़ी हाथ से बाहर होने वाली हैं। जिसकी वजह से अथर्व किसी से भी बात नहीं कर रहा।आगे आने वाले एपिसोड्स में अथर्व (शाहीन कपही) और विद्युत( हितांशु नागाई) हमेशा की तरह अपनी उत्सआकुकता में परिवार के हर सदस्या से कई सारे सवाल पूछते हैं। उनके सवालों का तुरंत ही जवाब भी मिलता जाता है। लेकिन अथर्व फिर सवाल लेकर खड़ा हो जाता है। इस तरह लगातार बकबक से वंदना बौखलाकर अथर्व को बेकार के सवाल पूछने पर डांट लगाती है। वह उससे कहती है कि या तो वह चुप हो जायेए वरना वह हमेशा के लिये चुप हो जायेगी। अथर्व को यह डांट दिल पर लग जाती है और वह भविष्य में किसी से भी बात नहीं करने का फैसला करता है। इससे वह एक मौन अवस्था में चला जाता है। जिससे पूरा वागले परिवार हैरान रह जाता है।

Read More »

क्रिमिनल्स को क्रैक करने आ रहा है मास महाराजा, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

एक्शन, ड्रामा, सीटीमार सीक्वेंस और ढेर सारा मनोरंजन . क्या आप मास महाराजा स्टाइल में कॉप एक्शन ड्रामा देखने के लिए तैयार हैं। इस वीकेंड रवि तेजा अपना स्वैग दिखाएंगे और साल 2021 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक क्रैक में सभी क्रिमिनल्स को क्रैक करेंगे। सुपर स्टार रवि तेजा, जिन्हें मास महाराजा के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म के साथ लौट आए हैं। जनवरी में पोंगल पर रिलीज हुई फिल्म क्रैक 2021 की इंडिया की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई। गोपीचन्द मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस पावर.पैक्ड एंटरटेनर में मेगास्टार रवि तेजा और खूबसूरत श्रुति हसन लीड रोल में हैं। एक गर्म मिज़ाज़ पुलिस ऑफिसर के रूप में रवि तेजा की जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ उनका शानदार एक्शन और आकर्षण दर्शकों को यकीनन टीवी स्क्रीन से बांध लेगा। तो आप भी 27 जून को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर मास महाराजा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ मास एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए।

Read More »