Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ की पर्यावरण संरक्षण में है महती भूमिकाः जिलाधिकारी नेहा जैन

लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ की पर्यावरण संरक्षण में है महती भूमिकाः जिलाधिकारी नेहा जैन

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में शासन का महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी कार्यक्रम वृक्षारोपण महाभियान 2023 का पूरे जनपद में उत्साह एवं उमंग के साथ तैयारियां चल रही हैं। समाज का हर तबका अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ मीडिया भी अपने सामाजिक सरोकारों को समझते हुए इसमें योगदान देने के लिए तत्पर हैं। इसी क्रम में आज जिला सूचना कार्यालय में पत्रकार बंधुओं को पौधे वितरित किये गए, जिससे कल के इस जनहितैषी कार्यक्रम का वह भी हिस्सा बन सकें। जिलाधिकारी ने कहा है कि मीडिया के इस अभियान में जुड़ने से इस अभियान की सफलता में किंचित संदेह नहीं रह जाएगा।