Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के फन्दा असई गांव निवासी जगदीश पुत्र मथुरा कमल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका लड़का संजय मजदूरी करता था। 18 जुलाई को शाम 8 बजे मजदूरी करके घर वापस आ रहा था। अभी वह राम-जानकी विद्यालय व अनूपपुर गांव के बीच पहुंचा था तभी शिवली की तरफ जा रहे ट्रक के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार‌ दी। जिससे वह वहीं गिर गया व गंभीर चोटें आ गईं। उधर से आते हुए गांव के लोगों ने उसे देखा तो तुरंत घर पर सूचना दी मैं घर से दौड़ कर उसके पास पहुंचा जहां पर वह पड़ा था और उसे लेकर ओम हास्पिटल पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।