Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल की घंटाघर छोटा चौराहा बाजार समिति का हुआ गठन

व्यापार मंडल की घंटाघर छोटा चौराहा बाजार समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। घंटाघर छोटा चौराहा बाजार समिति की एक बैठक कंचन ज्वैलर्स पर व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में घंटाघर छोटा चौराहा बाजार समिति का गठन करते हुए प्रभाकर वर्मा कंचन ज्वैलर्स को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार जैन ज्वैलर्स को महामंत्री, पंकज तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि जनपद में नई बाजार कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इससे व्यापार मंडल मजबूत होगा। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा संगठन ही व्यापारियों की शक्ति है। व्यापारियों को एक प्लेटफार्म के नीचे रहकर कार्य करते हुए अपनी शक्ति का एहसास शासन एवं प्रशासन को कराया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि मुकुंद मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देशन में महानगर व्यापार मंडल कार्य कर रहा है और करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महामंत्री ने किया। बैठक में रमाशंकर यादव दादा, पवन दीक्षित पूर्व पार्षद, भानु उपाध्याय, राजपाल यादव, गौरव जैन, अतुल जैन, चंचल गोयल, अर्जेस उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, अनीश खान, शांति स्वरूप, रितेश वर्मा आदि मौजूद रहे।