Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा

आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा

मथुराः जन सामना संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने बाढ़पुरा में तिरंगा शाखा का आयोजन किया। तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने संविधान की प्रस्तावना को सभी के साथ दोहराया। इस अवसर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने महात्मा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणवश तिरंगा शाखाएं कुछ दिन नहीं लग पाई थी। अब प्रत्येक रविवार को तिरंगा शाखा के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। भारत के संविधान की मूल भावनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी, ललित सैनी, भव्य सैनी, सुमेर चंद, अर्जुन, सुभाष, मुकेश गौतम, महेश सैनी, कालीचरण, श्यामलाल उपस्थित रहे।