Wednesday, May 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति-पत्नी के साथ करता है मारपीट जमीन बेचने की देता है धमकी

पति-पत्नी के साथ करता है मारपीट जमीन बेचने की देता है धमकी

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गजरा रामपुर रैपालपुर निवासिनी पुष्पा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि पति रामसेवक शुक्ला आये दिन गाली गलौज करते हुए मारपीट करता है और गलत इल्जाम लगाता रहता है। तथा कहता है कि तुम्हें व तुम्हारे लड़कों को अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर दूंगा सारी जमीन जायदाद बेंच दूंगा। जिससे भविष्य की चिंता को लेकर वह बहुत परेशान हैं। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।