Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मनोज जैन अध्यक्ष व अशोक जैन पुनः महासचिव बने

मनोज जैन अध्यक्ष व अशोक जैन पुनः महासचिव बने

बागपत। तरुण मित्र परिषद की 47 वीं वार्षिक सभा में मनोज कुमार जैन को अध्यक्ष व अशोक जैन को पुनः महासचिव चुना गया। उनके अध्यक्ष व महासचिव बनने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।
द्विवार्षिक चुनाव में मनोज कुमार जैन अध्यक्ष, अशोक कुमार जैन उपाध्यक्ष, अशोक जैन महासचिव, आलोक जैन सहसचिव, राकेश जैन संगठन सचिव, फूल चंद जैन-कोषाध्यक्ष व अजय जैन, अनिल जैन, महेश कुमार जैन, पी के जैन, राकेश जैन, रविन्द्र कुमार जैन, राम किशोर शर्मा, राम अवतार शर्मा एवं विनीत शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी कमल मेहरोत्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा-सहायतार्थ और अधिक रुचि लेने की शपथ दिलाई। मनोज कुमार जैन ने शपथ के बाद सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वह संस्था को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे और ज़्यादा ज़रूरतमंद मानवों की सहायता करने का प्रयास करेगे।