Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन ने आयोजित किया ‘एक नई मुस्कान’ कार्यक्रम

क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन ने आयोजित किया ‘एक नई मुस्कान’ कार्यक्रम

कानपुर। दीपावली के पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके जीवन में खुशियों का उजाला भरने के उद्देश्य से क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन के तत्वावधान में बर्रा में ‘एक नई मुस्कान’ दीपावली विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत 3500 बच्चों को नए वस्त्र वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज सिंह उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में आयोजन की गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम में सुधीर भाई मिश्रा, पंकज तिवारी, संजय श्रीवास्तव, राजीव भट्ट और सत्य प्रकाश मिश्रा ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय श्रीवास्तव ने बताया कि क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से लगातार समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं सहयोग की भावना पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रखेगी।वहीं, पंकज तिवारी ने कहा कि संस्था का प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाई जाएं और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी जाए। उन्होंने कहा कि किसी के जीवन में थोड़ी-सी खुशी लाना ही समाजसेवा की वास्तविक सार्थकता है। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।