Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छुट्टा गोवंश पर धारदार हथियार से हमला, तड़फ कर मौत

छुट्टा गोवंश पर धारदार हथियार से हमला, तड़फ कर मौत

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मांण्डा गांव की महिला ग्राम प्रधान सीमा राठौर ने कोतवाली मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि गांव के ही दो युवक जितेंद्र कुशवाहा व धर्मेंद्र पुत्रगण दुल्लर कुशवाहा ने एक छुट्टा गोवंश (नन्दी) की बरछी भाले से छेदकर निर्मम हत्या कर दी है। जबकि इन लोगों ने अपने खेतों की रखवाली के लिए चारों ओर तारबंदी कर रखी है। खबर मिलते ही मैथा चौकी प्रभारी रामसिंह, इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह व सीओ तनु उपाध्याय मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की। इसी के साथ मैथा पशु चिकित्सा धिकारी पंकज सचान की टीम द्वारा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया गया तथा उसे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।