Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्बला के नन्हें शहीद का झूला उठाया गया

कर्बला के नन्हें शहीद का झूला उठाया गया

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के क़स्बा मुस्तफ़ाबाद में मुहर्रम के छंठवें दिन को अली मुख़तदा साहब के इमामबाड़े में मजलिस को ओवैस नक़वी ने ख़ेताब किया और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के सबसे छोटे बेटे अली असग़र की शहादत की घटना को विस्तारपूर्वक लोगों को बताया गया और लोग उस शहादत के मंजर को सुनकर रोने लगे कि कैसे कर्बला में छः माह के बच्चे को तीर का निशाना बनाया गया। इसके बाद मजलिस अली असग़र का झूला उठाया गया और नन्हें शहीद की शहादत को लोगों सलाम किया। इस मौक़े पर सुल्तान अब्बास, शाज़ू नक़वी, इमरान नक़वी, कौनेन अब्बास राहिल नक़वी, आरिफ हुसैन, जौन हैदर अब्बास, तुराब नक़वी, अज़हर नक़वी, अशरफ़ हुसैन, ताबिश हैदर, आदिल नक़वी आदि लोग मौजूद रहे।