Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डंपर और मोटरसाइकिल की भिड़त महिला की हुई मौत

डंपर और मोटरसाइकिल की भिड़त महिला की हुई मौत

फतेहपुर। जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के आरवीएस स्कूल के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीयों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा गांव निवासी देवदत्त की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी अपने पुत्र शंकर लाल के साथ मोटरसाइकिल से फतेहपुर आ रही थी। जब वह राधा नगर थाना क्षेत्र के आरवीएस स्कूल के समीप पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महिला के सर पर गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर के लिए भेज दिया। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।