Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ऊंचाहार, रायबरेली। थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कमलेश कुमार सरोज पुत्र रामनाथ सरोज निवासी ग्राम सांवापुर नेवादा थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के बडी रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज कस्बा ऊँचाहार से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।