Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सन्दिग्ध अवस्था में ससुराल गए अधेड़ का खेत में मिला शव

सन्दिग्ध अवस्था में ससुराल गए अधेड़ का खेत में मिला शव

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के लिलरहा गांव के खेतों की मेड़ पर एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निधवापुर मजरे परसेड़ा गांव निवासी रामकिशुन का 55 वर्षीय पुत्र शिवनारायन थाना क्षेत्र के लिलरहा गांव अपनी ससुराल गया था। तभी उसका सन्दिग्ध अवस्था में गांव के खेतों की मेड पर शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक की पत्नी गुलवसा निषाद ने थाने में तहरीर दी है।