Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट के साथ महिला से छेड़छाड़ थाने में दी तहरीर

मारपीट के साथ महिला से छेड़छाड़ थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा में एक महिला के साथ उसके ही फुफेरे भाई ने मारपीट के साथ छेडछाड कर दी। महिला के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा निवासी 30 वर्षीय मुजसिम पत्नी नौशाद अली को आज सुबह फुफेरे भाई पप्पू ने पुरानी जमीनी विवाद के चलते मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला की माने तो उसको एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अभद्रता भी की। महिला के परिजनों ने पप्पू व उसके साथी छोटे शमशाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।