Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2024 के चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाएगा किसान मोर्चाः अशोक नागर

2024 के चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाएगा किसान मोर्चाः अशोक नागर

बागपत। बड़ौत नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा कार्यालय पर भाजपा जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और किसानों के लिए विशेष रूप से किए गए कार्यों का प्रचार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में किसान मोर्चा अहम् भूमिका निभाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा किसानों के हित के बारे में सोचा है। जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी ने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों का मान बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित लपराना, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन त्यागी, सत्यवर्त आर्य, विक्रम राणा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, विनय ठाकुर आदि मौजूद रहे।