Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलश यात्रा में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

कलश यात्रा में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की स्थापना हेतु सुप्रसिद्ध समाजसेवी एडवोकेट अशोक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता अग्रवाल सुपुत्र राहुल देव अग्रवाल धर्मपत्नी श्रीमती मीनू जिंदल मुख्य यजमान के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने बारिश में भीगते हुए श्रद्धा के साथ कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली। यात्रा मंडी से प्रारंभ होकर आर्य समाज रोड, लाला लाजपत राय मार्केट एवं बागपत मेरठ रोड होती हुई शिवमूर्ति बीच का गेट मंडी पर पहुंची। कलश यात्रा आने के उपरांत अग्रवाल परिवार ने सभी को प्रसाद वितरित किया। कलश यात्रा में अभिमन्यु गुप्ता, मनोज सिंघल, राजीव गोयल सभासद, कैलाश चंद गोयल, अंकुर गोयल, मोहन गोयल, राकेश गोयल, मुकेश गोयल, ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी विनोद कुमार सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्मरणीय है 15 जुलाई को शिव परिवार की मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कल से अशोक अग्रवाल एडवोकेट के आवास पर यज्ञ एवं पूजा शुरू की जाएगी।