Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एवेन्यू इंटरनेशन स्कूल में एक साथ लगाये गये 600 पौधे

एवेन्यू इंटरनेशन स्कूल में एक साथ लगाये गये 600 पौधे

फिरोजाबाद। एवेन्यूज इंटरनेशनल स्कूल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने लगभग 600 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वदीप सिंह अध्यक्ष बृजराज सिंह स्मृति शिक्षा समिति, विकास नायक प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग, मुकेश गुप्ता मामा अध्यक्ष लॉइंस क्लब, मधु सिंह गवर्नर लॉइंस क्लब एवं प्रियंका यादव एसएचओ वन ने वृक्षारोपण कर किया। इस दौरान अतिथियों एवं बच्चों द्वारा पीपल, अशोक, आम, जामुन, गुडहल, कनेर, शीशम, नीम आदि के पौधे रोपण किये गये। इस अवसर पर विश्वदीप सिंह ने कहा कि जुलाई माह के अंत तक दस हजार पौधो को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए आठ हजार पौधे वन विभाग उपलब्ध करायेंगा। वहीं दो हजार पौधे शिक्षण संस्थान द्वारा अपने निजी श्रोत से लगाये जायेगे।