Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों की जो भी समस्याऐं होगी उनका किया जायेगा निदान-नगर मजिस्ट्रेट

व्यापारियों की जो भी समस्याऐं होगी उनका किया जायेगा निदान-नगर मजिस्ट्रेट

⇒व्यापारियों ने नवागत नगर मजिस्ट्रेट का किया स्वागत
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक स्टेशन रोड स्थित ओम होटल में संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होगी, उनको हल कराया जाएगा। बैठक में नरेंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण, कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष, मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री ने अपने विचार रखें। बैठक में अनिल गुप्ता अमीना युवा नगर अध्यक्ष, आ..ति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष, दीक्षा अग्रवाल महिला महामंत्री, सुभाष यादव, रामाशंकर यादव दादा, नरेश पंजाबी, पंकज यादव, परसराम लालवानी, भानु उपाध्याय, दिनेश यादव, अर्जुन उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, गौरव जैन, अतुल जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महामंत्री ने किया।