Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम टीम ने बसूला 25 हजार का जुर्माना

नगर निगम टीम ने बसूला 25 हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से नगर आुयक्त घनश्याम मीणा के निर्देशों के अनुपालन में जेडएसओ संदीप भार्गव के निर्देशन में नगर निगम की स्पेशल टीम एण्टी एस. यू.पी. ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भण्डारण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने राजेश कुमार जैन पुत्र नरायन जैन, थाना उत्तर गांधी नगर के यहॉ छापामार कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन सामग्री जब्त की। टीम ने दुकानदार से 25 हजार रू. का जुर्माना वसूला है। इस दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रकाश सिंह, मनोज कुमार सहित प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।