Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पौधा लगाकर लोगो को किया जागरूक

पौधा लगाकर लोगो को किया जागरूक

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकन्दरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात एवं बी०बी०जी०टी०एस० मूर्ति, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात द्वारा हरिशंकरी का पौधा रोपित किया गया। तदोपरांत अपराह्न में न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद के जनपद आगमन पर ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद न्यायालय कानपुर देहात परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद द्वारा पारिजात प्रजाति का पौधा रोपित किया गया एवं प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा देवलोक से अवतरित पारिजात के वृक्ष के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद द्वारा भी पारिजात वृक्ष के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में भी पारिजात वृक्ष का उल्लेख है और इस वृक्ष को मनोकामना पूर्ण करने वाला वृक्ष उल्लिखित किया गया है। लाल चन्द्र गुप्ता, जनपद न्यायाधीश, कानपुर देहात द्वारा दक्षिण भारत की बहुमूल्य काष्ठ वाले महोगनी प्रजाति का पौधा रोपित किया गया। एम०एल० विश्वकर्मा, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा चकरेसिया प्रजाति का औषधीय पौधा रोपित किया गया। जगदीश प्रसाद (पंचम), प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कानपुर देहात द्वारा मालाबार नीम प्रजाति का पौधा एवं चन्द्रशेखर (द्वितीय), प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कानपुर देहात द्वारा गुलमोहर प्रजाति का पौधा रोपित किया गया। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद द्वारा धरती पर हरित आवरण को बढाने हेतु वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए वन विभाग की प्रशंसा की गई एवं आम जनमानस से भी पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण अभियान में सहभागिता प्रदान करने की अपील की गई। प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद को रुद्राक्ष प्रजाति का पौधा कानपुर देहात वन परिवार की तरफ से उपहार स्वरूप भेंट किया गया।