Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौके पर हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौके पर हुई मौत

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव के समीप बीती शाम रेलवे लाइन पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलईपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम प्रताप की 50 वर्षीय पत्नी कल्लू देवी बीती शाम किसी काम से रेलवे लाइन पर गई थी। तभी ट्रेन के आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गई मौके पर ही मौत हो गई ।